Best Food To Stay Healthy and Fit – स्वस्थ और फिट रहने के लिए

Best Food To Stay Healthy and Fit – स्वस्थ और फिट रहने के लिए सर्वोत्तम भोजन सर्दियों के मौसम में अपनें स्वास्थ्य (Health) के प्रति सचेत रहना अत्यंत आवश्यक होता है, क्योंकि इस मौसम में जुकाम, खांसी (Cough), बुखार (Fever) होनें की संभावना बहुत अधिक होती है| सबसे खास बात यह है, कि इस मौसम में खाने-पीने की चीजे कई वैरायटी में मिल जाती है, जिन्हें देखते ही लोग अपनें आप को रोक नहीं पाते है|

इस मौसम में खासकर बुजुर्गों और बच्चों की देखभाल और उनके खान-पान (Food Lifestyle) पर विशेष ध्यान देनें की जरुरत होती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको डाक्टर (Doctor) के पास जानें के लिए मजबूर कर सकती है| ठंड के मौसम में गर्म कपड़ो के साथ ही मौसम के अनुकूल चीजों (Environmental) का सेवन करना चाहिए|

Best Food To Stay Healthy and Fit

हालांकि अधिकांश लोगो को इस बात की जानकारी ही नहीं होती है, कि सर्दियों के मौसम में किस चीज की आवश्यकता शरीर (Body) को अत्यधिक होती है | इसलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारें में बता रहे है, जिनका सेवन करनें से हमारा शरीर संतुलित (Balanced) रहता है और ठंड भी कम लगती है | तो आईये जानते है ठंड में खानें वाली चीजों के बारें में

E-GANNA APP DOWNLOAD  

जीवन में स्वास्थ्य बरकरार रखने के लिए ये चीज़े जरूर खाएं

सर्दियों के मौसम में ठंड के प्रभाव से बचने के लिए शरीर में आंतरिक गर्मी का होना आवश्यक है, यदि हमारा शरीर गर्म रहेगा तो हम जल्दी बीमार नहीं होंगे| प्रकृति नें हमें कुछ ऐसी चीजे दी है, जिनका सेवन करनें से हम अपनें शरीर को आंतरिक रूप से बिल्कुल फिट रख सकते है| ठंड में खानें वाली चीजे इस प्रकार है-

1.अदरक (Ginger)

अदरक का प्रयोग भारत के लगभग सभी घरों में किया जाता है और सबसे अधिक इसका प्रयोग चाय बनानें में किया जाता है | आयुर्वेद में अदरक को एक विशेष लाभकारी औषधि माना जाता है | अदरक की तासीर गर्म होती है और इसमें ऐटिबैक्टीरियल तत्व (Antibacterial) पाए जाते है, जो हमें ठंड के मौसम में होने वाली खांसी और जुकाम से बचाते है। प्रतिदिन एक सीमित मात्र में अदरक का सेवन करनें से हमारे शरीर की प्रतिरोधक (Immune) क्षमता बढ़ती है, जिससे गले में खराश, दर्द और सूजन जैसी समस्यायें नहीं होती है|

2. लहसुन (Garlic)

लहसुन में अनेक प्रकार के औषधीय गुण (Medicinal properties) पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते है | भारत में लहसुन का प्रयोग लगभग सभी घरों में अपनें स्वाद के अनुसार किया जाता है | लहसुन में विटामिन बी कॉम्पलेक्स, विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है

Best Food To Stay Healthy and Fit

ठंड के मौसम में रोज़ाना लहसुन के सेवन से सर्दी, खांसी से बचा जा सकता है | इसके साथ ही लहसुन के निरंतर सेवन करनें से हृदय आघात जैसी बीमारियों का खतरा नहीं होता है|

3.खट्टे फलों का सेवन (Intake of Citrus Fruits)

Best Food To Stay Healthy and Fit

वैसे तो अपनें स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखनें के लिए लगभग हर मौसम में फलों का सेवन करनें की सलाह दी जाती है | यदि हम सर्दियों के मौसम की बात करे, तो इस मौसम में संतरा, नीम्बू, अंगूर आदि का सेवन अवश्य करना चाहिए क्योंकि इस प्रकार के खट्टे फलों में बिटामिन सी के साथ-साथ पोटैसियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है |  ठंड के मौसम में इस प्रकार के खट्टे फलों का सेवन करनें से इन्फेक्शन लगनें का भय कम हो जाता है, जिससे हमें सर्दी, जुखाम आदि नहीं होता है|

4.शकरकंद (Sweet Potato)

Best Food To Stay Healthy and Fit

शकरकंद को विटामिन का खजाना कहा जाता है, इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कॉपर, मैगनीशियम के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्र में पाया जाता है, जिससे हमारा इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनता है|

इसलिए सर्दियों में शकरकंद खाना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है| आपको बता दें, 100 ग्राम शकरकंद में लगभग 400 फीसदी विटामिन ए पाया जाता है| इसके साथ ही शकरकंद को विटामिन डी का एक बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है|

5. ओट्स (Oats)

Best Food To Stay Healthy and Fit

ठंड के मौसम में अपनें शरीर की उर्जा को बरक़रार रखनें के लिए ओट्स का सेवन करना अत्यंत लाभकारी होता है| ओट्स खाने से हमारे शरीर को प्रयाप्त मात्रा में विटमिन, खनिज और कैलरी और प्रोटीन की प्राप्ति होती है, जिससे हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है| सबसे खास बात यह है कि यह हमारे वजन को भी नियंत्रित करता है|    

6. हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

Best Food To Stay Healthy and Fit

ठंड के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे- पालक,पत्ता गोभी, बीन्स आदि का उचित मात्रा में सेवन करना काफी लाभदायक माना जाता है | इस प्रकार की सब्जियों का सेवन करनें से हमारे शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है | यदि हम पालक की बात करे, तो इसमें एंटीऑक्सिडेंट, ज़ेक्सैन्थिन, ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनानें के साथ ही शरीर में खून की कमी को पूरा करता है|

7.दही (Curd)

Best Food To Stay Healthy and Fit

विशेषज्ञों के अनुसार दही की तासीर ठंडी होती है, परन्तु सर्दियों में भी दही का सेवन करना लाभकारी माना जाता है, परन्तु इस बात का ध्यान रखे कि आप दही का सेवन सिर्फ दिन में करे | दही में कैल्शियम, विटामिन ए, बी, डी के साथ-साथ प्रोटीन और विटामिन बी-12 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है|

इसके साथ ही इसमें पाई जाने वाली लैक्टोज की मात्रा हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाती है | इसलिए ठंड के मौसम में भी प्रतिदिन एक कटोरी दही का सेवन करना चाहिए|   

8.मछली (Fish)

Best Food To Stay Healthy and Fit

यदि आप नॉन वेजिटेरियन खाना पसंद करते है, तो सर्दियों में आपको मछली का सेवन अवश्य करना चाहिए | चूँकि मछली की तासीर गर्म होती है और इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते है | जिससे हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और जल्दी से सर्दी या जुखाम नहीं होता है|