OTT Full Form In Hindi | OTT Platform क्या है ? फुल फॉर्म?

इंटरनेट के आ जाने के बाद दुनिया डिजिटल हो गई है। इसलिए अब डिजिटल दुनिया में लोग इंटरनेट प्लेटफार्म के माध्यम से ही अपने काम करना पसंद करते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में इंटरनेट के OTT प्लेटफार्म के बारे में सभी बातें और OTT की Full Form बताने जा रहे हैं। तो चलिए फिर जानते हैं कि OTT Platform क्या है और OTT Full Form क्या है?

OTT Full Form In Hindi -OTT का Full Form क्या है?

OTT का फुल फॉर्म “Over The Top” है। इसे हिंदी में ओवर द टॉप कहा जाता है। यह इंटरनेट का एक ऐसा प्लेटफार्म है जो Entertainment के कॉन्टेंट जैसे- मूवी, सीरियल, वेब सीरीज, कॉमेडी प्रोग्राम, एनिमेशन मूवी आदि को ऑनलाइन माध्यम से एक्सेस करता है|

OTT Platform kya hai?

यह इंटरनेट का एक ऐसा प्लेटफार्म है जो हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से मूवी, वेब सीरीज, कॉमेडी शो, सीरियल आदि को उपलब्ध करवाता है। आज के दौर में OTT Platform एक ऐसा मंच बन गया है। जिसके माध्यम से लोग बिना सिनेमाघर जाए अपने घर बैठे ही मूवी व एंटरटेनमेंट के अन्य प्रोग्रामों का मजा ले रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से पहले लोग अपने पसंदीदा कार्यक्रम या मूवी देखने के लिए केबल टीवी कनेक्शन या डीटीएच कनेक्शन का उपयोग करते थे। लेकिन अब लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इंटरनेट के माध्यम से OTT प्लेटफार्म पर अपनी पसंदीदा मूवी या प्रोग्राम आराम से देख सकते हैं।

 इसका उपयोग मनोरंजनकर्ता, विज्ञापनदाता, विपणक आदि नई फिल्में, उत्पादों और सेवाओं के विज्ञापन, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग आदि की स्क्रीनिंग के लिए कर रहे हैं। दुनिया भर में ओटीटी प्लेटफॉर्म का उपयोग कोविड-19 के समय लॉकडाउन लगने के कारण से बढ़ा है। जिसके कारण अब इसके यूजर्स की संख्या दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ ही रही है। वर्तमान समय में यह लोगों के मनोरंजन का एक बेहतरीन साधन बन गया है।

OTT Platforms Services के प्रकार (Type Of OTT Platform Services)

यूजर्स के लिए कॉन्टेंट के हिसाब  ओटीटी प्लेटफॉर्म अलग-अलग सेवाएं देता हैं। हम आपको लोगों के द्वारा यूज किए जाने वाले 3 OTT Services के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • Ad-based video-on-demand OTT (AVOD OTT)
  • Subscription Video-on-Demand (SVOD) or Subscription OTT
  • Transaction Based Video-on-Demand (TVOD) OTT

Ad-based video-on-demand OTT (AVOD OTT)

इस सर्विस के माध्यम से Ads लगे वीडियो देखने की मिलते हैं। AVOD OTT प्लेटफॉर्म का यूज करने के लिए यूजर्स को किसी भी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ता है। इसका मोनेटाइजेशन वीडियो विज्ञापन के द्वारा होता है। आपको बता दें यूट्यूब AVOD OTT Platform का हिस्सा है।

Subscription Video-on-Demand (SVOD) or Subscription OTT

जब यूजर के पास वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए पैड सब्सक्रिप्शन होता है तब SVOD OTT सर्विस यूजर्स को दी जाती है। यानी इस सर्विस को उपयोग करने के लिए यूजर को भुगतान करना पड़ता है। Amazon Prime, Netflix, Hulu आदि SVOD OTT के Example है।

Transaction Based Video-on-Demand (TVOD) OTT

यूजर्स इस सर्विस को Pay Per View मॉडल के हिसाब से खरीद सकते हैं। यानी अगर आपको कोई मूवी या वीडियो देखनी है तो आप उसको खरीद सकते हैं। Apple iTunes और VUDU आदि TVOD OTT प्लेटफार्म के Example है।

Famous OTT Platform In India- भारत में फेम्स ओटीटी प्लेटफॉर्म

  • Netflix
  • Amazon Prime Video
  • Disney+Hotstar
  • SonyLIV
  • ALTBalaji
  • Voot
  • Zee5
  • Viu

अमेरिका में Famous OTT Platform

  • Netflix
  • Amazon Prime Video
  • ESPN+
  • Sling TV
  • Hulu (SVOD)
  • Starz
  • Showtime
  • MLB.TV
  • HBO Now
  • CBS All Access

मुझे उम्मीद है आप हमारे लिए आर्टिकल के माध्यम से OTT Full Form In Hindi बारे में  अच्छे से जान सके होंगे। इसके अलावा आपको OTT  Platform की जानकारी भी मिल गई होगी। जिसे पढ़कर आप OTT Platform के बारे में \ जान सके होंगे। इसी तरह की ओर Short Words की Full Form जाने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें।