देश में सभी नागरिक एक अच्छा पद प्राप्त करने की इच्छा रखते है, जिसमें से अधिकतर नागरिकों का सपना होता है, कि वो एक सरकारी नौकरी प्राप्त कर सके | देश में सरकारी नौकरी के विभिन्न पद होते है, जिनमे से कुछ लोग एक सरकारी अध्यापक बनना चाहते है, तो वहीं बहुत से लोग एक सरकारी वकील या फिर डॉक्टर बनने की इच्छा रखते है, तो वहीं बहुत से नागरिक ऐसे होते है, जो देश की सेवा करने के लिए एक सैनिक का पद प्राप्त करना चाहते है, सैनिक के कई पद होते है, जिनमे से एक सीआईएसएफ का पद होता है |

यह एक बड़ा पद होता है, जिसमें देश के नागरिकों को सम्मान के साथ – साथ अच्छी सैलरी भी प्रदान की जाती है | इसलिए यदि आपको सीआईएसएफ से सम्बंधित अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको CISF Full Form in Hindi | सीआईएसएफ का मतलब, फुल फॉर्म क्या है ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
सीआईएसएफ (CISF) का फुल फॉर्म
CISF का फुल फॉर्म “Central Industrial Security Force” होता है | वहीं इसका हिंदी में उच्चारण “सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स” होता हैऔर इसे हिंदी भाषा में “केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल” के नाम से जाना जाता है |
सीआईएसएफ का क्या मतलब है ?
यह एक Paramilitary Force है, जिसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित हैं | सीआईएसएफ प्रमुख रूप से सरकारी कारखानों और अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है | इसके साथ ही CISF देश में विभिन्न प्रकार की आंतरिक सुरक्षा भी प्रदान करता है | वहीं, इसकी स्थापना 1969 में की गई थी | CISF सीधे गृह मंत्रालय केन्द्रीय के अंतर्गत आता है | वहीं, वर्तमान समय में CISF फोर्स लगभग 1.50 लाख हो चुकी हैं | इसके अलावा CISF Force को 7 क्षेत्रों Airports, North, Northeast, East, West, South and Training में बांटा गया है |
एसपीजी (SPG) का फुल फॉर्म क्या होता है
CISF वर्तमान में इन्हें सुरक्षा प्रदान करा रहा है
- Sensitive Government buildings
- Nuclear installations
- Space establishments,
- Fertilizer units, steel plants और Oil Fields
- Airports,
- Seaports,
- Power plants, और
- Heritage monuments (जिसमें ताजमहल और लाल किला भी शामिल हैं)
CISF के लिए योग्यता
CISF में विभिन्न पद होते है, जिनके लिए अलग – अलग योग्यता का होना जरूरी होता हैं इसमें कई पोस्ट के लिए 10th पास होना आवश्यक होता हैं तो वहीं कई पोस्ट में ग्रेजुएशन करना जरूरी होता है |
सी.आई.एस.एफ. पद हेतु आयु सीमा
CISF का पद प्राप्त करने के लिए नागरिक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अघिकतम आयु 25 साल होनी आवश्यक है और वहीं, इसमें एससी/एसटी उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी उम्मीदवार को 3 साल की छूट दी जाती है |
सी.आई.एस.एफ. कांस्टेबल पद के लिए चयन प्रकिया
- सीआईएसएफ पद के लिए मेडिकल भी कराया जाता है |
- ऊंचाई – 170 CM पुरुष, 157 CM महिला
- छाती – 80 CM और फुलाकर 85 सेंटीमीटर, पुरुष
- उच्ची कूद – 3 चांस में 9 फ़ीट पुरुष , 3 चांस में 3 फ़ीट महिला
- लंबी कूद – 3 चांस में 12 फ़ीट पुरुष, 3 चांस में 9 फ़ीट महिला
- दौड़ – 16 सेकंड में 100 मीटर, पुरुष, 18 सेकंड 100 मीटर महिला
सी.आई.एस.एफ. की सैलरी
CISF को 5200 से 20200 + 2800 Grad Pay दिया जाता है |
यहाँ पर हमने आपको सीआइएएफ के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |