अब वर्तमान समय में सभी स्मार्ट फोनो में कुछ ऐसे गेमों की शुरुआत कर दी गई है, कि लोग उन गेम को खेले बिना रह ही नहीं पाते है, क्योंकि मोबाइल में खेले जाने वाले अधिकतर गेम बहुत ही रोचक होते है | इसी तरह इस समय लोगों द्वारा पब्जी गेम बहुत ही अधिक खेला जा रहा है | यह एक ऐसा गेम है, जिसमें लोगों को अत्याधिक रूचि है और वो फ्री समय में इस गेम को जरूर खेलते है | यह सैनिको का गेम होता है, जिसे लोग अकेले भी खेल सकते है, दो लोगों के साथ भी खेल सकते है और बहुत से लोग तो चार लोगों का ग्रुप बनाकर भी इस गेम को खेलते है |

इस गेम को जो लोग एक बार खेलने की शुरुआत कर देते है, वो फिर इस गेम को खेले बिना रह नहीं पाते है | वहीं इस गेम में MVP शब्द का भी इस्तेमाल किया जाता है | यह एक ऐसा शब्द होता है, जिसे केवल किसी गेम में ही इस्तेमाल कर सकते है, क्योंकि एमवीपी शब्द एक गेम में सम्मान की तरह होता है | इसलिए यदि आपको एमवीपी के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको MVP Full Form in Hindi | एमवीपी का फुल फ़ॉर्म, मतलब क्या है ? इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |
एमवीपी (MVP) का फुल फॉर्म
MVP का फुलफॉर्म “Most Valuable Player” होता है, वहीं इसका हिंदी में उच्चारण “मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर” होता है और इसे हिंदी भाषा में “सबसे मूल्यवान खिलाड़ी” कहा जाता है। यानी कि सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एक टीम या लीग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को विभिन्न खेलों में दिया जाने वाला पुरस्कार) होता है | “ऑल-स्टार गेम” में एमवीपी (MVP) सम्मान प्रदान किया जाता है |
परिभाषा: |
Most Valuable Player |
हिंदी अर्थ: |
सबसे मूल्यवान खिलाड़ी |
श्रेणी: |
#### |
एमवीपी का क्या मतलब होता है ?
MVP शब्द PUBG (Player Unknown’s Battleground) जैसे मल्टीप्लेयर गेम्स में इस्तेमाल किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण शब्द होता है | प्रमुख रूप से, यह एक स्क्वाड में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए एक उपलब्धि होती है | इस शब्द का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको PUBG में अपने साथियों से बेहतर प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही आप एमवीपी का यह सम्मान प्राप्त कर सकते है |
PUBG में MVP कैसे तय किया जा सकता है ?
PUBG मोबाइल में प्रमुख रूप से , कुल छह क्षेत्रों का मूल्यांकन किया जाता है। Survival / Kills / Supplies / Support / Damages / Rank Points जमा होते हैं और उच्चतम स्कोर वाले खिलाड़ी को MVP के रूप में चुन लिया जाता है |
PUBG में MVP Emote कैसे प्राप्त किया जाता है ?
PUBG मोबाइल में, खिलाड़ियों द्वारा, कुल छह क्षेत्रों का मूल्यांकन होता है। स्कोर को एमवीपी चुना जाता है। इसके साथ ही, MVP खेल के बाद पोज़ के लिए “MVP Emote” का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। (“MVP Emotes” सभी खिलाड़ियों को मुफ्त प्रदान किया जाता है।)
PUBG में MVP कैसे प्राप्त सकते है ?
- यदि आप पब्जी गेम में हर एक मैच में “MVP” प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप पब्ज़े गेम में सबसबे पहले एग्रेसिव, रश और ओवर-पावर्ड (ओपी) खेलने का प्रयास करें, क्योंकि यह आपके लिए अधिक मार और क्षति को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा |
- वहीं अगर आप स्क्वाड में होते हैं, तो इसके लिए आप एक उचित समन्वय का उपयोग करें। यानी कि, एकल मैच में जितना संभव हो सके अपने साथियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास करें |
- आप इसमें हीलिंग्स (बैंडेज, एनर्जी ड्रिंक्स) का इस्तेमाल कर सकते है, क्योंकि अधिक हीलिंग आपको दवा का खिताब देने का काम करती है और यह संभावित रूप से एमवीपी प्राप्त करने के अवसर दे सकता है |
- आप पब्जी खेलते समय एक बोल्ट एक्शन स्नाइपर और असॉल्ट राइफल के कॉम्बो का इस्तेमाल करने की कोशिश करें । यदि आप स्नाइपर का उपयोग करना पसंद नहीं करते हैं, तो अपने AR, DMR या SMG के साथ हेडशॉट मारने का प्रयास करे |
- लुट एयर ड्रॉप्स करते रहें, क्योंकि यह आपको Berseaker टाइटल हासिल करने में मददगार साबित होगा |
यहाँ पर हमने आपको एमवीपी के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |