TLC FULL FORM IN HINDI | TLC टेस्ट क्या होता है?

हैलो दोस्तों आज मैं आपको इस आर्टिकल के जरिये से TLC Full Form in Medical और इससे रिलेटेड सभी तरह की मालूमात (इंफॉर्मेशन) देने जा रही हूँ. जब हमारे शरीर में किसी तरह की गंभीर बीमारी होती है| तो डॉक्टर हमें पहले TLC  टेस्ट कराने को कहते हैं| TLC Test एक तरह से खून की जांच होती है| जो डॉक्टरों को हमारे शरीर के बारे में जानने में मदद करता है|  लेकिन क्या आप जानते हैं कि TLC Test Kya Hota Hai? डॉक्टर हमें पहले TLC  टेस्ट करने के लिए क्यों कहते हैं, अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें| इस आर्टिकल मैं TLC Full Form in Medical, TLC जांच क्या होती है (TLC Test in Hindi), डॉक्टर यह जांच क्यों करवाते हैं,, इसी तरह के सवालों के जवाब देने जा रही हूँ. तो दोस्तों चलिए इसके बारे में जानते है|

TLC Full Form in Hindi

Total Leukocyte Count (टोटल ल्यूकोसाइट काउंट)” TLC की फुल फॉर्म होती है जिसे हिन्दी भाषा में “कुल ल्यूकोसाइट गिनती” कहते है| ल्यूकोसाइट्स सफेद रक्त कोशिकाएं है TLC एक प्रकार से खून की जाँच है| जिससे हमारे शरीर में मौजूद श्वेत रक्त कोशिकाओं की गिनती की जाती है| जानकारी के लिए बता दें कि DLC और TLC दोनों ही ब्लड टेस्ट हैं| DLC रक्त में मौजूद सफेद रक्त कोशिकाओं का प्रतिशत दिखाता है जबकि TLC शरीर में मौजूद सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या दिखाता है|

TLC Test क्या है?

TLC शरीर में मौजूद श्वेत रक्त कोशिका की संख्या को गिनने के लिए किया जाने वाला एक तरह की खून की जाँच है| जिससे हमारी सेहत का पता चलता है। डॉक्टर जब हमारे खून की जांच करते हैं तो उसमें कई परिणाम सामने आते हैं, जिनमें रेड ब्लड सेल्स (RBC), व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC), प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबिन आदि शामिल हैं| TLC डॉक्टरों के जरिये किसी भी बीमारी का पता लगाने के लिए किया जाने वाला एक परीक्षण है| जिससे डॉक्टरों को मरीज के अंदरूनी बुखार, पेशाब में इन्फेक्शन, खासी, एनीमिया इत्यादि खून सी जुडी परेशानी के बारे में पता चलता हैं|

TLC Test एक तरह से खून की जाँच होती है जो हमारे शरीर में मौजूद सफेद रक्त कोशिकाओं को दिखाता है| श्वेत रक्त कोशिकाओं को ल्यूकोसाइट्स के रूप में भी जाना जाता है| ल्यूकोसाइट्स हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, यह हमारे शरीर के रक्षा तंत्र का एक जरूरी हिस्सा है क्योंकि यह हमारे शरीर में होने वाली बीमारियों से लड़ता है| यह शरीर में एक सिपाही की तरह काम करता है और हमें संक्रमण से बचाता है|

What is a white blood cell:- (श्वेत रक्त कोशिका क्या है)

सफ़ेद रक्त कोशिकाओं को ल्यूकोसाइट्स भी कहा जाता है, वे शरीर में एंटीबॉडी का उत्पादन करती हैं| यह हमारे शरीर को बैक्टीरिया, वायरस से लड़ने में मदद करता है और हमें बीमारियों से भी बचाता है इसीलिए श्वेत रक्त कण को ​​हमारे शरीर का रक्षक भी कहा जाता है| ये शरीर में होने वाली बीमारियों से लड़ने में मददगार होते हैं और यह हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम का भी अहम हिस्सा है| आपको बता दें कि हर उम्र के लोगों में वाइट ब्लड सेल्स अलग-अलग होते हैं| एक स्वस्थ व्यक्ति के रक्त में सफेद रक्त कोशिकाओं की सामान्य सीमा 4000-11000/mm3 होती है, यह संख्या महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और युवाओं में भिन्न होती है।कोशिकाओं की संख्या अधिक होती है|

AC FULL FORM IN HINDI 

There are five types of white blood cells:- (सफेद रक्त कोशिका पांच प्रकार के होते है)

1. Neutrophils (न्यूट्रोफिल)

2. Lymphocytes (लिम्फोसाइट्स)

3. Monocytes (मोनोसाइट्स)

4. Basophils (बेसोफिल्स)

5. Eosinophils (इओसिनोफिल्स)

TLC टेस्ट क्यों किया जाता है

जब किसी व्यक्ति को किसी तरह की एलर्जी, संक्रमण, शरीर में गंभीर समस्या होती है तो डॉक्टर सबसे पहले टीएलसी जांच के लिए कहते हैं, ताकि आपके शरीर में बीमारी का पता चल सके| इसके अलावा शरीर में संक्रमण का पता लगाने के लिए TLC टेस्ट भी किया जाता है| इस टेस्ट से खून से जुड़ी बीमारी और वह बीमारी कितनी गंभीर है, इसका अच्छे से पता लगाया जा सकता है| ब्लड कैंसर की जांच के लिए TLC टेस्ट की भी जरूरत होती है|

What happens when TLC is increased in the body:- (शरीर में टीएलसी बढ़ने से क्या होता है)

मनुष्य शरीर में श्वेत रक्त कणिकाओं की स्थिति हमेशा एक जैसी होनी चाहिए| WBC में वृद्धि शरीर को कई बीमारियों की चपेट में ले लेती है, इसके साथ ही सफेद रक्त कोशिकाओं की वृद्धि से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और मानव शरीर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं| श्वेत रक्त कोशिका वृद्धि की स्थिति को ल्यूकेमिया कहते हैं जिसे ब्लड कैंसर भी कहा जा सकता है|

EDD FULL FORM IN HINDI