दुनिया के अधिकतर नागरिक सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते है, जिसके लिए वो कठिन से कठिन परिश्रम करते रहते है | इसी तरह लोग डीएसपी, एसएसपी का पद प्राप्त करने चाहते है, जिसके लिए लोगों को बहुत अधिक मेहनत करनी होती हैं, क्योंकि ये डीएसपी, एसएसपी दोनों पद ही एक सम्मान जनक पद हैं और बड़े पद कहलाते है | डीएसपी, एसएसपी के ये दोनों पद पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आते है | डीएसपी पद का रैंक पुलिस में SP के नीचे होता है तो वहीं एसएसपी डीएसपी से बड़ा होता है | इसलिए एसएसपी पद के लिए कोई डायरेक्ट भर्ती या परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है, इस पद को SP पद से प्रोमोट करके बनाया जाता है | इसलिए यदि आप भी डीएसपी, एसएसपी के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको डीएसपी, एसएसपी का फुल फॉर्म क्या होता है , DSP, SSP क्या होता है ? इसकी पूरी जानकारी दी जा रही है |

डीएसपी का फुल फॉर्म
डीएसपी का फुल फॉर्म “Deputy Superintendent of Police” होता है। इसे हिंदी भाषा में “उप पुलिस अधीक्षक” कहा जाता है। यह एक बड़ा पद होता है, जिसका सम्बन्ध मुख्य रूप से संबन्ध पुलिस सेवा से होता है।
एसएसपी का फुल फॉर्म
एसएसपी का फुल फॉर्म “Senior Superintendent of Police” होता है इसका हिंदी में अर्थ “वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक” होता है | SSP एक सीनियर ऑफिसर होता है, जो एसपी से बड़ा होता है | यह एक सम्मान जनक पद है, जिसमें लोगों को सम्मान के साथ-साथ अच्छी सैलरी भी प्रदान की जाती है |
डीएसपी मतलब
एक DSP, एसपी के आदेशानुसार सभी कार्य काम करता है लेकिन SP की गैरमौजूदगी में DSP एसपी की पूरी जिम्मेदारी डीएसपी को निभानी होती है | DSP का पद प्राप्त करने वाले लोग राज्य स्तर के अधिकारी कहे जाते हैं। डीएसपी का पद प्राप्त करने वाले लोगों के कंधे पर 3 स्टार्स लगे हुए होते है हालांकि, पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर भी तीन ही Stars लगाए जाते हैं। लेकिन इन दोनों में अंतर यह है कि इंस्पेक्टर के कंधे पर लगे तीन Stars के नीचे लाल काले रंग की पट्टियां भी दिखाई देती है। वहीं DSP के कंधे पर केवल 3 STARS ही लगे हुए होते है |
एसएसपी मतलब
SSP का पद प्राप्त करने वाला व्यक्ति एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होता है। भारत में, महानगरीय, अत्यधिक आबादी वाले या नक्सल प्रभावित जिलों में एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ही कहे जाते है। पुलिस अधीक्षक अधिकतर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी होते हैं। उन्हें कानून और व्यवस्था बनाए रखने और भारत के एक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के एक जिले के संबंधित मुद्दों की शक्तियां और भी कई जिम्मेदारियां निभाती होती है |
एक SSP ही होता है, जो प्रमुख रूप से अपने जिले की कानून व्यवस्था को सही तरीके से बनाये रखने का काम करता है, अपने जिले में हर तरह के अपराध को रोकने के लिए का अधिकार उसे प्राप्त होता है , महानगरीय क्षेत्रों में पुलिस आयुक्तालय प्रणाली (जैसे दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस या हैदराबाद पुलिस) होती है जहा जिला पुलिस के प्रमुख को पुलिस उपायुक्त कहते है, और इसे अधीक्षक का पद प्रदान किया जाता है | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वर्दी पर दो सितारों के ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक लगा हुआ है |
UPSC द्वारा डीएसपी, एसएसपी के लिए आयोजित की जाने परीक्षाएं
- Armed Forces
- Indian Civil Services
- Indian Medical Services
- Indian Engineering
- Special Class Railway Apprentices
- Economic Service
- Geo-scientist and Geologist Services
- Indian Statistical Services
DSP बनने के लिए शारीरिक योग्यता
DSP बनने के लिए पुरुष उम्मीदवार की 168 सेमी शारीरिक ऊंचाई और 84 सेमी छाती होनी आवश्यक हैं और महिलाओं के लिए 155 सेमी शारीरिक ऊंचाई होनी जरूरी होती है | शरीर की ऊंचाई हर एक राज्य के अनुसार Different अलग-अलग भी तय की जाती है |
SSP बनने के लिए शारीरिक योग्यता ?
SSP बनने के लिए पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी होनी आवश्यक होती है और महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई 150 सेमी होनी जरूरी है, पुरुष उम्मीदवार की छाती 84 सेमी होनी चाहिए | इसमें पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और छाती में कुछ सेमी की छूट प्रदान की जाती है |
यहाँ पर हमने आपको डीएसपी, एसएसपी के फुल फॉर्म के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |