GOAT Full Form in Hindi | GOAT का मतलब क्या होता है

GOAT Full Form in Hindi | GOAT का मतलब क्या होता है आपने देखा होगा कि ‌आज के दौर के दुनिया भर में युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शार्ट शब्द GOAT का बहुत अधिक उपयोग कर रहे हैं। GOAT शब्द का उपयोग उन लोगों के लिए किया जाता है जो अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करते हैं या कोई रिकॉर्ड बनाते हैं।  आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में  GOAT शब्द की फुल फॉर्म बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी सोशल मीडिया पर उपयोग होने वाले इस शब्द की फुल फॉर्म जानकर  इसका उपयोग कर सके। तो आइए हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए कि GOAT शब्द की फुल फॉर्म क्या है? और साथ ही हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से यह भी बताएंगे कि इस शब्द की शुरुआत कब और किसने की है।

GOAT Full Form in Hindi

GOAT Full Form in Hindi

GOAT की फुल फॉर्म Greatest Of All Time है। जिसका हिंदी अनुवाद अभी तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ है। इस शब्द का उपयोग उन व्यक्तियों के लिए किया जाता है जो अपने क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति होते हैं। यानी जिस व्यक्ति ने अपने विशेष क्षेत्र में पिछले या अभी तक के समय में जितने भी लोगों ने सर्वश्रेष्ठ काम किया था या रिकॉर्ड बनाया था  और उसने उस क्षेत्र में ओर सर्वश्रेष्ठ काम किया है या रिकॉर्ड्स तोड़ा है तो उसके लिए GOAT शब्द का उपयोग किया जाता है। इस शब्द का उपयोग मुख्य तौर पर खिलाड़ियों, म्यूजिशियंस, कलाकारों आदि के लिए किया जाता है उदाहरण के तौर पर हम सचिन तेंदुलकर, Lionel Messi या अमिताभ बच्चन के लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए GOAT शब्द कह सकते हैं।

KGF FULL FORM IN HINDI

GOAT शब्द का इतिहास

पिछले कुछ समय से GOAT शब्द का उपयोग ज्यादा होने लगा है। इसी वजह से लोगों को लगता है कि इस ‌शार्ट शब्द की शुरुआत अभी हुई है। लेकिन आपको बता दें कि GOAT शब्द बहुत लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता है। इस शब्द की शुरुआत बॉक्सिंग चैंपियन मोहम्मद अली 1964 में सनी लिस्टन को हराकर की थी। जब उन्होंने सनी लिस्टन को हराया था तब उन्होंने पहली बार अपने आपको Greatest Of All Time (GOAT) कहा था। इसके बाद वह अपने हर ऐतिहासिक जीत के बाद गोट शब्द का जरूर उपयोग करते थे। इसी तरह धीरे-धीरे यह शब्द बहुत लोकप्रिय हो गया।

आज के समय में हर क्षेत्र के लोग GOAT शब्द का उपयोग करते हैं। लेकिन आपको अधिकतर यह शॉर्ट शब्द (Short Word) सोशल मीडिया की पोस्ट में देखने को मिल रहा होगा। क्योंकि इस समय यह शब्द सोशल मीडिया पर ही ज्यादा प्रचलित है।

GOAT शब्द से जुड़ी कुछ मुख्य बातें

  • GOAT शब्द की फुल फॉर्म Greatest Of All Time है। यानी अब आप समझ गए होंगे कि GOAT शब्द Greatest Of All Time शब्द का शार्ट शब्द है।
  • यह शब्द ऐसे ही किसी व्यक्ति के लिए उपयोग नहीं किया जाता है। बल्कि यह केवल किसी विशेष क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के लिए उपयोग किया जाता है तो उस फील्ड का मास्टर होता है।
  • इस शब्द की शुरुआत हैवी वेट बॉक्सिंग चैंपियन मोहम्मद अली ने 1964 में सनी लिस्टन को हराकर की थी। उन्होंने सनी लिस्ट को हराकर अपने आपको ग्रेटेस्ट आफ ऑल टाइम का था।
  • आजकल यह शब्द सोशल मीडिया की पोस्टो पर ज्यादातर उपयोग किया जा रहा है।