वर्तमान समय में अधिकतर कार्य कंम्प्यूटर के माध्यम से किये जाते है | यहाँ तकि पढ़ाई से नौकरी के भी अधिकतर कार्यों को कंम्प्यूटर के माध्यम से ही किया जाता है क्योंकि, अब लोगों को हर तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए Computer का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाने लगा है | इसके अलावा यदि किसी को कोई documents तैयार करना है या फिर कोई website बनानी है या किसी को documents भेजना है ये सभी कार्य Computer के उपयोग से आसानी किये जा सकते है इस लिए वर्तमान समय में कंम्प्यूटर का युग है | अब लोगों को कंम्प्यूटर का ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक होता है क्योंकि, इसके बिना लोगों के कई कार्यों में रुकावट आ सकती है |

इसलिए कंम्प्यूटर के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको डीसीए का कोर्स करना अनिवार्य होता हैं, क्योंकि यदि आप डीसीए का यह कोर्स करते हैं, तो आपको कंम्प्यूटर का पूरा ज्ञान हो जाएगा | यदि आप भी डीसीए के विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको DCA Full Form in Hindi, डीसीए का मतलब क्या होता है ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
DCA का फुल फॉर्म
DCA का फुल फॉर्म “Diploma in Computer Application” होता है | इसका हिंदी में उच्चारण “डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन” होता है | इस कोर्स को करने से कंम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान प्राप्त हो जाता है |
डीसीए का क्या मतलब होता है ?
DCA एक कंप्यूटर कोर्स होता है, जिसे पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को कंम्प्यूटर का एक डिप्लोमा प्रदान किया जाता है | इस कोर्स को करने में आप को Computer की बेसिक जानकारी दी जाती है | इसके आलावा इस कोर्स को करने से आप कंप्यूटर के अंदर के सॉफ्टवेयर को भी अच्छी तरह चलाना सीख जाएंगे | DCA Course के अंतर्गत आप को Software Design, Website Design और Development , Data Base Development , Computer Network के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी | इसके साथ ही आपको वो सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी, जिसके माध्यम से आप कहीं भी कंम्प्यूटर सम्बंधित नौकरी कर सकते है |
DCA Course करने में कितना समय लगता है ?
DCA Course करने के लिए अभ्यर्थियों को 6 महीने का समय लगता है परन्तु कई कंम्प्यूटर संस्थान ऐसे भी होते हैं, जो इसको 1 वर्ष में भी करता है | यह उस संस्थान पर आधारित होता है, जो अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कंम्प्यूटर संस्थान चला रहे | इसमें 2 Semester होते है |जो इस प्रकार है-
DCA Semester – 1 Syllabus
- Database using MS Access
- PC package (word, Excel ,PowerPoint)
- Fundamentals of computer
- Oprating System
- इसके आलावा और भी Subject चुने जा सकते है |
DCA Semester – 2 Syllabus
- IT Trends
- Networking
- Web Design
- Photoshop
- इसके आलावा द्वितीय सेमेस्टर में और भी Subject शामिल किये जा सकते है |
DCA की फीस कितनी होती है ?
DCA Course की फीस वैसे तो निर्धारित नहीं की जा सकती है, क्योंकि इसका निर्धारण कंम्प्यूटर संस्थान ही अपने मुताबिक कर सकता है, क्योंकि अलग – अलग संस्थानो की अलग – अलग Fees होती है, लेकिन कुछ संस्था ऐसे होते हैं, जो 500 रूपये प्रतिमाह फीस के तौर पर जमा करवाते है, तथा अभ्यर्थियों को एडमिशन फीस अलग से भरनी होती है |
यहाँ पर हमने आपको डीसीए का मतलब क्या होता है ? इसके विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |