रोजगार की तलाश में लोग बहुत दूर- दूर जाते है वहां पर वह किसी कंपनी में कार्य करते है | यदि आप किसी प्राइवेट कम्पनी में काम कर चुके है, तो आपने एचआर के विषय में अवश्य सुना होगा | प्रत्येक कंपनी में एक एचआर का पद होता है | जब हम प्राइवेट कंपनी में साक्षात्कार के लिए जाते है तो साक्षात्कार एचआर के द्वारा ही लिया जाता है | वह साक्षात्कार में आपकी क्षमता की जाँच करता है | इस पेज पर HR Full Form in Hindi , HR (एचआर) का क्या मतलब होता है, के विषय में बताया जा रहा है |

ओके (OK) का फुल फॉर्म क्या होता है
एचआर का फुल फॉर्म (Full Form of HR )
HR (एचआर) का फुल फॉर्म “Human Resources” होता है, हिंदी में इसे “मानव संसाधन” के नाम से जाना जाता है | बड़ी-बड़ी कंपनियों और इंस्टीटूशन्स में HR समूह होता है, यह समूह कम्पनी में ह्यूमन सोर्स के रूप में कार्य करते है | एचआर के समूह में सभी एचआर मैनेजर होते है | इस समूह के द्वारा किसी भी संस्था में कार्य बल का निर्माण किया जाता है | इसके द्वारा नए लोगों की भर्ती, कंपनी के प्रबंधन को संभालना और नए कर्मचारियों को एक सही तरीके से इंस्ट्रक्शंस प्रदान करना है |
HR (एचआर) का क्या मतलब होता है?
एचआर के द्वारा किसी संगठन या संस्था में लोगों को मैनेजमेंट, रिक्रूटमेंट तथा अन्य कार्य को सम्पन्न किया जाता है | प्रत्येक प्राइवेट संस्था में एक एचआर डिपार्टमेंट का निर्माण किया जाता है | इसका प्रमुख कार्य ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट करना होता है | एचआर शब्द का प्रयोग वर्ष 1960 के आस-पास किया गया था | इसके द्वारा किसी संगठन या संस्था में मानव संसाधन से सम्बंधित सभी कार्य को किया जाता है | यह कम्पनी में आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों की पूर्ति करता है | यह नए कर्मचारियों को इंटरव्यू लेता है और कम्पनी में भर्ती करता है | एक एचआर के रूप में वह संगठन में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी के हित और उनके हक का भी विशेष ध्यान रखता है |
एचआर विभाग को कंपनी में सबसे महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है | इस विभाग के द्वारा कम्पनी में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों का ध्यान रखा जाता है, यदि उन्हें कोई समस्या होती है, तो वह इसका निवारण करता है | कम्पनी पूर्ण रूप से एचआर के ऊपर कर्मचारियों के लिए निर्भर रहती है | वह कम्पनी में रिक्त पदों को भरने का प्रयास करता है जिससे कम्पनी में मेन पावर की कमी न हो पाए और कम्पनी सही ढंग से उत्पादन कर सके और कम्पनी लाभ प्राप्त कर सके | कम्पनी एक टारगेट को निश्चित करती है, इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति एचआर के द्वारा ही किया जाता है | नए भर्ती किये गए कर्मचारियों को रूल्स एंड रेगुलेशंस के बारे में समझाने का कार्य भी एचआर के द्वारा किया जाता है |
इसके अतिरिक्त एचआर के पास अन्य कार्य भी होते है वह सभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग प्रदान करता है और उनके कार्य के अनुसार उनका वेतन निर्धारित करता है | एक सफल एचआर सभी कर्मचारियों को कम्पनी की संपत्ति समझता है | इसके द्वारा कम्पनी के सभी संसाधनों का प्रयोग सही ढंग से किया जाता है, जिससे कम्पनी को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके | इसके द्वारा सभी कर्मचारियों का विशेष ध्यान दिया जाता है | यदि उन्हें ट्रेनिंग की आवश्यकता होती है वह उन्हें ट्रेनिंग प्रदान करता है |
एलकेजी (LKG) यूकेजी (UKG) का फुल फॉर्म क्या है
एचआर की कार्यप्रणाली (Methodology of HR)
एचआर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के अंतर्गत कार्य करता है | इसे एचआरएम कहा जाता है, एचआरएम में कई अलग-अलग तरह के प्रोसेस होते हैं | इसके द्वारा कार्य के लक्ष्य को प्राप्त किया जाता है | एचआर डिपार्टमेंट इन सभी कार्यों पर नियंत्रण रखता है, इसकी कार्य प्रणाली इस प्रकार है-
- ट्रेनिंग और डेवलपमेंट
- भर्ती करना
- कार्मिक लागत की योजना
- कर्मचारी लाभ प्रशासन
- समय प्रबंधन
- मजदूरी और वेतन
- कार्मिक प्रशाशन
- मूल्यांकन
- यात्रा प्रबंधन
- कौशल प्रबंधन
- कार्यबल की परिकल्पना
VIP और VVIP का फुल फॉर्म क्या होता है
एचआर का उत्तरदायित्व (HR Responsibility)
एचआर का उत्तरदायित्व इस प्रकार है-
- रिक्रूटमेंट प्रोसेस
- जॉब के विज्ञापन को जारी करना
- सबमिट किये गये रिज्यूम को चेक करना
- नए व्यक्ति का इंटरव्यू लेना तथा इसके द्वारा प्रक्रिया का पालन करवाना |
- इंटरव्यू के समय को मैनेज इसी के द्वारा किया जाता है |
- पेरोल एंड बेनिफिट्स एडमिनिस्ट्रेशन का कार्य इसी के द्वारा किया जाता है |
- पेरोल का रिव्यु करना
- बेनिफिट स्टेटमेंट्स को स्वीकार करना
- पेमेंट्स के लिए इनवॉइस को अप्रूव करना
- कंपनी के लिए बेनिफिट टास्क में भाग लेना
- इसके अतिरिक्त बीमारी व अन्य कारणों से छुट्टी सुनिश्चित करने का कार्य किया जाता है |