एशिया पैसिफिक देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी में अगले दो साल के लिए भारत की गैर-स्थाई सदस्यता का समर्थन किया है। इसलिए इनका समर्थन करना ही हमारे देश के लिए यह बड़ी कूटनीतिक जीत है। वहीं, अभी कुछ समय पहले ही यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा,‘‘सुरक्षा परिषद की गैर स्थाई सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी को एशिया-पैसिफिक ग्रुप का समर्थन मिला है। यह कार्यकाल 2021-22 के लिए रहेगा ।

इस समर्थन के लिए ग्रुप के सभी 55 सदस्यों को धन्यवाद।’’ यह भारते के लिए महत्वपूर्ण परिषद् है | इसलिए यदि आपको यूएनएससी के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको यूएनएससी का फुल फॉर्म क्या है, UNSC (यूएनएससी) का क्या मतलब है ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
यूएनएससी (UNSC) का फुल फॉर्म
यूएनएससी का फुल फॉर्म “United Nations Security Council” होता है | वहीं, इसे हिंदी भाषा में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नाम से जाना जाता है |
UNSC (यूएनएससी) का क्या मतलब है ?
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के छः प्रमुख हिस्सों में से एक हिस्सा माना जाता है, जिसका प्रमुख कार्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने का होता है | इसके साथ ही परिषद अनिवार्य निर्णयों को घोषित करने का भी अधिकारी है । इस तरह के लिए गए किसी निर्णय को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव कहते है। इसके अलावा इस परिषद् को विश्व का सिपाही भी कहा जाता है, क्योंकि यह वैश्विक शांति और सुरक्षा की भी जिम्मेदारी बखूबी निभाता है |
सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य है, जिनमे से पांच स्थाई और दस अल्पकालिक (प्रत्येक 2 वर्ष के लिए). पांच स्थाई सदस्य हैं चीन, फ़्रांस, रूस, ग्रेट ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका के । इन पांच देशो को विधिवत मामलों में प्रतिनिषेध शक्ति प्रदान की गई है और वहीं, शेष के दस सदस्य क्षेत्रीय आधार के अनुसार दो साल की अवधि के लिए सामान्य सभा द्वारा चयनित किये जाते है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ के छह अंग होते हैं 1.सुरक्षा परिषद् 2.अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय 3.महासभा 4.सचिवालय 5.आर्थिक और सामाजिक परिषद् 6.न्यायसिता परिषद्
यूएनएससी में कुल 15 देश किये गए शामिल
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 देश शामिल किये गए हैं। इनमें अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन स्थाई सदस्य देश के रूप में शामिल किये गए हैं। वहीं इसमें 10 ऐसे देश शामिल किये गए है, जिन्हे प्रमुख रूप से अस्थाई सदस्यता प्रदान की गई है। इनमें बेल्जियम, कोट डी-आइवरी डोमिनिकन रिपब्लिक, गिनी, जर्मनी, इंडोनेशिया, कुवैत, पेरू, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत के नाम शामिल हैं।
वहीं, गैर-स्थाई सदस्यों का कार्यकाल केवल दो वर्ष के लिए होता है, लेकिन इसकी गैर- सदस्यता को चुनाव के बाद बढ़ाया जा सकता है, जिसके लिए यूएनएससी पांच स्थाई सदस्यों की सीटों को छोड़कर हर साल पांच गैर-स्थाई सदस्यों के लिए चुनाव कराती है। भारत को समर्थन प्रदान करने वाले एशिया पैसिफिक देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, इंडोनेशिया, ईरान, जापान, किर्गिस्तान, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, सीरिया, टर्की, यूएई और वियतनाम आदि प्रमुख देश हैं, जो भारत देश का समर्थन करते है |
यहाँ पर हमने आपको यूएनएससी के फुल फॉर्म के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |