भारत में प्रदूषण को रोकने के लिए सीएनजी गैस के द्वारा परिवहन के संचालन को बढ़ावा दिया जा रहा है | इसके लिए गवर्नमेंट लोगों को जागरूक कर रही है | सीएनजी का वितरण भी बहुत तेजी के साथ करने के आदेश प्रदान किये गए है | भारत सरकार इसे एक विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रही है |

आप पेट्रोल, डीजल और रसोईघर में प्रयोग होने वाली गैस के स्थान पर सीएनजी का प्रयोग कर सकते है | इसके द्वारा पर्यावरण को अधिक हानि नहीं होती है | इस पेज पर CNG (सीएनजी) Full Form in Hindi , CNG क्या होता है, के विषय में बताया जा रहा है |
सीएनजी का फुल फॉर्म (CNG ) Full Form)
सीएनजी का फुल फॉर्म “Compressed Natural Gas” है, हिंदी में इसे “संपीडित प्राकृतिक गैस” के नाम से जाना जाता है | यह हवा में बहुत ही हल्की गैस होती है | इसे अन्य ईंधन की तुलना में अधिक सुरक्षित माना जाता है | यह पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम प्रदूषण फैलाती है | इसका आविष्कार सर्वप्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका में किया गया था | द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात अन्य यूरोपीय देशों के द्वारा इसका प्रयोग बहुत ही बड़े स्तर पर किया जाने लगा था | यह 20-25 एमपीए के दाब पर गोलाकार या बेलनाकार कंटेनरों में सुरक्षित रखा जाता है, जिसके बाद इसका वितरण प्रारम्भ किया जाता है |
सीएनजी के गुण (Quality of CNG)
- Colorless.
- Odorless.
- 40% Lighter Than Air.
- High Ignition Temperature.
- Tasteless.
- Non-toxic.
- Non-corrosive.
एलकेजी (LKG) यूकेजी (UKG) का फुल फॉर्म क्या है
सीएनजी के लाभ (Benefits of CNG)
- सीएनजी के द्वारा 540 डिग्री सेल्सियस या अधिक का एक उच्च ऑटो इग्निशन तापमान प्राप्त होता है |
- इसके द्वारा स्नेहक तेल की गुणवत्ता को और अधिक बढ़ाया जाता है |
- यह क्रैंककेस तेल को दूषित और पतला नहीं करता है |
- सीएनजी वाहन के रखरखाव की लागत बहुत कम होती है, पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले वाहनों की लागत अधिक होती है |
- सीएनजी गैस पर्यावरण के अधिक अनुकूल है |
- सीएनजी कम अवांछनीय और हानिकारक गैसों का उत्सर्जन करता है |
- सीएनजी गैस का उपयोग पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों में किया जा सकता है |
- इस गैस का इस्तेमाल करना पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ता होता है, क्योंकि CNG प्रयोग करने वाली कार 18Km/kg चलती है. तो वही पेट्रोल कार 10Km/Liter चलती है |
CNG क्या होता है?
सीएनजी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस है, इसमें लेड, सल्फर नही होता है | इसमे रिएक्टिव हैड्रोकॉर्बन 70% जबकि नाइट्रोजन ऑक्साइड 85% होता है | इसमें सबसे अधिक मीथेन गैस पायी जाती है | इसके कारण यह रंगहीन, गंधहीन, विष रहित होता है | इसका प्रयोग करने पर प्रकृति को अधिक नुकसान नही होता है | वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व में सीएनजी गैस को अपनाया जा रहा है | कई शहरों में गाड़ियों को केवल सीएनजी गैस से ही चलाया जा रहा है | इसके वितरण के लिए सरकार तेजी से डीलरों की संख्या में वृद्धि कर रही है | इसका प्रयोग पेट्रोल, डीजल और रसोईघर में आसानी से किया जा सकता है | इसके द्वारा अन्य की तुलना में कम प्रदूषण होता है | यह दूसरे ईधन की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जाती है |
सीएनजी का प्रयोग (Use)
सीएनजी का प्रयोग अधिकतर कार, थ्री व्हीलर, टैक्सी, बड़े वाहन जैसे बस में किया जाता है | पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहन सीएनजी के मुकाबले अधिक प्रदूषण फैलाते है | इससे पर्यावरण पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है | प्रदूषण को रोकने के लिए प्रत्येक देश के द्वारा सीएनजी के प्रयोग को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है | इससे आम लोगों को अच्छा पर्यावरण प्राप्त हो सकता है | प्रदूषित शहरों में लोगो को सांस लेने में भी तकलीफ होती है इससे उन्हें कई गंभीर बीमारी हो जाती है |
भारत में दिल्ली, वाराणसी, मुम्बई, कोलकाता समेत सभी व्यस्त क्षेत्रों में सीएनजी प्रयोग करने के लिए सरकार जागरूक अभियान चलाती है, जिससे अधिक से अधिक लोगों द्वारा सीएनजी का प्रयोग किया जा सके |
इसका प्रमुख कारण द्रव्य वाले पदार्थो को जलाने से नाइट्रोजन ऑक्साइड गैस का उत्सर्जन होता है यह उत्सर्जित गैस वायु में मिल जाती है | इस वायु प्रदूषण में वृद्धि हो रही है | सीएनजी का उपयोग करने से नाइट्रोजन ऑक्साइड गैस कम निकलती है | पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी की कम खपत होती है |