हमारे देश की सरकार देश की जनता को हर तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से लोगों को बहुत अधिक राहत प्राप्त होती है | इसी तरह सरकार ने एक ओडीएफ योजना की भी शुरुआत कर दी थी | यह एक ऐसी योजना है, जिसमे लोगों को बाहर शौच जाने पर रोक लगाने के लिए लोगों को सुविधा प्रदान की गई, क्योंकि देश में अधिकतर ऐसे लोग थे, जो बाहर खुले में सोच के लिए जाते थे |

इस पर रोक लगाने के लिए सरकार ने देश के परिवारों को शौच की सुविधा प्रदान कर दी है और अब अधिकतर घर ऐसे है, जहाँ पर अब लोगों को बाहर शौच के लिए नहीं जाना पड़ता है | इसलिए यदि आपको ओडीएफ योजना के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको ओडीएफ का फुल फॉर्म क्या होता है | ODF Full Form, Meaning in Hindi | इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
ओडीएफ का फुल फॉर्म | ODF FULL FORM
ODF का फुल फॉर्म “Open Defecation Free (ओपन डेफिकेसन फ्री)” होता है। इसका हिंदी भाषा में अर्थ “खुले में शौच मुक्त” होता है। इसे सामान्य भाषा में एक योजना कह सकते है, जिसके माध्यम से देश को खुले में शौच मुक्त बनाना है। सरकार द्वारा देश में स्वच्छता तथा सफाई को बनाये रखने की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
ओडीएफ (ODF) क्या है ?
भारत देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत देश को दुनिया का सबसे साफ, स्वच्छ तथा सुंदर देश बनाने के लिए 2 October 2014 को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जंयती पर सम्पूर्ण भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया और फिर इस दिशा में उन्होंने सबसे पहले “स्वच्छ भारत मिशन” अभियान को लागू कर दिया |
सरकार का इस अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश को खुले में शौच मुक्त (Open Defecation Free) करना था। जिसके लिए देश के प्रत्येक घर मे शौचालय की सुविधा दी गई, तथा लोग शौच के लिए उसी का प्रयोग करे, इस बात पर विशेष जोर दिया गया, जिसके लिए लोगों को घर मे शौचालय बनाने के लिए सरकार की तरफ से मौद्रिक मदद प्रदान की गई। जिससे भारत के प्रत्येक घर मे शौचालय बनावाये गए और इसके साथ ही लोगों को इसके फायदे तथा नुकसानों की जानकारी दी गई एवं लोगो को इसके उपयोग के लिये भी जागरुक किया गया।
ODF अभियान के मुख्य उद्देश्य
सरकार द्वारा शुरू किये गए स्वच्छ भारत मिशन को “स्वच्छ भारत अभियान” के नाम से भी जाना जाता है। यह अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जिसके अंतर्गत पूरे देश को स्वच्छ तथा साफ करने का उद्देश्य बनाया गया है । इसके लिए कुछ मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है –
- इस मिशन का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण देश को स्वच्छ तथा गंदगीमुक्त करने का है |
- लोगों द्वारा खुले में शौच करने पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का है |
- देश के प्रत्येक घर मे शौचालय का निर्माण करवाना है ।
- देश मे व्याप्त गंदगी को मिटाना, प्रत्येक गांव तथा शहर के लिये पक्की सड़कों का निर्माण करवाने का है |
- सार्वजनिक स्थानों पर कचरेदानो तथा शौचालय का निर्माण करवाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई |
यहाँ पर हमने आपको ओडीएफ के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |