जब कोई व्यक्ति अपने किसी व्यापार की शुरुआत करता है, तो वह सबसे पहले उस व्यापार की शुरुआत छोटे ही स्तर करता है, क्योंकि सबसे पहले वह देखता है, कि उसका व्यापार कैसे चला रहा है, उसके व्यापार में कितना फायदा हो रहा है और यदि व्यक्ति को उसके व्यापार में धीरे-धीरे फायदा दिखाई देता है, तो वह अपने व्यापार को और भी अधिक बढ़ाने का प्रयास करने लगता है और फिर एक दिन वह अपने छोटे से व्यापार को बहुत बड़ा बना लेता है, क्योंकि उसके व्यपार में घाटा होने के बजाय बढ़ोत्तरी ही होती चली गई | इसी तरह एक किओस्क का व्यापार होता है |

यह एक ऐसा व्यापार होता है, जिसमे छोटे स्तर पर ही व्यापर किया जाता है | इसका अर्थ यह होता है कि, यहां होलसेल या थोक में किसी वस्तु का क्रय-विक्रय नहीं किया जाता है | इसलिए यदि आपको कीओस्क (KIOSK) के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको कीओस्क (KIOSK) फुल फॉर्म | What is KIOSK Full Form, Meaning in hindi | इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |
कीओस्क (KIOSK) क्या है ?
कीओस्क में घरेलू उपयोगी वस्तु, ऑफिस संबंधी सामग्री और बच्चों के खेल खिलौने आदि बेचने का काम किया जाता हैं, लेकिन इसमें कोई टॉयलेट सुविधा नहीं दी जाती है | इसके अलावा इसमें काम करने वाले लोगों का कोई एक निश्चित समय नहीं होता है | इसी वजह से कियोस्क चलाने वाले लोग अपनी मर्जी और सुविधा से कियोस्क सेंटर में काम कर सकते हैं |
वहीं वर्तमान समय में कियोस्क के मायने में कुछ हद तक परिवर्तन कर दिए गए हैं, क्योंकि पहले जहाँ गांवों में बैंक की शाखा खोलना भी बहुत ही मुश्किल काम लगता था तो वहीं अब वहां सरकारी बैंके छोटे-छोटे कियोस्क सेंटर के माध्यम से ही बैंकिंग की सुविधाएँ प्रदान कर रही है ऐसे कियोस्क बैंक के लिए भी लाभ कमाने का साधन हैं | इसके साथ ही इससे कई लोगों को रोजगार भी प्रदान किया जाता है |
कीओस्क का फुल फॉर्म | KIOSK FULL FORM
KIOSK शब्द को हिंदी में कियोस्क कहा जाता हैं | कीओस्क (KIOSK) फुल फॉर्म “Kommunikasjon Integrert Offentlig Service Kontor” होता है, किओस्क का अंग्रेजी में वास्तविक अर्थ टेलीफ़ोन बूथ या एक छोटी गुमटी की तरह की दुकान होती है, जिसकी शुरुआत लोग छोटे स्तर से करते है |
कीओस्क (KIOSK) से सम्बंधित जानकारी
भारत में कियोस्क बैंकिंग सेवा की शुरुआत रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से 2006 में की थी, जिसके बाद इसमें सफलता प्राप्त हुई है | फिर बैंक ऑफ़ इंडिया ने KIOSK बैंकिंग की शुरुआत कर दी, जिसमे वे अपने ग्राहकों को निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध कराने का काम कर रही है जैसी मुफ्त खाता खोलना, नगद जमा व निकासी, FD और RD की सुविधा, पासबुक और चेक बुक उपलब्द करना आदि काम कर रही है | वहीं वर्तमान समय में SBI, BOB और PNB कियोस्क सेवा देने में सबसे आगे है |
यहाँ पर हमने आपको कीओस्क (KIOSK) के फुल फॉर्म के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |