आज के समय में शादी और पार्टी में डीजे का उपयोग बहुत ही अधिक किया जाता है | बहुत से लोग स्पीकर और गाने मिक्स करने की मशीन को ही डीजे समझते है परन्तु ऐसा नहीं है | डीजे शब्द उस व्यक्ति के लिए उपयोग किया जाता है जो पार्टी, पब या डिस्को क्लब के दर्शकों के लिए गानों को बजाता है | यह सामान्यतः लोकप्रिय गानों को पार्टी अथवा शादी में बजाता है |

इसके अतिरिक्त वह म्यूजिक मिक्स करता है | इस पेज पर DJ Full Form in Hindi , डीजे का क्या मतलब होता है , डीजे का पूरा नाम क्या है, के विषय में बताया जा रहा है |
VIP और VVIP का फुल फॉर्म क्या होता है
डीजे का फुल फॉर्म (DJ Full Form)
डीजे (DJ) का फुल फॉर्म “Disc Jockey” होता है | हिंदी में इसे “डिस्क जॉकी” के नाम से जाना जाता है | यह शब्द ऐसे व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है, जो पार्टी पब या डिस्को क्लब के दर्शकों के लिए संगीत बजाता है | यह व्यक्ति शादी और पार्टी में लोगों की इच्छा के अनुसार गाने को बजाता है, जिसके बाद शादी या पार्टी में लोगों के द्वारा डांस किया जाता है |
डीजे का क्या मतलब होता है (What does DJ mean)?
डीजे शब्द का प्रयोग विवाह, उत्सव में गानें बजाने वाले व्यक्ति के लिए किया जाता है | यह व्यक्ति गानों के अरेंजमेंट में स्पेशलिस्ट होते है, अतः वह विवाह, उत्सव में चल रहे कार्यक्रम के अनुसार ही गानों को बजाते है | इससे उस कार्यक्रम का माहौल तैयार होता है, जिसे लोगों द्वारा किया जा रहा होता है | वह अतिरिक्त संगीत या गीत मिश्रण करता है | इसके द्वारा कभी-कभी मूल गीत का ही परिवर्तन कर दिया जाता है, वह पुराने गीत को नए तरीके से पेश करता है | इसके द्वारा पार्टी हॉल मे चल रहे संगीत पर पूर्ण नियंत्रण होता है |
डीजे की उत्पत्ति
डीजे का पूरा नाम Disc Jockey है, इसका नाम Compact Disc से लिया गया है | Compact Disc एक ऑप्टिकल स्टोरेज होता है | इसमें गीत और डेटा का स्टोरेज किया जाता है | सामान्यतः Disc Jockey के द्वारा कॉम्पैक्ट डिस्क से गाने को लिया जाता है और वह नए संगीत और संगीत ट्रैक को मिक्स करके एक नया रूप देता है | भारत में बहुत से लोगों को संगीत के द्वारा ही मनोरंजन प्राप्त होता है | Disc Jockey के द्वारा ऐसे लोगों को मनोरंजन प्रदान किया जाता है | यदि आपको संगीत में अधिक रूचि है तो आपके लिए यह एक उपयुक्त कैरियर विकल्प हो सकता है |
डीजे के प्रकार (Types of DJ)
कार्यस्थल के आधार पर डिस्क जॉकी के कई प्रकार होते है-
- Radio DJ
- Club DJ
- Mobile DJ
Radio DJ
Radio DJ को Radio Jockey या Radio Personality के नाम से जाना जाता है | इनके द्वारा AM, FM और इंटरनेट रेडियो स्टेशन पर प्रसारित म्यूजिक का संचालन किया जाता है | इनके द्वारा स्टेशन द्वारा प्रदान की गई एक सेट प्लेलिस्ट से ट्रैक को चलाया जाता है | इस प्लेलिस्ट का निर्माण स्पेसिफिक ऑडिएंसेस और म्यूजिकल स्टाइल पर किया जाता है | यदि प्रोग्राम में लिसनर्स से बात की जाती है तो वह उनसे बात करते है और उनकी इच्छा के अनुसार गाने को प्ले करते है |
Club DJ
Club DJ के अंतर्गत वह व्यक्ति आते है जो पार्टी हॉल, पब और क्लबों मे अपनी रचनात्मकता क्षमता के द्वारा संगीत, पार्टी गाने और रीमिक्स गाने बजाते है | यह लोगों द्वारा किये जाने वाले डांस के लिए गाने बजाते है | इनके द्वारा दर्शकों द्वारा अनुरोध किए गए गीतों और दर्शकों की मनोदशा के अनुसार गीत को बजाया जाता है |
Mobile DJ
Mobile DJ के अंतर्गत वह व्यक्ति आते है जो पोर्टेबल साउंड सिस्टम के साथ यात्रा करते हैं और विभिन्न अवसरों जैसे शादियों, स्कूल या कॉलेज के कार्यों में रिकॉर्ड किए गए संगीत को बजाया जाता है | इन व्यक्तियों के पास अपना स्वयं का साउंड सिस्टम होता है | इस साउंड सिस्टम में इनके पास Mics, Speakers, DJ Decks और अन्य सामग्री होती है | यह सभी सामग्री वह उस फंक्शन में लेकर जाते हैं |