एसपीजी (SPG) का फुल फॉर्म क्या होता है

भारत में वीवीआईपी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई एजेंसियां हैं, इनमें सबसे प्रसिद्ध एजेंसी एसपीजी है |  इसका कार्य भारत के प्रधानमंत्री और उनके परिवार और पूर्व प्रधानमंत्रियों को सुरक्षा प्रदान करना है | इन वीवीआईपी के अतिरिक्त एसपीजी को किसी और कार्य में नहीं लगाया जाता है |

दूसरे वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस का उपयोग किया जाता है, आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग किया जाता है | इस पेज पर एसपीजी (SPG) का फुल फॉर्म क्या होता है, एसपीजी सुरक्षा क्या होती है, के विषय में बताया जा रहा है |

CRPF FULL FORM IN HINDI

एसपीजी (SPG) का फुल फॉर्म (Full Form)

एसपीजी (SPG) का फुल फॉर्म “Special Protection Group” है, हिंदी में इसे “विशेष सुरक्षा दल” कहा जाता है | एसपीजी भारत के प्रधानमंत्री और अति विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करती है | इसमें देश की सबसे पेशेवर एवं आधुनिकतम सुरक्षा बलों को तैनात किया जाता है | यह प्रधानमंत्री के साथ भारत दौरे पर आये अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा करती है | एसपीजी के जवानों को सुरक्षा, अंगरक्षा, अनुरक्षण की जाँच करने के लिए विशेष और आधुनिक उपकरण और पोशाक प्रदान की जाती है |

एसपीजी सुरक्षा क्या होती है?

एसपीजी सुरक्षा बल एक विशेष समूह है, जो भारतीय प्रधानमंत्री और उनके परिवार को दी जाती है | यह देश की आधुनिकतम सुरक्षा बलों में से एक है | इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है | इसके सभी कमांडो द्वारा बात करने के लिए कान में ईयर प्लग या फिर वॉकी-टॉकी का प्रयोग किया जाता है | इनके जूते भी सबसे अलग होते है | यह किसी भी जमीन पर नहीं फिसलते है | इनके द्वारा विशेष प्रकार के दस्ताने पहने जाते है |

BSF FULL FORM IN HINDI

स्थापना (Establishment)

एसपीजी की स्थापना 02 जून, 1988 को भारत की संसद के द्वारा बनाये गए अधिनियम के तहत की गयी थी | इसमें जवानों का चयन विशेष सिलेक्शन कमेटी के द्वारा किया जाता है | इसमें चयन पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स (BSF, CISF, ITBP, CRPF) के जवानों में से किया जाता है | इन्हें विशेष ट्रेनिंग प्रदान की जाती है | इस ट्रेनिंग में सफल होने वाले जवानों को ही इसमें शामिल किया जाता है |

हथियार (Weapons)

एसपीजी सुरक्षा बल के द्वारा ऑटोमेटिक गन FNF-2000 असॉल्ट राइफल से लैस का प्रयोग किया जाता है | इनके पास ग्लोक 17 नाम की एक पिस्टल भी होती है | इनके सभी कमांडों के द्वारा लाइट वेट बुलेटप्रूफ जैकेट का उपयोग किया जाता है | इस बुलेटप्रूफ जैकेट में एके 47 से चलाई गई 7.62 कैलिबर की गोली को सहने की क्षमता होती है |

CISF FULL FORM IN HINDI

Leave a Comment