देश की सुरक्षा के लिए देश में कई तरह के कानून बनाये गए है, जिसके तहत लोगों की भर्ती की जाती है और भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है | इसी तरह एक सीसैट की परीक्षा होती है | यह एक ऐसी परीक्षा होती है, जो प्रमुख रूप से अभ्यर्थी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के साथ – साथ सरकार की और भी विभिन्न सेवाओं भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आयोजित भारत में एक राष्ट्रव्यापी परीक्षा कही जाती है | यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा होती है | इसलिए यदि आपको सीसैट के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको सीसैट (CSAT) फुल फॉर्म | CSAT का क्या मतलब होता है ? इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |

सीसैट (CSAT) का फुल फॉर्म
सीसैट (CSAT) का फुल फॉर्म “Civil Service Aptitude Test” होता है | वहीं इसका हिंदी में उच्चारण सिविल “सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट” होता है |
सीसैट (CSAT) परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड
सीसैट (CSAT) परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार से है-
राष्ट्रीयता
- भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा में भर्ती में शामिल होने वाला उम्मीदवार भारत का नागरिक होना आवश्यक है |
- वहीं अन्य सेवाओं में शामिल होने के लिए उम्मीदवार भारत का नागरिक, नेपाल का नागरिक आदि देशों का भी नागरिक हो सकता है |
सीसैट परीक्षा एक लिए शैक्षिक योग्यता
- इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदावर के पास केंद्रीय राज्य या डीम्ड विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त होना चाहिए |
- दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से एक डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है |
- एक मूक विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त होना चाहिए |
- भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक योग्यता होनी चाहिए, जो ऊपर दी गई मान्यताओं में से एक होनी चाहिए |
सीसैट (CSAT) परीक्षा के लिए आयु सीमा
- सीसैट (CSAT) परीक्षा के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयो 32 वर्ष होनी चाहिए |
- वहीं ओबीसी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए |
- एसएसटी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए |
- वहीं रक्षा सेवाओं के लिए शत्रुता के दौरान संचालन में अक्षम कर्मिक अधिकतम सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए |
यहाँ पर हमने आपको सीसैट (CSAT) के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |