यूलिप फुल फॉर्म

देश में ऐसे बहुत लोग होते हैं, जो अपनी कमाई की कुछ बहुत राशि बचाकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहते है | अपने पैसों की सुरक्षित रखने के लिए बहुत से लोग यूलिप लेने का रास्ता अपनाते है और बहुत से लोग म्यूच्यूअल फण्ड का भी रास्ता अपनाते है | इसलिए बहुत से लोग भर्मित हो जाते है कि, यूलिप और म्यूच्यूअल फण्ड में क्या अंतर् होता है | वर्तमान समय में लम्बी अवधि के लिये निवेश करने वालों के लिये यूलिप ULIP (Unit-Linked Insurance Plan) एक आसान रास्ता बन चुका है, क्योंकि  यूलिप ULIP निवेश का एक बहुत अच्छा जरिया है | यदि आप लम्बी अवधि के लिये  निवेश करना चाहते हैं |

इसका मतलब यह है कि, यदि आप 10 से 20 वर्षों के लिये निवेश करना चाहते है, तो आप  किसी कंसल्टेंट की सहायता से यूलिप में निवेश कर सकते है | इसलिए यदि आपको यूलिप के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको यूलिप फुल फॉर्म, ULIP Full Form, Meaning in Hindi | इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |

LIC FULL FORM IN HINDI

यूलिप का फुल फॉर्म | ULIP FULL FORM

यूलिप का फुल फॉर्म “Unit Linked Insurance Plans (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान)” होता है | यह प्रमुख रूप से बीमा और निवेश के दोहरे लाभ प्रदान करते हैं |

यूलिप (ULIP) क्या है ?

यूलिप ULIP यानि Unit-Linked Insurance Plan है, जो एक ऐसा जीवन बीमा उत्पाद है, जिसमें मार्किट में निवेश के फायदे  प्रदान किये जाते हैं और इसके साथ ही बीमा की सुरक्षा भी दी जाती है | आपके द्वारा दिए गए प्रीमियम में से जीवन बीमा के चार्जेज काट कर शेष की बची राशी यूनिट्स में निवेश कर दी जाती है, जो कि शेयर मार्किट से लिंक्ड किये जाते हैं | इसीलिये इसे यूलिप ULIP यानि Unit-Linked Insurance Plan कहा जाता है |

DLF FULL FORM IN HINDI

ULIP तथा म्यूच्यूअल फण्ड से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

ULIP में आप जो भी प्रीमियम जमा करते हैं, उस में से कुछ हिस्सा इन्शुरन्स के अधिभार के लिए भी काट लिया जाता है और वहीं, यूलिप और म्यूचल फंड में बाकी सब समान होते हुए भी यूलिप में अधिभारों में कमी के कारण निवेश बेहतर हो सकता है । FMC फंड मेनेजमेंट चार्ज (इसकी हिंदी शायद होगी कोष प्रबंधन अधिभार) आमतौर पर यूलिप में 1.5% (किसी किसी कम्पनी में यह 0.8% तक कम होता है) होता है | इसके अलावा म्यूचल फंड में आमतौर पर FMC 2.5% के लगभग होता है। इसके बाद जब लम्बी अवधि में  आपका फंड बहुत बड़ा हो जाता है तो 1% का अंतर भी बहुत मायने रखता है और इससे ULIP के शुरुआती खर्चों की भी आपूर्ती की जाती है | ULIP में आपको बीमा प्लान, बच्चों के प्लान तथा पेंशन प्लान भी  प्रदान किया जाता है। आप इनमें रु 1500/- प्रति माह के न्यूनतम निवेश से भी शुरुआत कर सकते हैं। अधिकतर कम्पनियां ECS की सुविधा भी प्रदान करती हैं।

SLR, CRR FULL FORM IN HINDI

यहाँ पर हमने आपको यूलिप (ULIP) के फुल फॉर्म के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

HDFC FULL FORM IN HINDI