CNC Full Form- भारत में एक समय था जब मशीनें बहुत कम थी उस समय हमे अधिकतर हाथ से ही सभी कार्यों को पूर्ण करना होता था | कुछ समय के बाद नए- नए अविष्कार किये गए जिससे नयी- नयी मशीनों का निर्माण किया गया | जब मशीनरीज़ के डेवेलपमेंट शुरू किया गया उस समय अधिकतर मशीनरीज़ को हाथ से ही चलाना पड़ता था |

कुछ समय के बाद कंप्यूटर का अविष्कार किया गया जिससे प्रत्येक क्षेत्र में इसका महत्व बढ़ता चला गया | सीएनसी भी कंप्यूटर से सम्बन्धित न्यूमेरिकल प्रणाली है, इस पेज पर CNC Ka Full Form in Hindi , सीएनसी मशीन क्या होती है, के विषय में बताया जा रहा है |
सीएनसी का फुल फॉर्म (CNC Full Form)
CNC Full Form- सीएनसी (CNC) का फुल फॉर्म “Computerized Numerical Control” होता है, हिंदी में इसे संख्यात्मक नियंत्रण के नाम से जाना जाता है | संख्यात्मक नियंत्रण शब्द से ही समझ में आ रहा है कि यह संख्याओं का नियंत्रण करता है | कई सारी मशीनरीज़ से उत्पादन बढ़ाने के लिए सीएनसी प्रणाली का निर्माण किया गया है | यह प्रणाली न्यूमेरिकल कण्ट्रोल पर आधारित तकनीकी प्रणालियों में से एक है | यह एक ऐसी मशीन होती है जो कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित की जाती है | यह लगातार कार्य करने की क्षमता रखती है | इसका संचालन करने के लिए आपको एक प्रोग्राम की आवश्यकता होती है, इस प्रोग्राम के बाद यह बिना रुके कार्य करती रहती है |
सीएनसी मशीन क्या होती है (What is CNC Machine )
सीएनसी मशीनों को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटरों के साथ एक नियंत्रण प्रणाली है | इसके द्वारा मशीन की गतिविधियों को नियंत्रित किया जाता है | यह मशीनों को स्वचालित करता है और उनकी निगरानी करता है | इसके द्वारा पुरानी मशीनों को प्रतिस्थापित किया जाता है, जिससे उन्हें चलाने के लिए ऑपरेटर की आवश्यकता न रहे | इसके द्वारा नियंत्रित मशीनें मिलिंग मशीन, राउटर, वेल्डर, ग्राइंडर, लेजर कटर इत्यादि हो सकती है |
इसके द्वारा Cutter के मूवमेंट को नियंत्रित किया जाता है, यह नियंत्रण वह ग्राफ के निर्देशांक के रूप मे संख्याओ के द्वारा करता है | इस प्रणाली के द्वारा कंप्यूटर से काटने वाली वस्तुओं के आकार को नियंत्रित किया जाता है | यह मशीनें बहुत उपयोगी, सटीक और स्मार्ट तरीके से कार्य करती है | इसके द्वारा त्रुटियो की संभावना नगण्य के बराबर होती है | यह इसलिए सम्भव हो पाता है क्योंकि इसका संचालन मैन्युअल रूप से नहीं किया जाता है |
उदाहरण (Example)
यदि आप किसी एलुमिनियम प्लेट पर ड्रिल के लिए ड्रिल मशीन ऑपरेटर के पास जाते है, तो वह आपकी एलुमिनियम प्लेट पर निशान लगाता है | इसके बाद वह स्पीड को निर्धारित करता है | फिर वह ड्रिल करना प्रारम्भ करता है | इस पूरी प्रक्रिया में कई बार त्रुटि होने की सम्भावना बनी रहती है | इससे वस्तुओं का उत्पादन प्रभावित होता है | यदि आप सीएनसी मशीन का उपयोग करते है, यह सभी कार्य सीएनसी के द्वारा निर्धारित किये जाते है | वह आटोमेटिक रूप से माप के साथ-साथ ड्रिलिंग का संचालन करती है |
सीएनसी मशीन की प्रक्रिया (Process)
सीएनसी मशीन का संचालन करने की विधि सबसे अलग है, इसका संचालन करना अधिक कठिन नहीं है | यदि आप इसको सही ढंग से चलाना चाहते है, तो आपको प्रोग्रामिंग के विषय में जानकारी होनी चाहिए | इस मशीन के द्वारा यदि आप किसी भी वस्तु की मैन्युफैक्चरिंग करना चाहते है तो इसके लिए हमे एक कस्टम कंप्यूटर प्रोग्राम की आवश्यकता होती है | यह प्रोग्राम मशीन से जुड़े एक माइक्रो कंप्यूटर का उपयोग करता है | इसे मशीन कण्ट्रोल यूनिट (MCU) के नाम से जाना जाता है | इसे स्टोर और Execute G-Code नाम की एक स्टैण्डर्ड भाषा में लिखा जाता है | इस मशीन में राऊटर, मिल्स, गरिन्डेर्स, लथेस और लेज़र जैसे टूल्स उपलब्ध कराये जाते है | इसका संचालन सीएनसी मशीन के साथ आटोमेटिक रूप से किया जा सकता है | इससे नॉन मशीन टूल्स फिलामेंट-वैल्डिंग, वैल्डिंग इलेक्ट्रॉनिक्स असेम्बली मशीन को भी नियंत्रण किया जाता है |
सीएनसी मशीन के प्रकार (Types Of CNC Machine)
CNC मशीन कई प्रकार की होती है, क्योंकि प्रत्येक मशीन का कार्य अलग- अलग होता है, यह इस प्रकार से हो सकती है-
- M. (Turno Mile)
- M.C. (Vertical Machining Center)
- T.L. (Vertical Machining Lathe)
- L.C. (Horizontal Machining Center)
सीएनसी मशीन के Axis Offset
सामान्यतः सीएनसी मशीन मूवमेंट के कई Axes के साथ बाजार में उपलब्ध रहती है यह मूवमेंट रोटरी, लीनियर या दोनो प्रकार की हो सकती है | लेज़र कटआउट मशीन साधारण रूप से X और Y दो Axes के साथ आती है | आवश्यकता के कुछ मिलिंग मशीनो मे पांच Axes, तीन Linear Axes और दो Rotary Axes का उपयोग किया जाता है | इसके द्वारा कटर को स्थानांतरित करने की अनुमति प्रदान की जाती है | यह एक रोबोट आर्म मे पांच से अधिक एक्सेस का उपयोग किया जा सकता है |
सीएनसी मशीन के लाभ (Benefits)
सीएनसी मशीन के लाभ इस प्रकार है-
- इसकी गति बहुत तेज होती है |
- इसके द्वारा वस्तुओं की उत्पादकता वृद्धि होती है |
- वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है |
- इसमें कई लेयर का उपयोग किया जाता है जिससे कार्य की दक्षता बढ़ जाती है |
- इसके द्वारा कंपनी को 99% तक अपेक्षित उत्पादन प्राप्त जाता है |
- इसके द्वारा मैन्युअल लेबर की तुलना में कम परिचालन की लागत लगती है |
- इसके द्वारा ऑपरेटर की लगातार निगरानी करने की आवश्यकता नहीं रहती है |
- इसके द्वारा कार्य का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा हो जाता है |
सीएनसी मशीन का मूल्य (Price)
सीएनसी मशीन का मूल्य अधिक होता है, इसलिए इसे केवल बड़ी कंपनियों के द्वारा ख़रीदा जा सकता है | इसकी कीमत लगभग 2 लाख से शुरू होती है और 30 लाख तक हो सकती है | आप अपने बजट के अनुसार सीएनसी मशीन को खरीद सकते है |