Apni Rashi Kaise Jane – कैसे पता करें अपनी राशि| जन्मतिथि समय नाम से

Apni Rashi Kaise Jane – कैसे पता करें अपनी राशि| जन्मतिथि, समय, नाम से दोस्तों यह बात तो सभी जानते है की ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से राशि को बहुत वेल्यू दी जाती है हिंदू धर्म में मुहूर्त राशि आदि में बहुत आस्था रखी जाती है इसलिए किसी भी काम को शुरू करने से पहले हिंदू धर्म के लोग शुभ मुहूर्त निकलवाना ज़रूरी समझते है और यह मुहूर्त भी राशि के हिसाब से ही अलग-अलग दिन पड़ता है| हिंदू धर्म में जब शादियां होती है तब लड़का और लड़की की राशि को भी मिलाया जाता है इसके बाद जब दोनों के गुण राशि के हिसाब से मिलते हैं तब उनकी शादी को पक्का किया जाता है

Apni Rashi Kaise Jane

लेकिन ऐसे भी बहुत से लोग होते हैं| जिनको यह नहीं मालूम होता है की उनकी राशि कौन सी है और इन राशियों में कौन सी राशि बेहतर है और अगर आपको भी अपनी राशि नहीं पता तो आप हमारे पोस्ट को पढ़कर अपनी राशि जान सकते हैं अगर आप अपनी राशि कैसे जाने के वारे में सभी जानकारियां हासिल करना चाहते हैं तो आप हमारे आज के पोस्ट को लास्ट जरूर पढ़ें

DBT FULL FORM IN HINDI 

Apni Rashi Kaise Jane राशि क्या होती है

हिंदू धर्म में राशि का बहुत खास मकसद होता है बच्चों के जन्म से लेकर कैरियर और विवाह सभी में राशि कुंडली जरूरी होती है ज़्यादातर लोग अपनी राशि को लेकर असमंजस में होते हैं इसकी यही वजह की राशि को बहुत तरह से जाना जा सकता है कुछ लोग नाम के हिसाब से राशि का पता लगते हैं तो कुछ चंद्र राशि के हिसाब वहीं पश्चिमी ज्योतिष में सूर्य राशि के हिसाब से राशि का महत्व होता है लेकिन इनमें से सबसे अधिक प्रभावी क्या है

इस तरीके से जाने मेरी राशि क्या है

व्यक्ति की जन्म तिथि, जन्म का टाइम साल और स्थान आदि के आधार पर राशि को आसानी से पता लगाया जा सकता है आप इन विवरण के आधार पर किसी ज्योतिषी से अपनी राशि और कुंडली के वारे में पता लगा सकते हैं इसके अलावा आजकल राशि पता लगाने के लिए कई सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध है इन विवरण को सॉफ्टवेयर में डालकर भी आप अपनी राशि और कुंडली का पता लगा सकते हैं कुंडली का पता लगते ही चंद्रमा जिस राशि में दिखे वहीं आपकी चंद्र राशि होती है इस प्रकार के सूर्य जी राशि में विराजमान हो वह सूर्य राशि कहलाती है

Apni Rashi Kaise Jane राशि कितनी होती है

ज्योतिषी शास्त्र के हिसाब 12 राशि होती हैं जो की कुछ इस तरह से है

  • मेष (Aries)
  • वृषभ (Taurus)
  • मिथुन (Gemini)
  • कर्क (Cancer)
  • सिंह (Leo)
  • कन्या (Virgo)
  • तुला (Libria)
  • वृश्चिक (Scorpio)
  • धनु (Sagittarius)
  • मकर (Capricornus)
  • कुंभ (Aquarius)
  • मीन (Pisces)

अपनी राशि कैसे जाने? Apni Rashi Kaise jane

आज हमारा समाज चाहे कितना ही मॉडर्न क्यों ना हो गया हो लेकिन अभी भी राशि को और राशि के असर और राशि की वेल्यू को कम नहीं समझा जा सकता है हिंदू धर्म में राशि के आधार पर किसी इंसान के लिए आने वाले टाइम के वारे में अनुमान लगाया जा सकता है

इतना ही नहीं किसी लड़के या लड़की के विवाह से पहले भी राशियों को देखकर उनके गुना के वारे में जाना जा सकता है किसी व्यक्ति के नाम या उसके जन्म तिथि या समय से राशि के वारे में पता लगाया जा सकता है

PARLIAMENT OF INDIA

नाम से राशि कैसे चेक करें

अपने नाम से राशि पता करने के लिए आप इस प्रकार से अपनी राशि चेक कर सकते हैं|

  • मेष

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ से आरंभ होता है उन सभी लोगों की मेष राशि होती है इसका चिन्ह भेड़ होता है|

  • वृष

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो होता है उनकी राशि वृष होती है| इसका चिन्ह बेल होता है|

  • मिथुन

लोगों के नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह होता है उनकी राशि मिथुन होती है इसका चिन्ह नई में पुरुष का युग्म होता है|

  • कर्क

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो उनकी राशि कर्क होती है इसका चिन्ह केकड़े के समान होता है|

  • सिंह

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे होता है उनकी राशि सिंह होती है इसका चिन्ह सिंह होता है|

कन्या जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो होता है उनकी राशि कन्या होती है इसका चिन्ह एक लड़की नौका में बैठी हुई|

  • तुला

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते से शुरू होता है उनकी राशि तुला होती है इसका चिन्ह एक पुरुष हाथ में तराजू लिए होता है|

  • वृश्चिक

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू होता है उनकी वृश्चिक राशि है इसका चिन्ह बिच्छू है|

  • धनु

लोगों के नाम का पहला अक्षर य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे होता है इन लोगों की राशि धनु होती है इसका चिन्ह धनुष लिए एक पुरुष और साथ में घोड़ा है|

  • मकर

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी होता है उनकी राशि मकर होती है इसका चिन्ह मृग या हिरण है|

  • कुंभ

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द से शुरू होता है उनकी राशि कुंभ होती है इसका चिन्ह कलश लिए पुरुष है|

  • मीन

लोगों के नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची से शुरू होता है उनकी राशि मीन है इसका चिन्ह दो मछलियां है|

जन्मतिथि से राशि कैसे चेक करें

जन्मतिथिराशि
21 मार्च से 20 अप्रैल मेष राशि
21 अप्रैल से 21 मई वृषभ राशि
22 मई से 21 जून मिथुन राशि
22 जून 22 जुलाई कर्क राशि
23 जुलाई से 21 अगस्त सिंह राशि
22 अगस्त से 23 सितंबर कन्या राशि
24 सितंबर से 23 अक्टूबर तुला राशि
24 अक्टूबर से 22 नवंबर वृश्चिक राशि
23 नवंबर से 22 दिसंबर धनु राशि
23 दिसंबर से 20 जनवरी मकर राशी
21 जनवरी से 19 फरवरी कुंभ राशि
20 फरवरी से 20 मार्च मीन राशि

जन्म के समय राशि कैसे चेक करें

जन्म के टाइम मतलब की आपके बच्चे का जन्म क्या है इस तरह से राशि देखने के लिए आपको अपनी कुंडली बनवानी होगी आज के टाइम पर कई वेबसाइट ऑनलाइन कुंडली बनवाने की सेवाएं देती है जिसके लिए वह आपसे कुछ जानकारी और कुछ पैसे लेती है जिसके हिसाब से वह आपकी कुंडली बनाकर राशि बता देते हैं आप किसी ज्योतिषी चर्बी है या पंडित जी से अपनी या अपने बच्चों की कुंडली जन्म का टाइम बता कर बनवा सकते हैं इससे आपको कुंडली के साथ और भी बहुत ज़रूरी जानकारियां मिल जाएगी जिससे आप बच्चों का मानसिक और व्यावहारिक गुण समझ सकते हैं