LAN Full Form in Hindi – एलआएऍन फुल फॉर्म हिंदी में

LAN Full Form in Hindi – एलआएऍन फुल फॉर्म हिंदी में आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा इंटरनेट का प्रयोग किया जाता है | यदि आप इंटरनेट का प्रयोग करते है तो क्या आपको यह जानकारी है कि आप कौन सा नेटवर्क का प्रयोग कर रहे है | कई लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती है कि वह कौन सा नेटवर्क का प्रयोग कर रहे है | नेटवर्किंग के द्वारा आप दो या दो से अधिक डिवाइसों को आपस में जोड़ सकते है |

LAN Full Form in Hindi

इसके द्वारा आप अपनी जानकारी को शेयर कर सकते है | इस पेज पर LAN Full Form in Hindi , LAN का क्या मतलब होता है , LAN का पूरा नाम क्या है, इसके विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है |

VGA FULL FORM IN HINDI

LAN Full Form in Hindi LAN का फुल फॉर्म

LAN का फुल फॉर्म “Local Area Network” है, हिंदी में इसे लोकल एरिया नेटवर्क के नाम से जाना जाता है | सबसे छोटे लैन नेटवर्क में दो कंप्यूटर का प्रयोग किया जा सकता है, जबकि बड़े लैन नेटवर्क में हजारों कंप्यूटरों को जोड़ा जा सकता है | एक लैन सामान्यतः वायर्ड कनेक्शंस पर अधिक से अधिक गति और सुरक्षा के लिए निर्भर रहते है | वर्तमान समय में लैन नेटवर्क में वायरलेस कनेक्शन का भी प्रयोग किया जा रहा है | लैन का उपयोग आमतौर पर एक ही स्थान के लिए किया जाता है | इसका प्रयोग लोगों को स्वयं के बीच फाइलों या सूचनाओं को साझा करने के लिए किया जाता है | इसका प्रयोग बाहरी व्यक्ति के द्वारा नहीं किया जा सकता है | सामान्यतः इसे साइबर कैफ़े या कंपनी में किया जाता है |

LAN की टेक्नोलॉजी (Technology)

  • Ethernet.
  • Token.
  • Ring FDDI.

USB KA FULL FORM IN HINDI

LAN का क्या मतलब होता है (Meanig)

LAN को आसान भाषा में समझे तो Local Area Network (LAN) एक प्रकार का नेटवर्क है, जिससे कंप्यूटर और अन्य डिवाइसेस कनेक्ट रहती है और यह सभी डिवाइसेस एक ही लोकेशन पर पर होती है | सामान्यतः इस नेटवर्क का प्रयोग ऑफिस, घर और एक ही इमारत के अंदर प्रयोग किया जाता है | लोकल एरिया नेटवर्क को मोडेम के माध्यम से जोड़ा जाता है | इसमें डिवाइस को Wi-Fi या ईथरनेट के माध्यम से कनेक्ट किया जाता है |

लोकल एरिया नेटवर्क के लिए एक टिपिकल Wi-Fi LAN में एक या अधिक वायरलेस एक्सेस पॉइंट प्रदान किये जाते है | यह सिग्नल रेंज के अंदर डिवाइसेस को कनेक्ट करने का कार्य करते है | यह सभी एक्सेस पॉइंट लोकल डिवाइसेस से प्राप्त होने वाले नेटवर्क ट्रैफिक को मैनेज करने का कार्य करते है |  आप अपनी इच्छा के अनुसार लोकल नेटवर्क को बाहरी नेटवर्क के साथ इंटरफ़ेस भी प्रदान कर सकते हैं |

LAN का पूरा नाम क्या है (LAN Full Name)

LAN का पूरा नाम Local Area Network है, एक होम लैन पर वायरलेस ब्रॉडबैंड राउटर के द्वारा एक्सेस पॉइंट का कार्य किया जाता है | एक अच्छे ईथरनेट लैन नेटवर्क में एक या अधिक हब, स्विच, राउटर का प्रयोग अलग-अलग डिवाइस ईथरनेट केबल्स से कनेक्ट करने के लिए किया जाता है |

यह वाई-फाई और ईथरनेट के द्वारा जोड़े गयी डिवाइसों को सेंट्रल डिवाइस के बजाए सीधे एक दूसरे से कनेक्ट करने की अनुमति प्रदान करता है | इस प्रकार से जोड़े गए नेटवर्क की कार्यक्षमता सीमित होती है |

भारत में  ईथरनेट और वाई-फाई को अधिकांश छोटे बिज़नेस और घरों में उपयोग किया जाता है | इसका मुख्य कारण इसमें लागत कम आती है और इसकी गति भी ठीक रहती है | आप अपनी इच्छा के अनुसार अपने लैन नेटवर्क को फाइबर कनेक्शन के साथ भी सेट कर सकते है |

IBM FULL FORM IN HINDI

LAN Full Form in Hindi ab LAN का साइज (Size)

एक Local Area Network में  डिवाइसेस की संख्या एक या दो से लेकर कई हजार तक हो सकती है | इसमें सर्वर, प्रिंटर और अन्य डिवाइसों को लैन से परमानेंटली कनेक्ट रखा जाता है बल्कि लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य हल्की डिवाइसों को आवश्यकता के अनुसार नेटवर्क से जोड़ा जाता है आवश्यकता समाप्त होने के बाद इन्हें डिस्कनेक्ट कर दिया जाता है |

ईथरनेट और वाईफाई दोनों टेक्‍नोलॉजी का उपयोग लैन नेटवर्क बनाने के लिए किया जाता हैं | इसका मुख्य उद्देश्य नेटवर्क को एक भौतिक आकार प्रदान करना है | वाई-फाई लोकल नेटवर्क में व्यक्तिगत एक्‍सेस पॉइंट के कवरेज क्षेत्र में डिवाइसों को रखा जाता है | ईथरनेट लैन नेटवर्क में अलग-अलग ईथरनेट केबल्स का उपयोग किया जाता है | दोनों तरीकों में अधिक से अधिक एक्‍सेस पॉइंट या स्विच को प्रदान करना आवश्यक होता है | लैन को आवश्यकता पड़ने पर अधिक दूरी तक बढ़ाया जा सकता है |

लोकल एरिया नेटवर्क से लाभ (Benefits)

लोकल एरिया नेटवर्क से बहुत अधिक लाभ होता है, यहां पर इसके प्रमुख लाभों के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है-

  • लोकल एरिया नेटवर्क के द्वारा एक ही नेटवर्क से एक साथ कई सारे सिस्टम को जोड़ा जा सकता है |
  • इसके द्वारा डाटा फाइल और अन्य जानकारी को आसानी से शेयर किया जा सकता है |
  • अन्य नेटवर्क की अपेक्षा इस नेटवर्क में लागत बहुत ही कम आती अतः लोगो द्वारा इसे अधिक प्रयोग किया जाता है |
  • इसका प्रयोग ऑफिस या घर के लिए किया जाता है |
  • आप लैन के द्वारा अपनी कम्पनी के सभी कम्यूटर और अन्य डिवाइसों पर नियंत्रण स्थापित कर सकते है |
  • एक कंपनी में प्रिंटर को लैन नेटवर्क से जोड़ा जाता है इससे सभी कर्मचारी अपने स्थान से प्रिंट दे सकते है | इससे कम्पनी को एक से अधिक प्रिंटर खरीदने की आवश्यकता नहीं होती है इससे कम्पनी के खर्च को कम किया जा सकता है |

एसएमपीएस का फुल फॉर्म क्या है