KFC Full Form In Hindi | के एफ सी का फुल फॉर्म हिंदी में

KFC Full Form In Hindi | के एफ सी का फुल फॉर्म हिंदी में KFC के रेस्टोरेंट पर जाकर आप लोगों ने बहुत बार वहां का फेमस फ्राइड चिकन तो खाया ही होगी। लेकिन आज तक आप लोग यह नहीं पता होगा कि KFC की फुल फॉर्म क्या है। वैसे आप लोगों के माइंड में यह Questions जरूर आता होगा कि KFC Ka Full Form Kya Hai, KFC क्या है, KFC का पूरा नाम क्या है आदि।  तो चलिए आज  हम आप सभी को अपनी इस Post के माध्यम से प्रसिद्ध रेस्टोरेंट KFC Full Form In Hindi और KFC Kya hai के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारी इस पोस्ट को पढ़कर आपके माइंड में KFC को लेकर जो जो प्रश्न आते होंगे आपको उन सभी का अच्छे से जवाब मिल जाएगा।

MOBILE FULL FORM IN HINDI

AMIE FULL FORM IN HINDI

KFC Full Form In Hindi- KFC का फुल फॉर्म क्या होता है?

KFC का फुल फॉर्म Kentucky Fried Chicken है। इसे हिंदी में केंटकी फ्राइड चिकन कहते हैं।

K = KENTUCKY

F = FRIED

C = CHICKEN

KFC एक जानी मानी रेस्टोरेंट कंपनी है।  इस कंपनी की स्थापना कर्नल हारलैंड सैंडर्स ने की थी। केएफसी (KFC)का मुख्य कार्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के एक राज्य Kentucky में स्थित है। आज के समय में पूरी दुनिया के लगभग सभी देशों में KFC के रेस्टोरेंट उपलब्ध है। भारत में पहली बार KFC का रेस्टोरेंट 1995 में बेंगलुरु में खुला था। इसके बाद धीरे-धीरे 2004 तक भारत के कई शहरों में इसके रेस्टोरेंट खुल चुके थे। सन् 2008-2009 तक भारत में केएफसी ने 34 आउटलेट संचालित किए। इसके बाद 2014 में केएफसी ने भारत में विशिष्ट प्रचार रणनीति के रूप में “सो वेज, सो गुड” मेनू लॉन्च किया था, जो उनकी शाकाहारी रेंज को बढ़ाने पर केंद्रित था। ऐसे ही धीरे धीरे KFC भारत वासियों की पसंद बन गया और आज भारत में लाखों लोग KFC पर जाकर वहां के फेमस फ्राइड चिकन खाना पसंद कर रहे हैं।

 दुनिया भर में KFC अपने फ्राइड चिकन के लिए मशहूर है। यह इस समय दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेस्तरां श्रंखला है। KFC का मेनू अपने Famous ओरिजिनल रेसिपी प्रेशर फ्राइड चिकन 11 हर्बस और मसाले तथा साइड डिश से लोगों के बीच लोकप्रिय हुआ है। जिसमें ग्रिल्ड चिकन, चिकन स्ट्रिप्स, चिकन सैंडविच, हॉट विंग्स और डेसर्ट शामिल हैं।

KFC के दुनिया में कितने आउटलेट है?

दुनिया के 147 देशों और क्षेत्रों में KFC के 25000 से भी अधिक आउटलेट है। KFC के प्रमुख बाजारों में चीन (7,166 स्टोर), संयुक्त राज्य अमेरिका (3,943 स्टोर), जापान (1,140 स्टोर), रूस (979 स्टोर), दक्षिण अफ्रीका (955 स्टोर), यूनाइटेड किंगडम (928 स्टोर), थाईलैंड (853 स्टोर) शामिल हैं। स्टोर), मलेशिया (743 स्टोर), इंडोनेशिया (742 स्टोर), ऑस्ट्रेलिया (699 स्टोर), और कनाडा (601 स्टोर) शामिल  है।

HAVE A NICE DAY IN MEANING IN HINDI

CUTIE PIE MEANING IN HINDI

KFC का इतिहास

दुनिया के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट KFC के संस्थापक हैलैंड सैंडर्स हैं। जिनका जन्म 1890 में हेनरीविले, इंडियाना में हुए था।  सैंडर्स जी ने कई नौकरियों की और बहुत ओर नौकरियों के लिए इंटरव्यू दिए | लेकिन यह बहुत लंबे समय तक किसी भी नौकरी में नहीं रह सके। इन्होने सन 1930 में  कॉर्बिन, केंटकी के एक गैस स्टेशन पर सड़क किनारे रेस्तरां से तला हुआ चिकन बेचना शुरू किया। इनकी तली हुई चिकन रेसिपी को लोगों ने बहुत पसंद किया और यह बहुत Famous हुई। जिसके बाद इन्होंने सन 1952 में  साउथ सॉल्ट लेक, उटाह में पीट हरमन के लिए अपनी रेसिपी फ्रेंचाइजी की। इस रेस्तरां ने केंटुकी फ्राइड चिकन नाम की रेसिपी की Marketing की। जिसके बाद 1963 तक लगभग 600 रेस्तरां सैंडर्स की यह रेसिपी बेच रहे थे।

फिर सैंडर्स ने सन 1964 में कंपनी को निवेशकों के एक समूह  को 2 मिलियन डॉलर में बेच दिया। फिर 1967 तक यह  अमेरिका में बिक्री की मात्रा के साथ छठा सबसे बड़ा रेस्तरां श्रृंखला बन गयी। 1970 तक, केएफसी ने 40 से अधिक देशों में लगभग 3000 स्टोर खोले। सन 1997 में KFC यम ब्रांड्स के स्वामित्व में आयी और तली हुई चिकन रेसिपी को पूरक करने के लिए सैंडविच, पेय और डेसर्ट जैसे मेनू में अधिक व्यंजनों को शामिल किया गया। आज केएफसी दुनिया की सबसे बड़ी फ्राइड चिकन रेस्तरां श्रृंखला है और हर किसी को इसका नाम मालूम है।