Anganwadi kya Hota hai – आंगनबाड़ी क्या होता है

Anganwadi kya Hota hai – आंगनबाड़ी क्या होता है आंगनबाड़ी क्या है “आंगनबाड़ी एक ऐसा सेंटर है जहां पर ग्रामीण बच्चों का ध्यान रखा जाता है बच्चो की पढाई लिखाई पर धयान दिया जाता है आंगनबाड़ी की शुरुआत भारत सरकार ने 1985 में की थी आंगनबाड़ी एक सरकारका बनाया हुआ केंद्र होता है जिस तरह से और सरकारी दफ्तरों में अधिकारी काम करते हैं| उसी तरह से आंगनवाड़ी में भी कार्यकर्ता काम करते हैं और इसलिए ही इन कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कहा जाता है| और आज हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के बारे में आपको सभी जानकारीदेने जा रहे है

Anganwadi kya Hota hai

आज की अपनी इस पोसर के अंदर हम आपको बताने वाले हैं कि आंगनबाड़ी होता क्या है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौन होती है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खुबिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए क्या एबिलिटी होनी चाहिए, कार्यकर्ता की सैलेरीकितनी होती है इनको सेलेक्ट कैसे किया जाता है आंगनवाड़ी में मिलने वाली सेवाएं, और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए अप्लाई कैसे करें, अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज| इन सभी बातों के बारे में हम आपको जानकारी देने वाले इन जानकारियों के लिए आप को हमारी इस पोस्ट को लास्ट तक बहुत धयान से पढ़े इसमें हम आपको सभी जानकारी देने वाले है

Anganwadi kya Hota hai

Anganwadi kya hai – आंगनबाड़ी केंद्र शेल्टर एक्टिविटीज का केंद्र होता है इसको आंगन आश्रय भी कहा जाता है अंग्रेजी भाषा में इसे Courtyard Shelter कहते हैं| इन आंगन शेल्टर में ग्रामीण बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल की जाती है यानी यह एक ऐसा केंद्र है जिसमें ग्रामीण बच्चों की पढाई लिखाई पर बहुत धयान रखा जाता है साथ-साथ ही गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से सुरक्षित रखने का काम भी किया जाता है| आंगनबाड़ी की शुरुआत भारत सरकार ने इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस यानी एकीकृत बाल विकास सेवा के अंदर की यह एक Indian Public Health Care System का हिस्सा है इसमें ग्रामीण बच्चों को शुरुआती पहै के तौर पर खेलकूद, खाना पीना, पढाई लिखाई का ज्ञान, और बच्चों को मॉनुट्रिशन से बचाने की देखभाल भी की जाती है| यह सभी देखभाल और ऑपरेशन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ही करती है| आंगनवाड़ी केंद्र अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में ही बनाए जाते हैं जहां बच्चे आकर बच्चे पढाई लिखाई कर सके

Anganwadi kya Hota hai आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौन होती है

जो आंगनवाड़ी की देखभाल करने के साथ साथ आंगनबाड़ी का संचालन करें और आंगनवाड़ी में काम करने वाले हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता होती है| आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ ऐसे असिस्टेंट भी होती है जो कार्यकर्ता की कार्य तथा संचालन करने में मदद करती है| इन असिस्टेंट को आंगनवाड़ी असिस्टेंट के नाम से जाना जाता है| आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ मिनी कार्यकर्ता और असिस्टेंट कार्यकर्ता रखी जाती है आंगनवाड़ी में कुल 2 से 3 कार्यकर्ता ही काम करते हैं जबकि पहले इसमें एक ही कार्यकर्ता काम करती थी लेकिन अब ये बढ़ा दी गई है क्यूंकि अब इनका काम भी बढ़ गया है इस लिए ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी बढ़ा दिया गया है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के गुण

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए महिला के पास यह समझ होनी चाहिए कि वह अच्छे बुरे का ज्ञान कर सकें|
  • अच्छे स्वभाव का होना बहुत जरूरी होता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए|
  • उम्मीदवार के बात करने का ढंग अच्छा होना चाहिए ताकि वह महिलाओं तथा बच्चों से अच्छे ढंग से बात कर सके|
  • उम्मीदवार को यह ज्ञान होना चाहिए कि कौन सा टीकाकरण कब करना है|
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसी होनी चाहिए जो ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर सकें

Anganwadi workers Eligibility (योग्यता)

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए आवेदिका को राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदिका की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए|
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वाली महिलाओं को 5 वर्ष की छूट दी जाती है|
  • पिछड़ी जाति की महिलाओं को 3 वर्ष की छूट दी जाती है|
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए 10 वीं पास होना चाहिए|
  • इसके अलावा आंगनबाड़ी सहायिका बनने के लिए आठवीं पास होना चाहिए|
  • स्नातक पास महिला भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन कर सकती है|
  • आवेदिका को विवाहित होना अनिवार्य है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन

और अगर हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सैलेरी के बारे में बात करें तो यह अलग-अलग राज्य में अलग-अलग ही होता है वैसे अगर आम तोर पर देखे तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलेरी 4,000 से 8,000 रुपए महीना होती है और अगर हम बात करे उनके असिस्टेंट की तो असिस्टेंट की सैलेरी 2,000 से 4,000 रुपए महीना होती है

PRADHAN MANTRI GARIB KALYAN

लेकिन अब 2022 से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सैलेरी को बढ़ाकर 5,000 से 10,000 कर दिया गया

Selection Process (चयन प्रक्रिया) आंगनबाड़ी क्या है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सिलेक्शन के लिए इंटरव्यू भी किये जाते है है इस इंटरव्यू के लिए निर्धारित किए गए हैं 25अंक होते है

  • 25 अंकों को अलग-अलग योग्यताओं के आधार पर दिए जाते हैं जैसे
  • इन 25 अंकों में से
  • शैक्षिक योग्यता के आधार पर- 10 अंक
  • राज्य की तरफ से- 7 अंक
  • स्नातक डिग्री के लिए- 2 अंक
  • पर स्नातक डिग्री के लिए- 1 अंक
  • 40 भेज दिया इससे अधिक विकलांग आवेदिका को 2- अंक
  • SC/ST/OBC आवेदिका को- 2 अंक
  • आवेदिका की दो बेटियां होने पर-2 अंक
  • पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर- 3 अंक
  • पति से अलग रह रही महिला अनाथ आश्रम में रहने वाली या फिर तलाकशुदा महिला को- 3 अंक
  • नर्सरी शिक्षिका या बाल सेविका के रूप में 10 महीने से अधिक अनुभव वाली महिला को- 3 अंक
  • इस तरह से 25 अंको को विभाजित किया गया है| जिस महिला को भी सबसे अधिक अंक प्राप्त होते हैं उसको महिला कार्यकर्ता के रूप में चुन लिया जाता है

Anganwadi केंद्र में प्रदान की जाने वाली सेवाएं

  • आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्ताह के एक निश्चित दिन में टीकाकरण कराने की सुविधा दी जाती है|
  • ग्रामीण बच्चों को पोषक आहार देकर कुपोषण से सुरक्षित रखा जाता है|
  • 1 वर्ष से 5 वर्ष वाले बच्चों का टीकाकरण कराया जाता है|
  • गर्भवती महिलाओं की जांच तथा टीकाकरण भी कराया जाता है|
  • 3 से 6 वर्ष वाले बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना|
  • नवजात शिशु या फिर 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की देखभाल करना|
  • किसी भी प्रकार के आपातकालीन मामलों को स्वास्थ्य केंद्र में भेजना|
  • कोई महिला या बच्चा कुपोषण का मरीज है तो उसको इलाज के लिए समय पर अस्पताल भेजना|
  • किसी भी गंभीर बीमारी के मामले को अस्पताल, समुदाय स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, सरकारी अस्पताल आदि में भेजना|
  • किशोरियों के लिए विभिन्न स्कीमों के क्रियान्वयन में मदद करना|

Anganwadi kya Hota hai आंगनवाड़ी में सुविधाएं

  • आंगनवाड़ी केंद्र एक भवन होता है इस भवन में बरामदा, खेल का मैदान, खेल सामग्री तथा बाल हितेषी खिलौने होते हैं|
  • सफाई जल और स्वच्छता सेवा|
  • इस भवन में साफ रसोई घर होता है|
  • हर आंगनवाड़ी केंद्र में बाल हितेषी दो शौचालय होते हैं|
  • आंगनवाड़ी केंद्र के भवन की छत मजबूत तथा रिसावदार होती है|
  • विद्युत कनेक्शन और सुविधा|
  • फर्नीचर|
  • पंखे|
  • बिस्तर|
  • बाल्टी, ब्रुश, झाड़ू, सर्फ, साबुन आदि अध्ययन सामग्री

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को आंगनवाड़ी की Official Website पर जाना है|
  2. अब Online Registration पर Click करें|
  3. नए Registration के लिए Sign up करें|
  4. अब आपके सामने स्क्रीन पर एक Form Open हो जाएगा|
  5. इसमें पूछी गई सभी Information को ध्यान पूर्वक भरे|
  6. सभी Information भरने के बाद यदि इसमें Registration fees का Option दिया हुआ है तो यह Registration fees का Pay करें|
  7. अपनी Information को एक बार फिर से और अच्छे से Check करें|
  8. अब आप Submit के Option पर Click कर दें

आंगनवाड़ी के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Document)

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • दसवीं पास का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • नर्सरी शिक्षिका या बाल सेविका कार्य का सर्टिफिकेट
  • यदि महिला तलाकशुदा है तो तलाब के दस्तावेज
  • विकलांग महिला के लिए विकलांगता सर्टिफिकेट