ANI Ka Full Form in Hindi

किसी भी देश में मीडिया मुख्य भूमिका का निर्वहन करती है | मीडिया के द्वारा ही सामान्य व्यक्ति तक तुरंत सूचनाओं का आदान- प्रदान होता है | भारत में कई प्रसिद्ध चैनल है जोकि अपने चैनल के द्वारा सूचना प्रदान करते है | इन चैनलों के द्वारा ही हमें विदेशों की सूचना कुछ ही क्षणों में प्राप्त हो जाती है | इन्हीं न्यूज एजेंसी में ANI एक प्रमुख एजेंसी है यह एजेंसी एशिया की प्रमुख न्यूज एजेंसी है |

इस एजेंसी के द्वारा प्रदान की गयी सूचनाओं का दूसरे न्यूज चैनल के द्वारा मान्यता प्रदान की जाती है | इस पेज पर ANI Ka Full Form in Hindi, ANI का क्या मतलब होता है, के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है |

NEWS FULL FORM IN HINDI

ANI का क्या मतलब होता है

ANI एक भारतीय न्यूज एजेंसी है, यह देश की सभी भाषाओं में न्यूज को एकत्रित करती है और सामान्य जनता तक पहुँचाती है | इस एजेंसी के द्वारा वीडियो न्यूज को बहुत ही अधिक मात्रा में कवर किया जाता है | भारत में लगभग सभी न्यूज चैनलों के द्वारा इसकी सेवा प्राप्त की जाती है | इस प्रसिद्ध न्यूज एजेंसी की स्थापना 9 दिसंबर 1971 को हुई थी | इसके संस्थापक प्रेम प्रकाश जी थे | वर्तमान समय में इस प्रसिद्ध न्यूज एजेंसी के सीईओ संजीव प्रकाश है |

ANI का फुल फॉर्म (Full Form)

ANI का फुल फॉर्म “Asian News International” है, यह भारत और एशिया की सबसे बड़ी एजेंसी है | इस एजेंसी को भारत सरकार के द्वारा कई पुरस्कार प्रदान किये जा चुके है | भारत में लगभग सभी न्यूज़ चैनलों और समाचार पत्रों के द्वारा इसकी सेवा प्राप्त की जाती है | इसकी सेवा विदेशी न्यूज़ चैनलों के द्वारा भी प्राप्त किया जाता है | भारत सहित सम्पूर्ण एशिया में इसका बहुत ही बड़ा नेटवर्क है जिस कारण इसे सबसे पहले न्यूज प्राप्त होती है | इस एजेंसी का मुख्य व्यवसाय अपनी न्यूज़ को बेचना है, इससे यह बहुत अधिक लाभ प्राप्त करती है |

टीआरपी का फुल फॉर्म क्या है

ANI कैसे करती है काम (How Does ANI Work) ?

ANI भारत और एशिया की न्यूज को एकत्रित करती है और उसे अन्य न्यूज चैनलों को बेचती है | इसके द्वारा प्रदान की गयी न्यूज को भारत के प्रमुख न्यूज चैनलों, समाचार पत्रों और मैगजीनों के द्वारा खरीदा जाता है | इस एजेंसी का नेटवर्क बहुत ही बड़ा है इसलिए सबसे पहले न्यूज इस एजेंसी के द्वारा ही प्राप्त की जाती है | मीडिया के क्षेत्र में सबसे पहले न्यूज को पहुंचाने का प्रयास किया जाता है इस कार्य में यह एजेंसी शिखर पर है |

ANI के क्षेत्र (Areas of ANI)

ANI न्यूज एजेंसी के द्वारा सामान्य न्यूज, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, बिजनेस, राजनीति, खेल और विज्ञानं से सम्बंधित ख़बरों को कवर किया जाता है | इस न्यूज एजेंसी की सेवाएं भारत के न्यूज चैनलों के अतिरिक्त विदेशों के न्यूज चैनलों के द्वारा भी प्राप्त की जाती है | यह एक विश्वसनीय न्यूज एजेंसी है, जिसे कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है |

एनडीटीवी का फुल फॉर्म क्या है

ANI की सेवा प्राप्त करने वाले चैनल (ANI Service Channels)

ANI की सेवा प्राप्त करने वाले चैनल इस प्रकार है-

आज तक, एबीपी न्यूज चैनल, इण्डिया टीवी, एनडीटीवी, जी न्यूज, सीएनएन और बीबीसी इसके अतिरिक्त ANI कई चैनलों और समाचारों पत्रों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है |

ANI की सेवाएं क्यों ली जाती है (Why ANI Services Are Taken)?

भारत और विदेशों में कई न्यूज एजेंसी है, लेकिन इन एजेंसियों के पास अधिक संख्या में रिपोर्टर नहीं रहते है, इसलिए वह अधिक न्यूज को कवर नहीं कर सकते है, इस समस्या के समाधान के लिए न्यूज चैनल और समाचार पत्रों के द्वारा ANI की सेवाएं ली जाती है |

TIME FULL FORM IN HINDI

Leave a Comment