DTP Course Full Form डीटीपी कोर्स क्या होता है

DTP Course Full Form डीटीपी कोर्स क्या होता है दुनिया में ऐसे बहुत से काम है, जिन्हे प्रमुख रूप से कंप्यूटर के माध्यम से पूरे किये जाते है, क्योंकि वर्तमान समय में कंप्यूटर का बहुत ही अधिक महत्व माना जाता है | इसलिए ऐसे बहुत से कोर्स होते है, जिन्हे लोग कंप्यूटर के लिए अलग से करते है और कंप्यूटर से सम्बंधित कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी इसके लिए अलग से समय निकालकर एक या 2 साल का कोर्स पूरा करते है | इसी तरह कंप्यूटर से ही सम्बंधित डीटीपी कोर्स होता है, जिसे करने के बाद लोगों को बड़ी-बड़ी होर्ल्डिंग और बैनर बनाने का काम करना होता है |

DTP  Course Full Form

यह कोर्स कंप्यूटर से सम्बंधित एक महत्वपूर्ण कोर्स माना जाता है | इसलिए यदि आपको डीटीपी कोर्स के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप भी इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको डीटीपी कोर्स क्या होता है , फुल फॉर्म – What is DTP Explained in Hindi | इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है | 

COMPUTER का फुल फॉर्म क्या है

DTP Course Full Form डीटीपी (DTP) का फुल फॉर्म

डीटीपी का फुल फॉर्म “Desktop Publishing” होता है | वहीं इसका हिंदी में उच्चारण “डेस्कटॉप पब्लिशिंग” होता है |

DTP Course Full Form डीटीपी कोर्स का क्या मतलब होता है  ?

डीटीपी कोर्स मुद्रण और कम्पोजिंग की एक नई तकनीक है | इस कोर्स को करने के बाद लोग कंप्यूटर के द्वारा composing के काम को करते है, जिसमें  कंप्यूटरिकृत typing के द्वारा composing का काम पूरा कर page को लेज़र प्रिंटर के द्वारा प्रिंट किया जाता है | इसलिए अधिकतर लोग कंप्यूटर से सम्बंधित  डीटीपी  का कोर्स करना चाहते है | वहीं वर्तमान समय में अधिकतर किताबे और पत्र पत्रिकाए इसी के द्वारा प्रिंट की जाती है  | यह कोर्स टेक्नोलॉजी का कोर्स है | इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से ही  Scanner का Use करके कई तरह के चित्रों को भी प्रिंट किया जाता है | डीटीपी में प्रूफ रीडिंग का कार्य भी इस प्रोग्राम में उपलब्ध स्पेल चेकर के द्वारा पूरा किया जाता है, जिसे बहुत ही कम समय में पूरा किया जाता है |  

CCC KA FULL FORM IN HINDI

डीटीपी कोर्स 

भारत में कई ऐसे Institute उपलब्ध है, जहाँ पर डीटीपी कोर्स को बहुत ही अच्छी तरह सिखाया जाता है, लेकिन सभी Institute में एक जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, इसके लिए अलग – अलग Software का Use किया जाता है | इसलिए इस कोर्स को करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी  एडमिशन लेने से पहले  पूरी तरह से जानकारी प्राप्त कर लें, कि कौन से डीटीपी Software को सिखायेंगे | वैसे तो आमतौर पर DTP के लिये 3 Software का Use अधिक किया जाता है, जो इस प्रकार से है- 

  1. Corel Draw 
  2. Adobe Photoshop
  3. Adobe Page Maker

BCA FULL FORM IN HINDI

Corel draw 

Corel draw एक ग्राफिक Software होता है | यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है, जिसके माध्यम से किसी  भी तरह  का Logo, Pump let, Poster, Banner आदि को बहुत ही आसानी के साथ बनाया जा सकता है | इसलिए इस कोरेल को Company का विशेष Software माना जाता है | इस कोरेल को 1980 में कोरेल Company ने ही पूर्ण रूप से तैयार किया था |  

Adobe Photoshop 

Adobe Photoshop भी एक  Software है | यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिसका इस्तेमाल करके Image को कई तरह से Design  कर सकते है  | Adobe Photoshop को प्रमुख रूप से Adobe Company ने बनाया है  | वहीं तब से लेकर अबतक फोटोशॉप के कई Version आ चुके है, जिसमें से सबसे नया और Version Adobe CC है |

Adobe Page Maker 

Adobe Page Maker को मुख्य रूप से Aldus Company ने स्वयं ही तैयार किया था | फिर बाद में इसे Adobe Company ने खरीदकर अपने कब्जे में कर लिया | Adobe company के खरीदने के बाद यह और भी अधिक पॉपुलर हो गया  | इस पेज मेकर के द्वारा Visiting card , Books , Biodata, News paper आदि की छपाई की जाती है |

DCA FULL FORM IN HINDI

यहाँ पर हमने आपको डीटीपी कोर्स के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

MCA KA FULL FORM IN HINDI