सामान्यतः जब हब हम किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर जाते हैं, तो हमें पीले रंग की एक बड़ी मशीन दिखाई देती है | यह मशीन खुदाई का कार्य कर रही होती है | इस प्रकार की मशीनों को जेसीबी कहते है | जेसीबी एक ब्रिटिश कंपनी का संक्षिप्त रूप है |

इसका प्रारम्भ वर्त्तमान समय से लगभग सात दशक पहले हुआ था | इस पेज पर जेसीबी (JCB) का फुल फॉर्म क्या है, जेसीबी का पूरा नाम क्या है, के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है |
जेसीबी का फुल फॉर्म क्या है (JCB Full Form)?
जेसीबी (JCB) का फुल फॉर्म “Joseph Cyril Bamford” है, यह एक “हैवी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी” है | इसकी स्थापना जोसफ सायरिल बामफोर्ड ने किया था | इसकी शुरुआत वर्ष 1945 में की गयी थी | इसका हेडक्वार्टर रोचेस्टर, स्टेफोर्डशिरे, यूनाइटेड किंगडम में स्थित है | यह वर्ल्ड की सभी कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर कंपनियों में से तीसरे स्थान पर है | जोसफ सायरिल बामफोर्ड के द्वारा 300 वैरायटी की मशीन का निर्माण करती है | इन मशीनों का उपयोग निर्माण कार्य, वजनी वस्तु को उठाने, खुदाई, मसाला ढोने, तोड़फोड़ करने के लिए किया जाता है |
जोसफ सायरिल बामफोर्ड कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 11,000 है | वर्ष 2012 में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार जोसफ सायरिल बामफोर्ड कंपनी की वार्षिक आय लगभग £2.75 बिलियन थी | एशिया में जोसफ सायरिल बामफोर्ड कंपनी की कुल बाईस फैक्टरी स्थापित की गई है | इन फैक्टरियों में बनने वाली मशीनों को 150 से अधिक देशो में बेचा जाता है |
इण्डिया में जोसफ सायरिल बामफोर्ड कंपनी को एस्कॉर्ट्स जेसीबी लिमिटेड के नाम से जाना जाता है | वर्ष 2003 की जनवरी में इसका नाम बदल कर जेसीबी रख दिया गया था | यहां पर बनने वाली मशीन बहुत ही भारी और मजबूत रहती है | इनके द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा सकते है | इससे किसी भी निर्माण कार्य को किया जा सकता है | इसके द्वारा गड्डे खोदने से ले कर के पहाड़ को नष्ट करने तक का कार्य किया जाता है |
वर्ष 1948 में इस कंपनी की पहली मशीन बनायीं गयी थी | उस समय कम्पनी में छः लोग कार्य कर रहे थे | उस समय जोसफ सायरिल बामफोर्ड कंपनी के द्वारा हाइड्रोलिक टिपिंग ट्रेलर को बनाया गया था | इसके बाद वर्ष 1953 जेसीबी कम्पनी के द्वारा अपना पहला बेकहो लोडर लांच किया गया था |
वर्ष 1953 में बेकहो लोडर को लोगों के द्वारा बहुत ही पसंद किया गया | इसका प्रयोग वर्तमान की मशीनों में किया जा रहा है | बेकहो लोडर को हम लोग खुदाईकर्ता के नाम से जानते है | यह वहीं मशीन है, जिसे वर्तमान में जेसीबी मशीन के नाम से जाना जाता है |
जेसीबी का पूरा नाम क्या है (JCB Full Name)?
जेसीबी का पूरा नाम जोसफ सायरिल बामफोर्ड है | भारत में इसे एस्कॉर्ट्स जेसीबी लिमिटेड कहा जाता है | वर्ष 2003 में इसका नाम बदलकर जेसीबी इंडिया लिमिटेड कर दिया गया था | यह यूनाइटेड किंगडम में जेसीबी एक्सकवेटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है | वर्तमान समय में भारत में जेसीबी इंडिया लिमिटेड के पांच अत्याधुनिक कारखाने हैं | यहां पर विश्व स्तर के उपकरणों को बनाया जाता है | इसके द्वारा उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला का निर्माण किया जाता है | इसका कारखाना बल्लभगढ़, नई दिल्ली में स्थित है | यह विश्व का सबसे बड़ा कारखाना है | यह कारखाना ही जेसीबी इंडिया का मुख्यालय है |
जेसीबी इंडिया ने वर्ष 2006 और वर्ष 2007 में अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए हैवीलाइन व्यापार हेतु पुणे में दो कारखाने स्थापित किए | इसके द्वारा वर्ष 2014 में जयपुर में पर्यावरण के अनुकूल विनिर्माण सुविधा की स्थापना की गयी | यह कारखाना 115 एकड़ के विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है | भारत में जेसीबी को मजबूत बनाने के लिए और अपने व्यापार को मजबूती प्रदान करने के लिए जेसीबी के द्वारा 2000 करोड़ का निवेश किया गया | जीसीबी इण्डिया के द्वारा भारत में लगभग 5,000 लोगों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है |
जेसीबी के प्रोडक्ट (JCB Products)
जेसीबी के प्रोडक्ट इस प्रकार है-
- Tractors
- JCB phones
- Excavators
- Wheeled Loaders
- Military vehicles
- Skid Steer Loaders
- Compactors
- Generators
जेसीबी के कार्य (JCB Work)
यदि जेसीबी के कार्य के विषय में बात की जाए तो इसके द्वारा भारी मशीनों का निर्माण किया जा रहा है | वर्तमान समय में इसके द्वारा निर्मित मशीन का उपयोग प्रत्येक स्थान पर किया जा रहा है | आज के समय में यह मशीन आपको हर जगह काम करती दिख जाएगी है | निर्माण कार्य करने में इसका प्रयोग बहुत ही अधिक किया जाता है | इस मशीन के बिना निर्माण कार्य थोड़ा मुश्किल सा हो गया है | किसी भी बड़े निर्माण कार्य को करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत और मजदूर चाहिए होते हैं | भारी और वजनी कार्यों के लिए इस मशीन का उपयोग किया जाता है | इसके द्वारा भारी और वजनी कार्यों को आसानी किया जा सकता है | इस मशीन का अधिकतर यूज़ गड्ढ़ा खोदना, मिटटी उठाना, भारी वस्तुओं को उठाने के लिए किया जाता है | वर्त्तमान समय में इस मशीन को सबसे हेवी मशीनों में से एक माना जाता है |