SSC Ka Full Form in Hindi

वर्तमान समय में अधिकांश छात्रों के द्वारा सरकारी नौकरी प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है | केंद्र सरकार के विभागों में भर्ती एसएससी के द्वारा की जाती है | इसके माध्यम से विभिन्न पदों के पर नियुक्तियां की जाती है | एसएससी प्रत्येक वर्ष पदों के अनुरूप परीक्षा का आयोजन करती है | इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को एसएससी के द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया जाता है | इसके द्वारा कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है | छात्र अपनी योग्यता के अनुसार परीक्षा में सफल होकर सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते है | इस पेज पर SSC Ka Full Form in Hindi , एसएससी (SSC) की तैयारी कैसे करे, के विषय में बताया जा रहा है |

ये भी पढ़ें: LDC, UDC FULL FORM IN HIND

एसएससी का फुल फॉर्म

एसएससी का फुल फॉर्म “Staff Selection Commission” है, हिंदी में इसे कर्मचारी चयन आयोग के नाम से जाना जाता है | कर्मचारी चयन आयोग की स्थापना 4 नवंबर 1975 में की गयी थी | एसएससी केंद्र सरकार के अधीन कार्य करती है | इसके द्वारा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है | इसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है | छात्रों के बीच यह बहुत ही पॉपुलर एग्जाम है, इसके द्वारा सभी प्रकार की योग्यता के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है | इन परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रति वर्ष लाखों छात्रों के द्वारा आवेदन किया जाता है | परन्तु इन लाखों छात्रों में केवल योग्य छात्र ही परीक्षा में सफल हो पाते है | सफल होने का प्रतिशत पदों की संख्या पर भी निर्भर करता है |

ये भी पढ़ें: IAS KA FULL FORM IN HINDI

SSC Exams

SSC Exams इस प्रकार है-

  • SSC Combined Graduate Level Exam (SSC CGL)
  • SSC Combined Higher Secondary Level Exam (SSC CHSL)
  • Junior Engineer
  • Junior Hindi Translator
  • SSC Multitasking
  • Central Police Organization
  • Stenographer

सभी परीक्षाओं की शैक्षिक योग्यता अलग- अलग है | आप अपनी योग्यता के अनुसार परीक्षा में भाग ले सकते है |

ये भी पढ़ें: UFM FULL FORM IN HINDI

एसएससी सैलरी

पद   समूह  वेतन
  CGL  समूह बी / सी  51,961
  CHSL  समूह बी / सी  31045
  आशुलिपिक  ग्रुप सी  31,715
  एलडीसी  ग्रुप सी  23,881
  यूडीसी  ग्रुप सी  31045
  10 + 2  ग्रुप सी  23,881
  क्लर्क  ग्रुप सी  23,881
  डीईओ  ग्रुप सी  31045
  बहु कार्यण  ग्रुप सी  21,715
  आयकर निरीक्षक  ग्रुप बी  51,961
  कर सहायक  ग्रुप बी  31045
  सीबीआई निरीक्षक  ग्रुप बी  54401

ये भी पढ़ें: UPSC FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: सीसैट (CSAT) फुल फॉर्म

ये भी पढ़ें: पीएसी का फुल फॉर्म क्या होता है

एसएससी की तैयारी कैसे करे

  • एसएससी परीक्षा की तैयारी करने से पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि एसएससी के फॉर्म कब निकलते है, और इन्हें कैसे आवेदन किया जा सकता है | इसके लिए आप रोजगार समाचार के माध्यम से अपडेट रह सकते है | इंटरनेट पर कई वेबसाइट है, जो यह जानकारी समय से प्रदान कर देती है इसके लिए आपको इन्हें सब्सक्राइब करने की आवश्यकता होगी |
  • एसएससी के द्वारा जब अधिसूचना जारी होती है उस समय परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी जाती है | आप इन तिथियों के अनुसार अपने पाठ्यक्रम को पूरा करने का लक्ष्य बना सकते है | किसी कारणवश परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन भी किया जा सकता है |
  • अच्छी तैयारी करने के लिए आपको इसके पाठ्यक्रम के विषय में सही से जानकारी होनी आवश्यक है | आपको इसके पाठ्यक्रम को सही से समझ लेना चाहिए इससे आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के टॉपिक के विषय में सही से जानकारी हो जाएगी |
  • आपको एक समय सारणी का निर्माण करना चाहिए इसमें आपको सभी विषयों के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए | जिससे आपका कोई भी विषय कमजोर न रह पाए |
  • आपको पुराने प्रश्न पत्र को हल करना चाहिए इससे आपको प्रश्नों के स्तर के विषय में जानकारी आसानी से मिल जाएगी | पुराने प्रश्न पत्र से परीक्षा में अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में भी सही जानकारी हो जाएगी |

ये भी पढ़ें: CRPF FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: CFO FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: TAT FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: डीटीपी कोर्स क्या होता है