Tense Chart kya hota hai और टेंस काल चार्ट किसे कहते है एवं इसके प्रकार वर्तमान समय में यदि देखा जाए, तो पूरे विश्व में अंग्रेजी भाषा का महत्व बहुत ज्यादा है| आपको हर क्षेत्र में अंग्रेजी भाषा का महत्व देखने को मिलेगा| आप कहीं भी चले जाए किसी भी देश में चले जाएं वहां के स्थानीय भाषा से लोगों को बेहतर विकल्प अंग्रेजी का ही लगता है| क्योंकि अंग्रेजी एक कम्युनिकेशन भाषा के तौर पर प्रदर्शित हो रही है जो 2 देशों के आपस के रिश्ते को भी जोड़ती है| इसलिए आज के समय में अंग्रेजी का ज्ञान होना बहुत ज्यादा जरूरी है अंग्रेजी दो तरह से बोली जाती है एक तो unofficially जो कि बिना Grammar के सहयोग से तथा दूसरा Grammar के टेंस चार्ट के सहयोग से बोली जाती है| आज उन्हीं Tense Chart का हम उदाहरण निम्नलिखित बताएंगे तथा उनके नियम व तरीके भी आपको विस्तार पूर्वक समझाएंगे|
Tense Chart kya hota hai
शायद आपको मालूम होगा कि अंग्रेजी भाषा का महत्व बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है| हर क्षेत्र और हर सेक्टर में चाहे वह नौकरी हो या पढ़ाई लिखाई व Education हो हर जगह अंग्रेजी भाषा पर ज्यादातर तबज्जे दी जा रही है| आपको अंग्रेजी भाषा बोलने के लिए सबसे पहले सीखना जरूरी होता है और सीखने के लिए आपको टेंस चार्ट का ही उपयोग करना पड़ेगा| क्योंकि यही Tense Chart (टेंस चार्ट) है जो आपको अंग्रेजी भाषा बोलने में तथा समझने में सहायता प्रदान करते है| जिनके द्वारा आप आसानी से हर Sentence को समझ सकते है| इसलिए टेंस चार्ट के जरिए आपको अंग्रेजी भाषा सीखना बहुत जरूरी है |

Tense (काल) की परिभाषा क्या है?
अंग्रेजी भाषा में आपके द्वारा किए गए कार्य का समय प्रदर्शित होता है जैसे आपने उस कार्य को कब किया तथा उस कार्य को कब करना है उसे प्रदर्शित करने को ही हम टेंस अथवाकाल कहते है| इन काल के द्वारा ही आप किसी भी कार्य को उनकी समय सीमा के हिसाब से प्रदर्शित कर सकते हैं काल मुख्यत : तीन प्रकार के होते है भूतकाल (Past Tense), वर्तमान काल (Present Tense) एवं भविष्य काल (Future Tense) तथा इस तीनो के ही 4-4 भाग होते है जिन्हे हम Indefinite, Continuous, Perfect, Perfect Continuous होता है |
Tense Chart kya hota hai Past Tense (भूत काल)
- किसी भी अंग्रेजी भाषा के हिंदी अनुवाद के अंत में ता था, ती थी,ते थे आता है अथवा उस बात से हमें बीते हुए समय का प्रतीत होता है तो उसे Past Tense (भूत काल) कहते है|
- उदाहरण: मोहन स्कूल गया, रोहन स्कूल गया था, राम स्कूल जा चुका था आदि|
निम्नलिखित (भूत काल) चार प्रकार के होते है
Past Tense | पहचान | Verb |
Past Indefinite Tense | ता था, ती थे, ते थे | Did+Verb 1st |
Past Continuous Tense | रहा था, रही थी, रहे थे | Was/Were+Verb 4th(ing) |
Past Perfect Tense | चुका था, चुकी थी, चुके थे | Had+Verb 3rd |
Past Perfect Continuous Tense | रहा होगा + समय | Had been+ Verb 4th(ing) |
Past Tense के Example
- मैं पिछले महीने चिड़ियाघर गया था|
- I visited the zoo last month.
- भिखारी भीख मांग रहा था |
- The Begger was begging.
- मैं पहले ही खाना खा चुका था|
- I had taken food already.
- बच्चा तीन घंटे से सो रहा था |
- The child had been sleeping for three hours.
- आपको Past Tense के चारों प्रकारों के उदाहरण बताएं दिए है|
Present Tense (वर्तमान काल)
जिस भी शब्द के अंत में ता है ती है ते है अथवा उस वाक्य से वर्तमान समय का पता चलता है| तो उन्हें हम Present Tense यानी वर्तमान काल कहते है| उदाहरण जैसे राम दौड़ता है, मोहन खाना खाता है, सीता नाचती है आदि|
निम्नलिखित (वर्तमान काल) चार प्रकार के होते है जिन्हे निचे दर्शाया गया है |
Present | पहचान | Verb |
Present Indefinite Tense | ता है, ती है, ते हैं | Verb 1st/Do/Does |
Present Continuous Tense | रहा है, रही है, रहे है | Is/Am/Are+Verb 4th(ing) |
Present Perfect Tense | चुका है, चुकी है, चुके हैं | Has/Have+Verb 3rd |
Present Perfect Continuous Tense | रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे+समय | Has been/Have been+Verb 4th(ing) |
Present Tense के Example
- सूर्य पूर्व से निकलता है|
- The Sun Rises in the east.
- पानी बरस रहा है|
- It is raining.
- मेरे भाई ने ताजमहल देख लिया है|
- My brother has seen the Tajmahal.
- वह आठ बजे से तुम्हारा इंतजार कर रहा है|
- He has been waiting for you since 8 o’clock.
- आपको Present Tense के चारों प्रकारो के ऊदाहरण बता दिए गए है|
Future Tense (भविष्य काल)
किसी भी वाक्या के अंत में गा, गी, गे आदि आए अथवा उस में आने वाले समय का पता चले उसे हम Future Tense यानी भविष्य काल कहते है|
उदाहरण : राम स्कूल जाएगा, राम पार्क में खेलने गया होगा, राम के माता पिता जा चुके होंगे आदि |
भविष्य काल चार प्रकार के होते है जिन्हे निचे दर्शाया गया है |
Future Tense | पहचान | Verb |
Future Indefinite Tense | गा, गी, गे | Shall/Will+ Verb 1st |
Future Continuous Tense | रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे | Shall be/Will be+ Verb 4th(ing) |
Future Perfect Tense | चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे | Shall have/Will have+Verb 3rd |
Future Perfect Continuous Tense | रहा होगा+समय | Shall/Will+Have been +Verb 4(ing) |
Future Tense के Example
- मैं तुम्हारी किताब कल वापस कर दूंगा|
- I will return your book tomorrow.
- मैं स्कूल जा रहा हूंगा।
- I shall be going to school.
- मैं चार घंटे तक खेलता रहूंगा।
- i will be playing for four hours.
- वह दो घंटे से नाच रही होंगी|
- She will have been dancing for two hours.