VAR Full Form In Hindi | वर मतलब हिंदी में

VAR Full Form In Hindi | वर मतलब हिंदी में अगर आप फुटबॉल का मैच देखते हैं तो आप VAR तकनीक के बारे में जरूर जानते होंगे। अगर आप VAR तकनीक के बारे में नहीं जानते हैं तो आप यह लेख जरूर पढ़े। क्योंकि हम अपने इस लेख में VAR तकनीक के बारे में विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं और साथ ही VAR की फुल फॉर्म और हिंदी में इसका मतलब भी बताएंगे। अगर आप फुटबॉल के खेल के दीवाने तो फिर हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है।

NATO KYA HAI 

VAR Full Form In Hindi

VAR की फुल फॉर्म Video Assistant Referee है। इसका हिंदी में मतलब वीडियो सहायक रेफरी है|

VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) तकनीक क्या है?

फुटबॉल के खेल में VAR तकनीक एक नई प्रौद्योगिकी है। इस तकनीक का उपयोग फुटबॉल मैच रेफरी द्वारा खिलाड़ियों को गोल, पेनल्टी किक और रेड़ कार्ड दिखाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में किया जाता है। आपने देखा होगा कि कभी-कभी फुटबॉल मैच के दौरान ग्राउंड में खड़ा रेफरी जब कोई निर्णय लेने मे एकदम से सक्षम नहीं होता है तो वह अपनी उंगलियों के साथ एक स्क्रीन को संकेत करता है और पिच के किनारे पर एक स्क्रीन से संपर्क करता है। फिर वहां से एक स्पष्ट निर्णय आता है। बस इसी तकनीक को वीडियो सहायक रेफरी कहते हैं। वैसे फुटबॉल के अलावा अन्य खेलों में भी इस तकनीक का प्रयोग किया जाता है।

वीडियो सहायक रेफरी कैसे काम करता है?

VAR तकनीक में एक वीडियो ऑपरेशन रूम होता है। इस रूम में 4 तकनीकी ऑपरेटरों को साथ कई अन्य सहायकों को बैठाया जाता है। इन चार तकनीकी ऑपरेटर यानी सहायकों में से सहायक नंबर 1 मैच का लाइव अनुसरण करता है। सहायक नंबर 2 विशेष रूप से ऑफसाइट से संबंधित सुझाव व निर्णय देता है। सहायक नंबर 3 VAR का समर्थन करने के लिए जिम्मेदार होता है और मुख्य VAR केंद्रीय रेफरी के साथ संपर्क करता है और मैच रेफरी को सुझाव देता है कि उसे आकार फुटेज की जांच करनी चाहिए व उसे यह सही निर्णय लेना चाहिए आदि।

FIFA ने VAR तकनीक को कब शुरू किया है?

दक्षिण कोरिया में सन् 2017 में FIFA Under 20 World Cup के दौरान VAR (वीडियो सहायक रेफरी) तकनीक का उपयोग किया गया था। लेकिन FIFA ने VAR तकनीक का उपयोग करने की ऑफिशियल परमिशन FIFA World Cup 2018 मे दी थी।  इस तरह से यह पहला टूर्नामेंट था जिसमें फीफा ने ऑफिशियल रूप से सभी खेलो और स्थानों पर वीडियो असिस्टेंट रेफरी तकनीक का प्रयोग करने की परमिशन दी थी।

रेफरी को VAR तकनीक किस प्रकार के फैसले लेने में सहायता करती है

  • वीडियो सहायक रेफरी तकनीक (VAR) फुटबॉल के मैच के दौरान मैच रेफरी को चार प्रकार के निर्णय लेने में सहायता करता है जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
  • गोल के बारे में फैसला लेने में
  • पेनल्टी किक के बारे में फैसला लेने में
  • खिलाड़ियों को रेड़ कार्ड दिखाने में
  • फाउल प्ले के लिए जिम्मेदार सही खिलाड़ी की पहचान करने में

गोल के बारे में फैसला लेने में

फुटबॉल का खेल खेलते समय रेफरी को ‌VAR तकनीक उस खिलाड़ी की पहचान करने में सहायता करती है जो जानबूझकर खेल के नियमों का उल्लंघन करता है। अगर रेफरी को VAR तकनीक के माध्यम से यह पता चलता है कि खिलाड़ी ने जानबूझकर गलत तरीके से गोल (जैसे हेड दा बॉल ) किया है तो रेफरी उस गोल को मान्यता नहीं देता हैं।

पेनल्टी किक के बारे में फैसला लेने में

बहुत बार ऐसा होता है रेफरी खेल के दौरान सही स्थिति का आकलन नहीं कर पाता है। इस दशा में VAR तकनीक चलाने वाला अंपायर मैच रेफरी को सलाह देता है कि वीडियो फुटेज में यह चीज दिख रही है। इसके बाद मैच रेफरी मैदान में लगी स्क्रीन पर उस घटना को देखता है और उसके आधार पर निर्णय लेता है।

खिलाड़ियों को रेड़ कार्ड दिखाने में

खेल के दौरान कोई खिलाड़ी किसी विपक्षी खिलाड़ी को टांग फसाकर ग्राउंड पर गिराता है या खेल में किसी ओर अन्य तरह से खिलाड़ी को प्रभावित करता है। तो इस दशा में भी मैच रेफरी Var Ka Full Form In Hindi Video Assistant Referee तकनीक का उपयोग करके इस प्रकार के व्यवहार के दोषी खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर सकता है ‌

फाउल प्ले के लिए जिम्मेदार सही खिलाड़ी की पहचान करने में

मैच रेफरी कभी-कभी खेल के दौरान भ्रमित होकर गलत खिलाड़ी को बाहर भेज देता है या कभी-कभी ऐसा होता है कि रेफरी कंफ्यूज हो जाता है कि किस खिलाड़ी को बाहर भेजा जाना चाहिए। ऐसी स्थिति में भी VAR तकनीक द्वारा रेफरी को बताया जाता जाता है कि किस खिलाड़ी को चेतावनी दी जाए और सजा दी जाए।