भारत से कई किलोमीटर दूर USA एक देश है | यह देश दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है | इस देश ने प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति की है | इस देश में जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट और वीसा दोनों का होना आवश्यक है | वीजा मिलने के बाद ही आप इस देश में प्रवेश कर सकते है | यह देश बहुत ही दूर है यहाँ पर बस या ट्रेन से नहीं जाया जा सकता है |

आपको यहाँ पर एयरोप्लेन के माध्यम से ही जाना पड़ेगा | यह देश विश्व शक्ति के रूप में जाना जाता है | इसलिए कई देश चाहते हुए भी इसके विरुद्ध नहीं जा पाते है | इस पेज पर USA Ka Full Form in Hindi , USA का पूरा नाम, मतलब क्या है, के विषय में बताया जा रहा है |
USA का फुल फॉर्म (Full Form)
USA का फुल फॉर्म “United States of America” है, हिंदी में इसे “संयुक्त राज्य अमेंरिका” के नाम से जाना जाता है | आसान भाषा में इसे केवल “United States” भी कहा जाता है | यहाँ के नागरिकों को अमेरिकन कहा जाता है | United States of America की राजधानी वाशिंगटन है |
अमेरिका विश्व का सबसे प्रसिद्ध देश है | अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह देश एक महाशक्ति के रूप में प्रस्तुत हुआ है | अमेरिका में पचास राज्य हैं और पाँच स्वशासित क्षेत्र हैं, इसके अतिरिक्त यहाँ पर एक संघीय जिला है जिसमें राज्यों सहित सभी देश के प्राधिकरण और प्रबंधन स्थित है | क्षेत्रफल के अनुसार अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा देश है | यहाँ पर कुछ घाटियां है जो पूरे यूनाइटेड किंगडम से कम हैं | यदि जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है यहां की जनसंख्या 325 मिलियन है | यहाँ की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. है, जनसंख्या की दृष्टि से न्यूयॉर्क सबसे बड़ा शहर है | न्यूयॉर्क पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है | यहाँ की जलवायु बहुत ही विविध है इसका प्रमुख कारण सबसे बड़ा क्षेत्र और विस्तृत क्षेत्र है |
जलवायु (Climate)
जलवायु विविधता के मामले में अमेरिका सत्रहवाँ देश है इसके कारण यह देश बहुत प्रतिष्ठित और मानव अनुकूलित है | यह विश्व के सभी देशों के मध्य सबसे पुराने देशों और महासंघों में से एक है | यह विश्व बैंक और अन्य कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों का संस्थापक है | इन अंतरराष्ट्रीय संगठनों के द्वारा मानव की समृद्धि के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है | यह एक विकसित देश है जीडीपी और अर्थव्यवस्था के मामले में यह विश्व में प्रथम स्थान पर बना रहता है |
आयात और निर्यात (Import and Export)
वस्तुओं का आयात करने की दृष्टि से यह विश्व का सबसे बड़ा आयातक है, निर्यात की दृष्टि से अमेरिका दूसरे नंबर पर है | अमेरिका मानव विकास, विज्ञान, संस्कृति, इतिहास और अन्य कई क्षेत्रो में अन्य देशों की अपेक्षा श्रेष्ठ है | इसके पास रक्षा के लिए सबसे बड़ी सेना है | हमले और रक्षा के मामले में अमेरिका ने उच्च विकास किया है |
अमेरिका एक शक्तिशाली देश है, इसलिए इसके बहुत से अधिनस्थ क्षेत्र हैं, यह क्षेत्र ओशिनिया और अन्य स्थानों पर विस्तारित है | यह सभी क्षेत्र प्रेजिडेंट रिपब्लिक है | यह चीन और भारत के बाद 30.5 करोड़ की जनसंख्या के साथ विश्व का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है | चीन और भारत की तुलना में यहां जनसँख्या बहुत ही कम है | अमेरिका में वर्ष 2010 तक 80% शहरीकरण हो हो चुका है, इसके बाद भी बहुत तेजी के साथ विकास किया जा रहा है |
अमेरिका का नाम (Name of America)
अमेरिका का नाम संयुक्त राज्य अमेंरिका थॉमस पेन द्वारा सुझाया गया था | संयुक्त राज्य अमेंरिका नाम 4 जुलाई 1776 के स्वतंत्रता घोषणापत्र में आधिकारिक रूप से प्रयुक्त किया गया था | पैलियो भारतीयों के द्वारा एशिया से नार्थ अमेरिका की तरफ लगभग 15,000 वर्ष पहले ही पलायन किया गया था | 16 वीं शताब्दी में यहां पर यूरोपियन लोगो के द्वारा बसना आरम्भ किया गया था | अमेरिका भी इंग्लैण्ड का गुलाम रह चुका है |
USA की राजधानी (Capital)
USA की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. है | यह अमेरिका के किसी राज्य का भाग नहीं है, इसे मैरीलैंड राज्य से अलग करके बनाया गया है | वाशिंगटन डी.सी. पोटोमैक नदी के किनारे स्थित है |
अमेरिका का क्षेत्रफल और जनसंख्या
अमेरिका का क्षेत्रफल 98 लाख वर्ग किमी है | क्षेत्रफल के अनुसार यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है | यहां की कुल जनसंख्या 30.4 करोड़ से अधिक है | जनसंख्या के आधार पर यह चीन और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है |
अमेरिका की भाषा (Language)
अमेरिका में 50 राज्य है यहां पर लगभग हर राज्य की अपनी भाषा है | परन्तु अमेरिका की मुख्य भाषा अमेरिकन इंग्लिश है | इसका उपयोग यहाँ पर बहुत ही अधिक किया जाता है | अमेरिका के संघीय विभाग द्वारा कोई आधिकारिक भाषा का निर्धारण नहीं किया गया है, परन्तु कुछ कानून में अमेरिका में अंग्रेजी आधिकारिक भाषा बन जाती है | इसके लिए 2010 में एक सर्वेक्षण किया गया था इसके अनुसार अमेरिका की पूरी आबादी में से लगभग 250 मिलियन लोगों के द्वारा अंग्रेजी बोली जाती है | इसमें से दस वर्ष से कम आयु के बच्चों ने स्कूलों से पहले अपने घरों में अंग्रेजी बोलना सीखा है |