RTGS Full Form In Hindi | आर.टी.जी.एस फुल फॉर्म हिंदी में

RTGS Full Form In Hindi | आर.टी.जी.एस फुल फॉर्म हिंदी में RTGS शब्द आप सभी लोगों ने सुना और पढ़ा होगा। आप इस शब्द का उपयोग भी करते होंगे। लेकिन क्या आप इस शब्द की फुल फॉर्म जानते हैं। अगर आप इस शब्द की फुल फॉर्म नहीं जानते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे हैं। क्योंकि आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में RTGS की Full Form बताने जा रहे हैं। कि RTGS Full Form क्या है और इसका मतलब क्या है।

RTGS Full Form In Hindi

RTGS Full Form In Hindi

दोस्तों RTGS की फुल फॉर्म Real Time Gross Settlement (रियल टाइम ग्रॉस सेटेलमेंट) है। इसका हिंदी में अर्थ  ट्रांसफर करने कि उस प्रक्रिया से है जिसमें प्राप्तकर्ता को भुगतान का भुगतान बिना इंतजार किए तत्काल आधार पर किया जाता है।आपको बता दें कि आप जब किसी को ऑनलाइन व ऑफलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से फंड ट्रांसफर करते हैं तो वह RTGS होता है। आरटीजीएस (RTGS) एक सिस्टम है जो इंडिविजुअल और कंपनी को एक देश के भीतर 2 बैंकों के बीच फंड ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है।

SIT FULL FORM IN HINDI

RTGS की तरहां ही NEFT भी फंड ट्रांसफर करने में बहुत पॉपुलर तरीका है। इसलिए आपके दिमाग में यह प्रश्न उठा  रहा होगा कि RTGS और NEFT में क्या अंतर है। तो हम आपको नीचे बताएंगे कि इन दोनों में क्या अंतर है।

RTGS और NEFT में अंतर जानें

भारत में NEFT एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर करने की एक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली है। जो DNS पर आधारित है यह बैंक में लेनदेन को व्यवस्थित करता है। इसे Reserve Bank of India द्वारा पेश किया गया है। NEFT में लेन देन को आधे घंटे के बैचों में संसाधित किया जाता है। वहीं RTGS ने लेन देन को रियल टाइम में संसाधित किया जाता है। RTGS और NEFT के बीच का मूल अंतर यह है कि RTGS में भुगतान ग्रॉस सेटेलमेंट पर आधारित होता है तो वहीं NEFT में भुगतान नेट सेटेलमेंट पर आधारित होता है।

GOAT FULL FORM IN HINDI

RTGS Charges क्या होता है?

आरटीजीएस में चार्जेस इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप पैसे ट्रांसफर किस तरह से कर रहे हैं यदि आप ऑनलाइन मोड (इंटरनेट बैंकिंग, आई मोबाइल ऐप, मेरा आई मोबाइल ऐप या पॉकेऐट एप) के माध्यम से कर रहे हैं तो आपको कोई शुल्क भुगतान नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आप किसी बैंक शाखा में जाकर RTGS के माध्यम से ट्रांजैक्शन करवाते हैं तो उसके लिए अलग-अलग बैंक में अलग-अलग चार्ज होता है लेकिन आमतौर पर बैंकों के द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से में 2 लाख रुपए से 5 लाख तक की धनराशि ट्रांसफर करते हैं तो उसमें ₹25 का सर्विस चार्ज लगता है। 5 लाख से अधिक धनराशि ट्रांसफर करने में ₹50 की दर से सर्विस चार्ज लगता है।

 RTGS में 2 लाख से कम की धनराशि ट्रांसफर नहीं होती है। लेकिन अधिकतम धनराशि ट्रांसफर की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। यानी आप आरटीजीएस के माध्यम से 2 लाख से अधिक की कितनी भी राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। RTGS के माध्यम से ट्रांजैक्शन करने का वक्त सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे के बीच तक का होता है। लेकिन सोमवार शनिवार और हर महीने में 2nd और 4th शनिवार को बैंक छुट्टी के कारण RTGS के माध्यम से कोई ट्रांजैक्शन नहीं करता है।

आरटीजीएस के माध्यम से फंड ट्रांसफर करने में कितना वक्त लगता है?

आमतौर पर RTGS के माध्यम से फंड ट्रांसफर होने में लाभार्थी शाखाओं से वास्तविक समय के आधार पर राशि प्राप्त करने की उम्मीद की जाती है।, जब बैंक द्वारा धन प्रेषण को स्थानांतरित किया जाता है। तो लाभार्थी के बैंक को पैसे ट्रांसफर आदेश प्राप्त होने के <30>मिनट के अंदर लाभार्थी के खाते में क्रेडिट करने होता है।

किसी स्थिति में आरटीजीएस के माध्यम से फंड खाते में क्रेडिट नहीं हुआ है तो,

अगर किसी वजह से लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे नहीं पहुंचते हैं (जैसे- खाता सक्रिय नहीं है या खाता फ्रिज स्थिति में है) तो पैसे मूल बैंक को 1 घंटे के अंदर या RTGS कार्य दिवस की समाप्ति से पहले ( जो भी पहले संभव हो) वापस कर दिए जाते हैं

RTGS ट्रांजैक्शन को अग्रिम रूप से निर्धारित करने की समय सीमा क्या है?

इसके माध्यम से ट्रांजैक्शन को अग्रिम रूप से निर्धारित करने की समय सीमा 3 कार्य दिवस है। आप RTGS का उपयोग करके Cash Management Transfer, Tax payments, Supplier payments, Hedging, Trade payments, Interest payments, Trade Settlement payments, Loan payments, Goods and Services Tax (GST) payment, Securities transactions आदि लेनदेन के लिए भुगतान कर सकते हैं|

आशा करते हैं कि आप हमारे इस पोस्ट के माध्यम से RTGS Full Form In Hindi‌ को अच्छे से समझ पाए होंगे। साथ ही आरटीजीएस शब्द का अर्थ और इसके बारे में सभी जानकारियों को भी आसानी से जान सके होंगे। दोस्तों अगर आपको इसी तरह के ओर अन्य शब्दों की फुल फॉर्म जाननी है, तो आप हमारी वेबसाइट पर जरूर विजिट करें| क्योंकि हमने अपनी वेबसाइट पर इसी तरह के ओर अन्य शार्ट शब्दों की फुल फॉर्म को अच्छे और बहुत ही सरल भाषा में बताया है। जो आपके लिए बहुत ही यूज़फुल होगी।