Har Ghar Tiranga Abhiyan – हर घर तिरंगा अभियान

Har Ghar Tiranga Abhiyan – हर घर तिरंगा अभियान दोस्तों ये बात हम सभी जानते है की हल ही में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ये अभियान चलाया है ये अभियान देश के हर नागरिक के लिए है और इसकी अपील करते हुवे हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसकी घोषणा भी ट्वीट के जरिए की है और देश के हर नागरिक को अपने अपने घर पर झंडा फहराने को कहा और प्रधानमंत्री जी ने ट्वीट के जरिए Har Ghar Tiranga Campaign के तहत इस अपील को जनता तक पहुंचाया इस अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर एक नागरिक को अपने घरों पर झंडा फहराने और नागरिकों को देशभक्ति का एहसास दिलाने का काम किया है

Har Ghar Tiranga Abhiyan

हर घर तिरंगा अभियान क्या है– Har Ghar Tiranga Abhiyan 2024

सरकार ने हर एक नागरिक से अपील की है की सभी नागरिकों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर झंडा लहराने का काम करना है|और इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर देश के मान को और ज्यादा ऊपर ले जाया जाए और अगर कोई भी नागरिक इस अभियान से जुड़ना चाहता है| तो वह सबसे पहले हर घर तिरंगा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तिरंगे को डाउनलोड करना होगा| ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने देश के युवा वर्ग को देश के लिए देशभक्ति को उजागर करना चाहते हैं| तथा देश में एकता और अखंडता को स्थापित करना चाहते हैं

PHOTOSHOP KYA HAI | PHOTOSHOP 

Har Ghar Tiranga Abhiyan ध्वज (Flag) के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से हर घर लाना इस तरह केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक काम ही नहीं बल्कि साथ ही साथ राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2024 का उद्देश्य

  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के प्रत्येक घर में झंडा लहराना है|
  • प्रत्येक वर्गो को देश के प्रति भक्ति का संदेश देना
  • इस अभियान के पीछे का विचार देश के प्रत्येक नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करना है|
  • 75 वें स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति की भावना के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है|
  • प्रधानमंत्री द्वारा दी गई हर घर तिरंगे की घोषणा से यह पता चल सके कि भारतवासी अपने देश के प्रति ईमानदारी तथा एकता के साथ जुड़े हुए हैं|
  • प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार 13 से 15 अगस्त तक देश का प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर झंडा लहराने की तैयारी में है

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2024 Highlights

अभियानHar Ghar Tiranga Campaign
शुमभारंभप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
महोत्सव वर्ष2022
उद्देशसभी वर्गो को देश के प्रति भक्ति का संदेश देना
रजिस्ट्रेशन तिथि22 July to 5 August 2022
अमृत महोत्सव तिथि3 to 5 August 2022
अभियान से जुड़े लोगलगभग 20 करोड़ से ज्यादा
आधिकारिक वेबसाइटharghartiranga.com

हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी

यह बात तो आप सभी जानते ही होंगे की हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग है और इसीलिए ही इसको तिरंगा कहा जाता है| तिरंगे के बीच में एक अशोक चक्र होता है| यह तीनों रंग केसरिया, सफेद और हरा और बीच में नीले रंग का बना हुआ अशोक चक्र होता है| स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है| इसीलिए प्रधानमंत्री जी नेहर एक नागरिक से अपील की है| की हर एक नागरिक को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा लहराना है| और देश के प्रति भक्ति तथा तिरंगे के मान को जाहिर करना है| देश के लगभग 20 करोड लोग हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अपने घरों पर झंडा लहराने का कार्य करेंगे

Har Ghar Tiranga रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तथा सर्टिफिकेट डाउनलोड

  • हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़ने के लिए आपको सबसे पहले इस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • अब आपके सामने एक Home Page Open होगा| इस पर आपको Pin A Flag पर क्लिक करना है
  • जैसे ही आप Click करेंगे| आपके सामने एक New Page Open होगा|  
  • अब आपको अपना Name और Mobile Number डालना है|
  • नाम और मोबाइल नंबर डालने के बाद आपको Next पर Click करना है| या फिर आप अपनी G-mail ID से भी Continue कर सकते हैं|
  • अब आपको Next करना होगा| और Next करने के बाद ही आप का Registration पूरा हो जाएगा|
  • अब आप अपना Certificate Download करने के लिए Download Certificate पर Click करें|
  • आपको Certificate कुछ इस तरह का दिखाई देगा|

तिरंगा फहराने से जुड़े नियम

प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार हर एक नागरिक को अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज लहराना है| लेकिन राष्ट्रीय ध्वज लहराने से जुड़े कुछ नियमों का पालन भी हमें करना होगा| राष्ट्रीय ध्वज लहराने से जुड़े नियम हम आपको बताने वाले हैं

  • राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ या मेला नहीं होना चाहिए|
  • तिरंगा खादी, सूती तथा सिल्क का ही होना चाहिए| प्लास्टिक से बने हुए झंडे का प्रयोग नहीं करना है| क्योंकि इसका उपयोग वर्जित है|
  • तिरंगे को ऐसे स्थान पर कराना है| जहां से वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे|
  • झंडे पर किसी भी प्रकार का कुछ लिखा हुआ या छपा हुआ नहीं होना चाहिए|
  • किसी भी दूसरे झंडे का उपयोग राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर या फिर बराबर में नहीं करना|
  • यदि किसी अधिकारी की गाड़ी पर तिरंगे को लगाया जाए तो तिरंगा तो बिल्कुल बीच में होना चाहिए| या फिर दाहिनी और होना चाहिए|
  • विशेष अवसरों नियमों के साथ तिरंगे को रात में भी फहराया जा सकता है|
  • ध्वज को हमेशा स्फूर्ति के साथ लहराए तथा आदर पूर्वक इसे उतारे|
  • झंडे को हमेशा बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए|
  • यदि ध्वज मेला या फटा हुआ है| तो आप उसे एकांत में ले जाकर पूरी तरह से नष्ट कर दें|