
NASA Full Form In Hindi प्रत्येक व्यक्ति ब्रह्माण्ड की जानकारी प्राप्त करने का इच्छुक होता है| वह जानना चाहता है, कि प्रथ्वी के बाहर की दुनिया किस प्रकार की है | सभी लोग यह जानना अवश्य चाहते है, कि बादलों के पीछे क्या है | अंतरिक्ष में भी कोई रहता है कि नहीं क्या हम भी वहां पर रह सकते है कि नहीं | आज के समय में बढ़ती टेक्नोलॉजी और रोज नए-नए प्रयोगों के द्वारा अंतरिक्ष के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त हुई है|

प्रत्येक देश के पास अपनी एक एजेंसी होती है, जो कि अंतरिक्ष से जुडी जानकारियों को एकत्रित करती है | इन्हीं एजेंसियों में नासा एक एजेंसी है | इसके द्वारा अंतरिक्ष की सूचना को प्राप्त करके उसे दूसरे देशों के साथ भी साझा किया जाता है | इस पेज पर NASA Full Form in Hindi, नासा की स्थापना और इतिहास क्या है, के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है |
नासा का फुल फॉर्म (NASA Full Form)
नासा का फुल फॉर्म “National Aeronautics and Space Administration” है | हिंदी में इसे ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ कहते है | यह विश्व की सबसे बड़ी एजेंसी है | इसे संक्षिप्त में नासा कहा जाता है | यह संयुक्त राज्य अमेरिका की स्पेस एजेंसी है | इसका गठन राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष वैमानिकी को ध्यान में रखकर 19 जुलाई 1958 को किया गया था | इसका निर्माण नेशनल एडवाइजरी कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स के स्थान पर किया गया था | इसका मुख्य कार्य अंतरिक्ष कार्यक्रमों और एरोनॉटिक्स के विषय में रिसर्च करना है |

नासा की स्थापना (Establishment of NASA)
नासा विश्व की सबसे बड़ी और सफलतम अंतरिक्ष एजेंसी में से एक है | इसके द्वारा बहुत ही बड़ी बड़ी खोज की गयी है | इसकी स्थापना 19 जुलाई 1958 में की गयी थी | नासा की स्थापना के बाद अमेरिका में अंतरिक्ष में की गयी सभी खोजे नासा के नेतृत्व में ही हुई है, इसके अंतर्गत अपोलो यान का चाँद पर उतरना, स्कायलैब स्टेशन और अंतरिक्ष शटल जैसे बहुत से बड़े-बड़े कार्य सम्मिलित है | नासा ने अंतरिक्ष के बड़े से बड़े ग्रहों और उपग्रहों पर जाकर अपनी सफलता को स्थापित किया है नासा की खोज का पूरी दुनिया लाभ प्राप्त कर रही है | नासा की स्थापना अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति Dwight D. Eisenhower के द्वारा की गयी थी |
नासा का इतिहास (History)
वर्ष 1958 के जुलाई महीने में यूएस गवर्नमेंट के द्वारा नासा की स्थापना की गई थी | इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है | इसका निर्माण नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के द्वारा किया गया है | वर्तमान समय में संयुक्त राज्य अमेरिका में दस नासा के केंद्र है | इन केंद्रों में सात केंद्रों में परीक्षण और अनुसंधान की सुविधाएँ प्रदान की गयी है | यहाँ पर 18,000 से अधिक लोग कार्य करते हैं | नासा की नौकरी को सबसे अच्छी नौकरी में से एक माना जाता है | यहाँ पर बहुत सारे इंजीनियर और वैज्ञानिक कार्य करते हैं, इनके अतिरिक्त यहाँ पर कई लोगों के द्वारा जॉब की जाती है, जो कि नासा के मिशन में सहायता प्रदान करते है | यहां पर सेक्रेटरी, लेखक, लॉयर्स और शिक्षक भी कार्य करते है |
नासा ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है | इसके द्वारा ओरियन मल्टीपर्पसे-क्रू व्हीकल द स्पेस लांच सिस्टम और कमर्शियल क्रू व्हीकल में सहयोग किया जा रहा है | नासा की स्थापना के बाद अपने पहले उपग्रह ‘Explore 1’ का भी सफल परीक्षण किया गया था |
नासा के मुख्य वैज्ञानिक और उनके कार्यकाल
वैज्ञानिक के नाम | कार्यकाल |
डॉ. फ्रेंक बी. मैकडोनाल्ड | 1982 से 1987 तक। |
डॉ. नोएल हिनर्स | 1987 से 1989 तक। |
डॉ. फ्रांस ए. कॉर्डोवा | 1993 से 1996 तक। |
डॉ. कैथी एल. ऑलसेन | 1999 से 2002 तक। |
डॉ शैनन ल्यूसिड | 2002 से 2003 तक। |
डॉ. जॉन एम. ग्रुस्फ़ील्ड | 2003 से 2004 तक। |
डॉ जेम्स बी ग्रेविन | 2004 से 2005 तक। |
डॉ वलीद अब्दालती | 2011 से 2012 तक। |
डॉ एलेन स्टोफेन | 2013 से 2016 तक। |
डॉ. जिम ग्रीन | 2018 से 2021 तक। |
डॉ कैथरीन केल्विन | 2022 से वर्तमान |
पायनियर (Pioneer)
नासा के द्वारा पायनियर 10 को वर्ष 1972 में लांच किया गया था | इसके बाद वर्ष 1973 को पायनियर 11 को लांच किया गया था | इसको सौर-मंडल के सबसे फोटोजेनिक गैस के लिए किया गया था | यह पहले बृहस्पति और शनि की यात्रा करने वाले यान थे | पायनियर 10 के द्वारा मंगल तथा बृहस्पति के बीच की चट्टानों की परिक्रमा के क्षेत्र के मध्य यात्रा करने वाली पहली जांच की गयी थी | इससे सौर प्रणाली के क्षुद्रग्रह बेल्ट की जानकारी प्राप्त की गयी थी | पायनियर की लांचिंग के बाद एक वर्ष छ: महीने के पश्चात अंतरिक्ष यान ने बृहस्पति ग्रह का पहला फ्लाईबाई का निर्माण किया गया था | इसके द्वारा ग्रेट रेड स्पॉट की आश्चर्यजनक तस्वीरें प्राप्त की गयी थी |
इसके बाद पायनियर 11 बृहस्पति से उड़ते हुए वह शनि ग्रह पर चला गया था | वहां पर इसके द्वारा शनि के चारों ओर अज्ञात छोटे चंद्रमाओं की एक जोड़ी की खोज की गयी थी | वर्तमान समय में इन दोनों के द्वारा डाटा भेजना बंद कर दिया गया है | यह अपने सौर प्रणाली के द्वारा अंतरिक्ष में यात्रा कर रहे है |
नासा द्वारा की गई महत्वपूर्ण खोजें
NASA की पहली अंतरिक्ष खोज pioneer थीं, जिसे 1973 में लांच किया गया था। और यह सौर्यमंडल में वृहस्पति और शनि की यात्रा करने वाली पहली अंतरिक्ष यान थीं।
इसके बाद NASA ने 2001 में (WMAP) Big Ban लांच किया जिसने यह बताया की ब्रह्मांड की उम्र 13.17 Billion वर्ष है।
इसके बाद NASA ने वृहस्पति और शनि की जॉच करने हेतु Beygaar 1 और 2 लांच किया, जिससे शनि के छल्ले तथा Uranus पर जाने के तरीके का पता चला।
फिर दुनिया में सभी अंतरिक्ष यानों में जिसका नाम उपरी श्रेणी में आता है, वह Hubble हैं, जिसने अपने द्वारा ली गई तस्वीरों से दुनिया को ब्रह्मांड के बारे में और ज्यादा जानने के लिए विवश कर दिया।
उसके बाद NASA ने Mars Rover लांच किया, जिसने 90 दिनों की यात्रा कर NASA को विज्ञान की दुनिया में बहुत आगे लेकर गया। इसी मिशन ने यह जानकारी से रूबरू कराया की मंगल ग्रह पर कभी पानी हुआ करता था।
इसके बाद आती है, उस मिशन की बात जिस पर NASA को आज भी गर्व होता हैं, जी हां, हम बात कर रहे है, NASA के सबसे महत्वपूर्ण मिशन (Apolo) की, जिसके मदद से हमे यह पता चला की चंद्रमा कितना पुराना है, और किन तत्वों से मिलकर बना है, तथा यह कब और कैसे शुरू हुआ। आपको बता दे, कि (Apolo) के इसी मिशन में Nil Armstrong ने चांद पर अपना पहला कदम रखा था।
NASA Full Form In Hindi RELATED FAQS
Question. नासा की खोज कब हुई?
Answers. 29 जुलाई 1998 को नासा की खोज हुई?
Question. वर्तमान समय में नासा के अध्यक्ष कौन हैं?
Answers. वर्तमान समय में नासा के अध्यक्ष Bill Nelson है|
Question. नासा के प्रथम अध्यक्ष कौन हैं?
Answers. नासा के प्रथम अध्यक्ष थॉमस कीथ ग्लनन है|
Question . (NASA) नासा कहां है?
Answers. नासा अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी है तो जाहिर सी बात है कि नासा यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में स्थित है|