JNU Full Form In Hindi – जेएनयू फुल फॉर्म हिंदी में

JNU Full Form In Hindi – जेएनयू फुल फॉर्म हिंदी में मेरे प्यारे दोस्तों आज मैं आपको इस आर्टिकल के जरिये से JNU Full Form In Hindi के बारे में जानकारी देने जा रहा हूँ. दोस्तों जेएनयू भारत का अग्रणी विश्वविद्यालय है तथा शिक्षण और शोध के लिए एक विश्व प्रसिद्ध केंद्र है. जेएनयू को भारत में सभी विश्वविद्यालयों में वर्ष 2016 में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था. इसके बाद वर्ष 2017 में इसे दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था| भारत के राष्ट्रपति के द्वारा वर्ष 2017 में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का पुरस्कार प्रदान किया गया था|

यह 3.91 के ग्रेड प्वाइंट के साथ राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद द्वारा भारत में जेएनयू को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क के आधार पर परिक्षण किया गया था. जेएनयू में लगभग सभी प्रकार के कोर्स कराएं जाते है. इस पेज पर JNU Full Form In Hindi , जेएनयू (JNU) का मतलब क्या होता है, के विषय में बताया जा रहा है. तो प्लीज दोस्तों JNU FULL FORM IN HINDI इस आर्टिकल को आखिर तक गौर से पढ़े.

JNU Full Form In Hindi

ये भी पढ़ें: MBA KA FULL FORM IN HINDI

JNU Full Form In Hindi

जेएनयू (JNU) का फुल फॉर्म “जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय” है | यह एक प्रसिद्ध संस्थान है| इसकी स्थापना वर्ष 1966 में संसद के एक अधिनियम द्वारा की गयी थी| यह विश्वविद्यालय अपनी शक्ति, ऊर्जा, प्रतिष्ठा और दूरदर्शिता से छात्रों का भविष्य बनाता है| यहाँ पर विचार साहस, प्रयोग और निरंतर खोज के संसाधन उपलब्ध है| इस विश्वविद्यालय में विविधता बौद्धिक अन्वेषण के आधार छात्रों को उन्नति प्रदान की जाती है| जेएनयू एक संतुष्ट न होने वाले जिज्ञासु और मानसिक रूप से कठोर लोगों के लिए ऐसा स्थान है जो उन्हें रमणीय स्थल की शांति के बीच आगे बढने का अवसर प्रदान करता है| यह विश्वविद्यालय भारत की राजधानी की चहल-पहल और भीड़- भाड़ के बीच एक हरा भरा क्षेत्र है|

ये भी पढ़ें: BSC FULL FORM IN HINDI

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना के तीन साल के बाद वर्ष 1969 में भारतीय विश्वविद्यालय प्रणाली में सीमांत विषयों और पुराने विषयों के लिए नए दृष्टिकोण को अपनाया गया | इसके अनुसार शिक्षक-छात्र अनुपात 1:10 रखा गया | इसके माध्यम से छात्रों को पहले से प्राप्त ज्ञान के द्वारा अपनी रचनात्मकता को तलाशने के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है | इसके साथ ही इसका आंतरिक मूल्यांकन भी किया जाता है | विश्वविद्यालय की स्थापना में अंतर्निहित नेहरूवादी उद्देश्य–‘राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, जीवन का लोकतांत्रिक तरीका, अंतरराष्ट्रीय समझ और समाज की समस्याओं के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण’ को अपनाया गया है |

ये भी पढ़ें: PHD FULL FORM IN HINDI

जेएनयू का मतलब क्या होता है (JNU Meaning)?

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शैक्षिक संरचना में कई परिवर्तन किये गए है | अभी तक विश्वविद्यालयो में संकीर्ण संकल्पना विभाग की स्थापना की जाती है | जेएनयू ने इससे बचने का प्रयास किया है | इसके स्थान पर जेएनयू  कुछ व्यापक और समावेशी इकाइयों का निर्माण किया है | यह इकाइयां अपने क्षेत्र में संबद्ध विषयों पर स्कूल की व्यापक संरचनाओं के बाहर शोध के केंद्र बन गए है | इनका निर्माण शिक्षकों की रूचि के आधार पर किया गया है | वर्तमान समय में यह केंद्र विश्वविद्यालय में तेरह स्कूल और सात विशेष केंद्र में विभाजित किये गए है |

ये भी पढ़ें: MBBS FULL FORM IN HINDI

एडमिशन (Admission)

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के द्वारा प्रति वर्ष प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी की जाती है | अधिसूचना में प्रवेश प्रारम्भ और आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य जानकारियाँ प्रदान की जाती है | यहाँ पर प्रवेश एंट्रेंस एग्जाम के द्वारा प्रदान किया जाता है | एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के द्वारा किया जाता है | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन आयोजित किया जाता है | इस एग्जाम में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के होते है|

इसमें अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को इसमें प्रवेश प्रदान किया जाता है | जेएनयू में लगभग 3383 सीटें है, इसके लिए एनटीए के द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाता है | इन सीटों में 1043 सीटें एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम की रहती है | इस परीक्षा का अयोजन लगभग 127 शहरों में किया जाता है | यदि आप इस परीक्षा में भाग लेना चाहते है, तो आपको आपके पते के अनुसार नजदीकी परीक्षा केंद्र प्रदान किया जाता है | समय के साथ इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हो रही है |

ये भी पढ़ें:  B ED KA FULL FORM IN HINDI

पारदर्शिता (Transparency)

जेएनयू में ऑनलाइन परीक्षा के द्वारा प्रवेश में पारदर्शिता बनी रहती है | परीक्षा के आयोजन के बाद सही उत्तर की कुंजी को एनटीए के द्वारा वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है | इससे छात्रों को अपने उत्तरों की जाँच करने का अवसर प्रदान किया जाता है | उत्तर जाँच के बाद छात्र को यह जानकारी हो जायेगी की उसके कितने प्रश्न सही हुए है और कितने प्रश्न गलत हुए है | इससे यह जानकारी हो जाती है कि छात्र का प्रवेश हो सकता है कि नहीं |

ये भी पढ़ें: IAS KA FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: ITI KA FULL FORM IN HINDI

प्रैक्टिस टेस्ट सेंटर (Practice Test Center)

जेएनयू के एंट्रेंस एग्जाम एनटीए के द्वारा आयोजित किया जाता है | छात्रों को परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए एनटीए के द्वारा प्रैक्टिस टेस्ट सेंटर की स्थापना की जाती है | इन सेंटरों में छात्र परीक्षा से पूर्व जाकर प्रैक्टिस कर सकते है | जिससे उन्हें अनुभव मिलें की मूल परीक्षा में किस प्रकार से भाग लेना है | इस प्रैक्टिस से मूल परीक्षा में होने वाली गलतियों की संख्या कम हो जाती है |

आवेदन में सुधार (Application Correction)

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को फॉर्म में सुधार करने का अवसर प्रदान किया जाता है | सुधार करने के बाद आपको उसे फ़ाइनल सबमिट करना रहता है | मूल परीक्षा का एडमिट एनटीए की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाते है, आवेदन करने वाले छात्र एनटीए की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते है |

ये भी पढ़ें: IIM FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: BA FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: BOOK FULL FORM IN HINDI