LPG Full Form in Hindi

वर्तमान समय में अधिकतर घरों में गैस  सैलेन्डर का इस्तेमाल किया जाने लगा हैं क्योंकि, बहुत से गरीब परिवारों के लिए भारत सरकार ने अपनी एक योजना की शुरुआत करते हुए,  सभी गरीब परिवारों को गैस में खाना बनाने के लिए मुफ़्त में गैस सिलेंडर प्रदान किये हैं, जिसके बाद से कुछ ही घर ऐसे होंगे जिनके यहाँ खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर की सुविधा न हो | सैलेन्डर  में उपयोग की जाने वाली गैस को एलपीजी गैस कहा जाता हैं, इस गैस के इस्तेमाल से ही लोगों के घरों में खाना बनाया जाता हैं, जिससे लोगों को बहुत राहत मिलती है और उनका खाना भी बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाता है | इलसिए इसे  रसोई गैस भी कहा जाता है | इसके साथ इस गैस का इस्तेमाल और भी कई चीजों के लिए किया जाता है | यदि आप भी एलपीजी के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको LPG Full Form in Hindi , एलपीजी (LPG) का मतलब क्या होता है? इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |

CNG (सीएनजी) FULL FORM IN HINDI

LPG का फुल फॉर्म in Hindi 

LPG का फुल फॉर्म “Liquefied Petroleum Gas” होता है और इसे हिंदी भाषा में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस”  कहा जाता है | यह अधिकतर घरों में प्रतिदिन इस्तेमाल की जाने वाली गैस होती है, जिसका इस्तेमाल करके घरों में खाना बनाया जाता है | यह प्रकार से लिक्विड गैस होती है, जो रंगहीन और गंधहीन होती है |

एलपीजी (LPG) का मतलब क्या होता है?

एलपीजी सामान्य रूप से इस्तेमाल की जाने वाली  रंगहीन और गंधहीन गैस होती हैं, जिसका सामान्य नाम एलपीजी है | यह गैस  Propane, Butane, Isobutene  आदि  जैसे ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन गैसों के समूह को संदर्भित  करने का काम करता है |  

LPG एक गैस होती  है, जो उच्च ताप और कैलोरी का मूल्य माना जाता है, क्योंकि यह बहुत ही कम समय में   बहुत  अधिक ऊर्जा प्रदान करता है | जलने से इस गैस में किसी प्रकार की खराब गैस नहीं निकलती है बल्कि इससे एक शुद्ध और साफ गैस निकलती है | यह एक प्रकार का ऐसा स्त्रोत है, जिसे आसानी के साथ स्टोर किया जा सकता है | यानी कि, एलपीजी गैस को सैलेन्डर और परिवहन के  रूप में स्टोर कर सकते है |  

आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल का फुल फॉर्म

एलपीजी गैस का इस्तेमाल 

एलपीजी गैस का इस्तेमाल कई कामो के लिए किया जा सकता है, जो इस प्रकार से है-

कुकिंग करने में एलपीजी का इस्तेमाल 

एलपीजी का इस्तेमाल प्रमुख रूप से खाना बनाने में किया जाता है | यह  रसोई का एक प्रमुख साधन भी कहा जाता है | यह खाना बनाने का एक ऐसा प्रमुख साधन हैं, जो जलने पर धुएं का उत्पादन नहीं करता है |   

हीटिंग करने में एलपीजी का इस्तेमाल 

जिन घरों में सर्दियों में कंसोल या हीटिंग सिस्टम डक्ट  का इस्तेमाल किया जाता है, तो उन घरों में  गर्मी लाने के लिए एलपीजी का इस्तेमाल किया जाता है |

हॉट वाटर करने में एलपीजी का इस्तेमाल

जो लोग सर्दी के मौसम में गर्म पानी का अधिकतर  इस्तेमाल करते हैं, तो गर्म पानी करने के लिए एलपीजी का इस्तेमाल किया जाता है |

मोटर फ्यूल में एलपीजी का इस्तेमाल 

एलपीजी का रसोई गैस के साथ – साथ कार, बसों, आदि जैसे वाहनों में मोटर ईंधन के रूप में भी किया जाता है ! यह एक ऐसी गैस हैं, जो दूर यात्रा करने पर आपकी बचत करेगा, क्योंकि यह पेट्रोल और डीजल से कम खर्च होती है | 

इलेक्ट्रिसिटी में एलपीजी का प्रयोग 

स्वयं-पर्याप्त तरीके से (ऑफ-द-ग्रिड) बिजली का उत्पादन करने वाले लोग भी एलपीजी का उपयोग करते है |

एलपीजी गैस की खासियत 

  1. एक ऐसी गैस हैं, जिसमें किसी भी प्रकार का कोई स्वाद नहीं होता है |
  2. गैस का इस्तेमाल करने पर इसमें किसी प्रकार का रंग नहीं दिखाई देता है | यह एक बेरंग गैस होती है | 
  3. गैस को कोई भी देख नहीं सकता है |
  4. गैस का इस्तेमाल अधिकतर रसोईघरों में होता है | 
  5. गैस को हवा के रूप में स्टोर किया जाता है | 

यहाँ पर हमने आपको एलपीजी के विषय में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है | आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल पसंद आया होगा यदि आपके मन में इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न हैं तो कमेंट के माध्यम से जरूर पूछे | और इससे रिलेटेड कोई और जानकारी चाहिए तो कमेंट में प्रतक्रिया मिलने के बाद बहुत ही जल्द उसकी जानकारी आप तक पहुंचाई जाएगी |

DBT FULL FORM IN HINDI