CT Scan Full Form In Hindi |सीटी स्कैन कैसे होता है?

CT Scan Full Form In Hindi |सीटी स्कैन कैसे होता है? देश दुनिया में अधिकतर सभी लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहते है, क्योंकि वर्तमान समय में सभी लोगों के शरीर में कुछ न कुछ समस्या होती है, जिससे वो बेहद परेशान रहते है | वहीं लोग अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किसी डॉक्टर के पास जाकर जांच कराते है, यदि समय छोटी होती है, तो डॉक्टर नार्मल जांच के लिए कहते है और जिन लोगों के शरीर में कोई बड़ी समस्या है और डॉक्टर को उसकी अच्छी जानकारी नहीं हो पा रही है, तो डॉक्टर पीड़ित व्यक्ति को एक्स-रे, एल्ट्रासाउण्ड या फिर सीटी स्कैन जैसी बड़ी जांच कराने के लिए कह देते है.

सीटी स्कैन एक बड़ी जांच होती है, जिससे लोगों के शरीर में होने वाली समस्या के विषय में आसानी से जानकारी प्राप्त हो जाती है | वहीं ऐसे बहुत से लोग होते है, जिन्हे सीटी स्कैन जैसी बड़ी जांच के विषय में अच्छे से जानकारी नहीं प्राप्त होती है | इसलिए यदि आपको सीटी स्कैन से सम्बंधित अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको सीटी स्कैन का फुल फॉर्म क्या है । CT Scan Meaning, Full Form In Hindi | इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है. तो दोस्तों आइये जानते हैं CT Scan Full Form In Hindi क्या होता हैं?

MRI KA FULL FORM IN HINDI

CT Scan Full Form In Hindi

CT Scan FULL FORM

सीटी स्कैन का फुल फॉर्म “Computed Tomography Scan” होता है | वहीं इसे हिंदी भाषा में  “कंप्यूटेड टोमोग्राफी के नाम जाना जाता हैं। सीटी स्कैन एक ऐसी जांच होती है, जिसे आप अपने शरीर के किसी भी हिस्से पर करवा सकते हैं। इसमें आपको किसे भी प्रकार के दर्द का सामना नहीं करना होता है| 

सीटी स्कैन का क्या मतलब है?

सीटी स्कैन या कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी एक्स-रे का एक रूप होता है, जिसे कम्यूटराइज एक्सीयल टोमोग्राफी (CAT) के नाम से भी जाना जाता है। यह शरीर के अंगो के चित्र को पूरी तरह से दिखाता है। अधिकतर सी टी स्कैन शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों का पता लगाने के लिए किया जाता है, क्योंकि सीटी स्कैन में किसी भी तरह की बीमारी के विषय में अच्छे से मालूम हो जाता है | 

सीटी स्कैन में नजर आने वाले चित्र सामान्य एक्स-रे पिक्चर्स की तुलना में अधिक अच्छे तरीके से जानकारी प्रदान करती हैं। ये शरीर के विभिन्न भागों में नरम ऊतकों, रक्त वाहिकाओं और हड्डियों को दिखाते हैं। इसलिए सीटी स्कैन का उपयोग शरीर के कई भागों की अंदरूनी तस्वीरें निकालने के लिए किया जाता है । जैसे – सिर कंधों रीढ़ की हड्डी दिल पेट घुटना छाती, आदि। 

HIV FULL FORM IN HINDI

सीटी स्कैन में क्या होता है?

सीटी स्कैन के दौरान, आपको सुरंग जैसी एक मशीन में अच्छे से लेटाया जाएगा | इसके बाद मशीन के अंदर के भाग घुमते हैं और विभिन्न एंगल्स से चित्र ली जाती है। ये चित्र एक कंप्यूटर पर भेजे जाते हैं, जहां शरीर के एक विशेष क्षेत्र की 3-डी पिक्चर्स को बनाने के लिए उन्हें एक जगह एकत्रित कर लिए जाते है |

सीटी स्कैन किस लिए कराया जाता है? 

सीटी स्कैन बीमारियों के निदान और चोटों का मूल्यांकन करने के लिए  बहुत ही अच्छा साबित होता है। इसलिए डॉक्टर अपने मरीजों को सीटी स्कैन कराने की सलाह देते है | सीटी स्कैन प्रमुख रूप से संक्रमण का निदान, मांसपेशी विकार और हड्डी के फ्रैक्चर ट्यूमर (कैंसर सहित) के स्थान के बारे में जानने के लिए रक्त वाहिकाओं और अन्य आंतरिक संरचनाओं का अध्ययन आंतरिक चोटों और आंतरिक रक्तस्राव की मात्रा का आकलन कैंसर और हृदय रोग के साथ-साथ कुछ चिकित्सा स्थितियों के उपचार के प्रभाव की निगरानी कराने के लिए कराया जाता है |  

डीएमएलटी का फुल फॉर्म क्या है

सीटी स्कैन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी 

  1. जब पेट या नितम्ब का स्कैन कराना होता है तो इसके लिए आपको तरल डाई पीने की सलाह दी जा सकती है। आप पेय का पहला भाग जांच के लिए पहुंचने पर तुरंत पिएंगे। उसके 30 मिनट बाद थोड़ा सा और फिर शेष एक घंटे बाद, जांच से पहले पीना होता है | 
  2. डाई आपको हाथ या कूल्हों में इंजेक्शन द्वारा भी दी जा सकती है।
  3. आपको जांच के दौरान हॉस्पिटल गाउन पहनना होता है और मेज पर लेटना होता है। फिर आपकी बाजू की नस में एक डाई डालकर सुई लगाई जाती है।
  4. आपको कुछ समय के लिए उत्तेजना या गर्मी महसूस हो सकती है।
  5. स्कैन के दौरान बिना हिले डुले लेटे रहना होता है |
  6. स्कैन करते समय आपको कई बार सांस रोकने के लिए भी कहा जा सकता है।
  7. हर स्कैन के बाद मेज थोड़ी सी सरकती है ।

DNA KA FULL FORM IN HINDI

यहाँ पर हमने आपको सीटी स्कैन के फुल फॉर्म के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ICU KA FULL FORM IN HINDI