एलकेजी (LKG) यूकेजी (UKG) का फुल फॉर्म क्या है

सभी बच्चें अपने विद्यालय की पढ़ाई की शुरुआत प्री प्राथमिक विद्यालय से करते है | यहां पर बच्चों को खेल- खेल में शिक्षा प्रदान की जाती है | बच्चों को पेंसिल पकड़ कर लाइन खीचना, अक्षर बनाना और बोलना यही पर सीखाया जाता है, अधिकतर विद्यालयों में बच्चो को रेखा-चित्र, कविता आदि के माध्यम से सिखाया जाता है |

इस अवस्था में बच्चों को विद्यालय में जाने और वहां पर बैठने की आदत को सिखाया जाता है | इस पेज पर एलकेजी (LKG) यूकेजी (UKG) का फुल फॉर्म क्या है , एलकेजी यूकेजी क्या होता है, के विषय में बताया जा रहा है |

SCHOOL FULL FORM IN HINDI

एलकेजी का फुल फॉर्म (LKG Full Form)

एलकेजी का फुल फॉर्म “Lower Kindergarten” होता है, हिंदी में इसे “बाल विहार” के नाम से जाना जाता है | प्रत्येक बच्चा अपने करियर की शुरुआत यही से करता है | एलकेजी में तीन से चार वर्षीय बच्चों को रखा जाता है | यहाँ पर बच्चों को विद्यालय से परिचय कराया जाता है | यहाँ पर बच्चों को अधिक खेल खिलाएं जाते है, जिससे बच्चें विद्यालय की तरफ आकर्षित हो सके और बच्चें प्रतिदिन विद्यालय आने लगे | यहाँ पर बच्चों को अक्षर की पहचान कराई जाती और उनकों खेल अधिक खिलाया जाता है | छोटे बच्चें अधिक से अधिक खेलना चाहते है, इसलिए उनकों खेल के द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है |

UKG FULL FORM IN HINDI

यूकेजी का फुल फॉर्म (UKG Full Form)

यूकेजी का फुल फॉर्म “Upper Kindergarten” होता है | हिंदी में इसे “बाल विहार” के नाम से जाना जाता है | यूकेजी में चार से पांच वर्षीय बच्चों को उनकी कक्षा में पढ़ाया जाता है | Kindergarten शब्द का अर्थ बच्चों के लिए उद्यान होता है | यूकेजी में बच्चों का प्रवेश एलकेजी के बाद होता है | पहले बच्चें एलकेजी में प्रवेश लेते है, यहाँ पर बच्चें एक वर्ष अध्ययन करते है, जब बच्चें एलकेजी की सभी चीजें सीख लेते है, तब एक वर्ष के बाद उनका प्रवेश यूकेजी में किया जाता है | यूकेजी में प्रवेश से पहले बच्चों की परीक्षा भी कराई जाती है, इससे उनका मूल्यांकन हो जाता है | मूल्यांकन में सफल होने वाले बच्चें को ही आगे की कक्षा के लिए योग्य माना जाता है |

मैथमेटिक्स का फुल फॉर्म क्या होता है

एलकेजी यूकेजी क्या होता है (What is LKG & UKG)?

प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए चिंतित रहते है | वह अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करना चाहते है | मनोवैज्ञानिकों और शिक्षा शास्त्रियों के अनुसार बच्चों को लिखना और पढ़ना के अतिरिक्त उनकों संवारना, उनका ज्ञान बढ़ाना, उन्हें विभिन्न विचारों से अवगत कराना और अपने आसपास के वातावरण से परिचित कराना होता है |

TIME FULL FORM IN HINDI

प्री प्राइमरी (Pre Primary)

किसी भी बच्चें के लिए प्री प्राइमरी उनके ज्ञान, कौशल और व्यवहार की नींव होती है | पूर्व-प्राथमिक शिक्षा पूरी होने के बाद बच्चों को प्राथमिक चरण में भेज दिया जाता है | शिक्षा में प्राथमिक शिक्षा वह पहला चरण है जहाँ पर बच्चों को सक्षम बनाया जाता है और उनके भविष्य में उच्च आदर्शों को डाला जाता है |

पूर्व प्राथमिक चरण में प्री-नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी सम्मिलित किया जाता है | एलकेजी और यूकेजी को किंडरगार्टन स्टेज के नाम से जाना जाता है | यहाँ पर बच्चों को कई बुनियादी पूर्वस्कूली गतिविधियों से अवगत कराया जाता है | इसके द्वारा तेजी से और स्वतंत्र रूप से उनका विकास किया जाता है |

पूर्व प्राथमिक चरण में की गयी गतिविधियां बच्चों में कई स्व-सहायता गुणों को विकसित करने में सहायता प्रदान करती है | इसमें बच्चें स्वयं भोजन करना, कपड़े पहनना, स्वच्छता बनाए रखना और अन्य बुनियादी गुण को अच्छी तरह से सीखते है | प्रत्येक देश की स्कूल प्रणाली में पूर्व-प्राथमिक शिक्षा को शिक्षा के अनिवार्य भाग के रूप में सम्मिलित किया जाता है |

  • बच्चों को नर्सरी में प्रवेश के लिए आयु सीमा 2 वर्ष 6 माह से 3 वर्ष 6 माह तक निर्धारित की गयी है |
  • एलकेजी जूनियर केजी के लिए बच्चों की आयु 3 साल 6 महीने से 4 साल 6 महीने निर्धारित की गयी है |
  • यूकेजी सीनियर केजी के लिए बच्चों की आयु 4 साल 6 महीने से 5 साल 6 महीने निर्धारित की गयी है |

BSA KA FULL FORM IN HINDI