ERP Full Form in Hindi – इआरपी फुल फॉर्म हिंदी में

ERP Full Form in Hindi – इआरपी फुल फॉर्म हिंदी में कोई भी उद्योग या बिजनेस छोटा हो या बड़ा उसमे कई लोगों की आवश्यकता होती है जो अपना- अपना कार्य कर के उस उद्योग या बिजनेस को लाभ पहुचातें है, लोगों के कार्य के अनुसार पूरे उद्योग को कई विभाग में विभाजित किया जाता है |

ERP Ka Full Form in Hindi

यह विभाग एकाउंटिंग, फाइनेंस, एचआर, सर्विसेज, इन्वेंटरी, CRM (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट), SCM (सप्लाई चैन मैनेजमेंट), मैन्युफैक्चरिंग, प्लानिंग, सेल्स, मार्केटिंग तथा अन्य डिपार्टमेंट होते है | इस पेज पर ERP Ka Full Form in Hindi , इआरपी (ERP) का क्या मतलब होता है, के विषय में बताया जा रहा है |

पीडब्ल्यूडी (PWD) का फुल फॉर्म क्या होता है

ईआरपी फुल फॉर्म (ERP Full Form)

ईआरपी (ERP) फुल फॉर्म “Enterprise Resource Planning” है, हिंदी में इसे “उद्यम संसाधन योजना” के नाम से जाना जाता है | यह शब्द बिजनेस से सम्बंधित है | यह इंटीग्रेटेड एप्लीकेशन का एक समूह है, इसके द्वारा व्यापारियों को अपने व्यवसाय के डेटा को स्टोर और मैनेज करने में सहायता प्राप्त होती है | ईआरपी में भी सभी डिपार्टमेंट का के लिए अपना अलग सिस्टम होता है इन सब के द्वारा सभी डिपार्टमेंट अपनी सूचना को शेयर करते है |

ईआरपी का क्या मतलब होता है (ERP Meaning)?

ईआरपी एक बिज़नेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर है, इस सॉफ्टवेयर का उपयोग आज के समय में लगभग हर छोटी- बड़ी कंपनी के द्वारा किया जा रहा है | यह कंपनियां इस सॉफ्टवेयर के द्वारा अपने बिज़नेस को मैनेज करती है | इसके द्वारा हम बिज़नेस से जुड़े हुए सभी डाटा को सुरक्षित रखते है | इस सॉफ्टवेयर के द्वारा डाटा को आसानी से स्टोर और मैनेज किया जा सकता है | इसमें से डाटा के चोरी होने या खोने की सम्भावना बहुत ही कम होती है | एक ही समय में इसे कई उपयोगकर्ताओं के द्वारा एक्सेस किया जा सकता है | ईआरपी सॉफ्टवेयर ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनो प्रकार के उपलब्ध रहते है |

EMI FULL FORM IN HINDI

ERP Full Form- ईआरपी उपयोग (ERP Use)

वर्तमान समय में ईआरपी सॉफ्टवेयर का उपयोग बैंक, स्कूल, फैक्ट्री, गवर्नमेंट ऑफिस, प्राइवेट ऑफिस इत्यादि कई स्थानों पर किया जा रहा है | इसके द्वारा आप अपने व्यापर या बिज़नेस से जुड़े हुए सभी प्रकार के डाटा को सुरक्षित किया जा सकता है | सुरक्षित होने के बाद इस डाटा का सही तरीके से मैनेज किया जा सकता है | इस सॉफ्टवेयर का उपयोग बड़े संगठन के द्वारा अधिक किया जाता है | यह सॉफ्टवेयर बाजार में बहुत से मॉड्यूल में उपलब्ध है | ईआरपी सॉफ्टवेयर मॉड्यूल का अपना एक कार्यात्मक क्षेत्र निर्धारित रहता है | इसका उपयोग कंपनी के द्वारा अच्छी प्रोडक्टिविटी और प्रेजेंटेशन के लिए किया जाता है |

ERP Full Form- ईआरपी मॉड्यूल के नाम (ERP Module)

ईआरपी मॉड्यूल के नाम इस प्रकार है-

  • Financial Accounting
  • Supply Chain Management
  • Inventory
  • Purchasing
  • Human Resources
  • Project management
  • Customer Relationship Management

CNC KA FULL FORM IN HINDI

ईआरपी की विशेषताएं (Features)

ईआरपी सॉफ्टवेयर एक शेयर्ड डेटाबेस है | इसके द्वारा विभिन्न यूनिट्स में उपयोग किये जाने वाले कार्यों को किया जाता है | अधिकतर इसे एकाउंटिंग और सेल्स की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है | ईआरपी सॉफ्टवेयर पूरे ऑर्गनाइजेशन में प्रोसेस और इनफॉर्मेशन को सरल बनाने के लिए इन विभिन्न फंक्‍शन को एक पूर्ण सिस्‍टम में इंटिग्रेट करता है | इसमें शेयर्ड डेटाबेस के कारण विभिन्न बिज़नेस यूनिट्स द्वारा एक साथ उपयोग किया जा सकता है | इसके द्वारा मैनेजमेंट एक स्थान से ही पूरे डिपॉर्टमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकता है, इससे उसे निर्णय लेने में आसानी होती है |

ईआरपी के लाभ (Benefits)

ईआरपी के लाभ इस प्रकार है-

  • ईआरपी का उपयोग करने से पेपर के प्रयोग में कमी आती है |
  • ईआरपी सॉफ्टवेयर के द्वारा डाटा को किसी भी जगह आसानी से देखा जा सकता है |
  • ईआरपी सॉफ्टवेयर में डाटा को आसानी से स्टोर तथा मैनेज किया जा सकता है |
  • इसके द्वारा पुराने डाटा को आसानी से खोजा जा सकता है |
  • इसमें डाटा अलग- अलग स्थान पर न रखकर एक ही स्थान पर रखा जाता है |

ईआरपी से हानि (Disadvantage)

ईआरपी से हानि इस प्रकार है-

  • ईआरपी सिस्टम बहुत ही महंगा सॉफ्टवेयर होता है |
  • इसमें हम लिमिट मे रहकर ही डाटा स्टोर कर सकते है |
  • इस सिस्टम में डाटा एक स्थान पर रखा जाता है, इससे पर्सनल डाटा को अधिक खतरा रहता है |

VIP और VVIP का फुल फॉर्म क्या होता है

ईआपी के मॉड्यूल?

  • वित्तीय लेखांकन (Finance Accounting)
  • सूची (Inventory)
  • आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (Supply Chain Management)
  • मानव संसाधन (Human Resource)
  • परियोजना प्रबंधन (Project Management)
  • ग्राहक सम्बन्ध प्रबंध (Customer Relationship Management)
  • क्रय (Purchasing)

ERP Ka Full Form क्या होता है? (ERP Full Form) :-

EEnterprise
RResource
PPlanning