EIA Full Form in Hindi

पिछले कुछ सालों में देश में विकास करने के लिए सरकार द्वारा कई नई – नई योजनाओं की शुरुआत की गई है, जिसकी वजह से पर्यावरण अधिक मात्रा में प्रदूषित होता चला गया | इसके बाद पर्यावरण से होनी वाली हानियों को देखते हुए सरकार आम जनता विकास के परियोजनाओं के प्रभाव को लेकर चिंता जताने लगी। इसी वजह से इनके कारण कितनी हानि पहुंची है, इसे  मालूम करने के लिए EIA का गठन किया गया था |

वहीं, जब साल 1978 में कुछ नदी घाटी (River Valley) से सबंधित परियोजना पर काम जारी किया जाने वाला था | तभी प्रमुख रूप से  EIA का गठन भी किया गया था | यह पर्यावरण (संरक्षण) एक्ट, 1986 के अंतर्गत आता है। वैसे तो  EIA के विषय में अधिक लोगों को जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन क्या आपको इसके फुल फॉर्म के विषय में जानकारी प्राप्त है | इसलिए यदि आपको इससे सम्बंधित अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको EIA Full Form in Hindi | EIA का फुल फॉर्म और मतलब क्या है ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है | 

ROC FULL FORM IN HINDI

EIA का फुल फॉर्म

EIA का फुल फॉर्म “Environmental Impact Assessment” होता है, वहीं इसका हिंदी में उच्चारण “एनवायर्नमेंटल इम्पैक्ट असेसमेंट” होता है और इसे हिंदी भाषा में “पर्यावरण प्रभाव आकलन” कहा जाता है |

EIA का क्या मतलब है ?

पर्यावरण प्रभाव आकलन को प्रमुख रूप से एक महत्वपूर्ण विनियमन कहा जाता है, जिसके माध्यम से पर्यावरण पर विभिन्न परियोजनाओं, भूमि उपयोग, वन संरक्षण, औद्योगिक प्रदूषण आदि के प्रभावों का पूर्ण रूप से अध्ययन किया जाता है, जो कि विकास परियोजनाओं पर निर्णय लेने में एक विकल्प के तौर पर काम करता है | वहीं, EIA अब 30 वर्गों के परियोजनाओं के लिए आवश्यक कर दिया गया है। इनको पर्यावरणीय मंजूरी (Environmental Clearance) तभी प्रदान की जाती है, जब वे EIA के शर्तों को पूरा करते हैं। इन्हे यह मंजूरी पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।

CAG FULL FORM IN HINDI

भारत सरकार से मंजूरी लेने वाली परियोजनाएं को निम्न भागों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार से है- 

  1. उद्योग
  2. खनन
  3. थर्मल पावर प्लांट
  4. नदी घाटी परियोजनाएं
  5. आधिरिक संरचना
  6. तटीय विनिमयन क्षेत्र (Costal Regulation Zone)
  7. न्यूक्लिअर पावर परियोजनाएं

इसके अलावा केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने वाली कुछ व्यक्तिगत परियोजनाएं इस प्रकार से है- 

  1. न्यूक्लिअर पावर प्लांट या उससे सम्बन्धी परियोजनाएं जैसे कि न्यूक्लिअर ईंधन काम्प्लेक्स, खरा पानी के प्लांट आदि।
  2. नदी घाटी परियोजनाएं जैसे कि Hydel पावर प्लांट, सिंचाई के साधन, बाढ़ को रोकने के साधन।
  3. बंदरगाह, हवाई अड्डा आदि।
  4. पेट्रोलियम रिफ़िनेरी जिसके अंतर्गत कच्चा तेल का कुआँ और पेट्रोल पाइपलाइन भी आता है।
  5. केमिकल खाद जैसे कि सुपरफॉस्फेट, नाइट्रोजेनस एवं फोस्फटिक खाद ।
  6. पेस्टिसाइड (टेक्निकल) |
  7. पेट्रोकेमिकल यौगिक जैसे कि DDT, LAB, प्लास्टिक के केमिकल आदि ।
  8. दवाइयों की फैक्ट्री |
  9. सिंथेटिक रबर |
  10. डाई, सीमेंट, पेपर इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्टरियां |
  11. पहाड़ एवं जंगलों के बीच पक्के रोड का निर्माण |

पीपीपी (PPP) का फुल फॉर्म क्या है

पर्यावरण प्रभाव आकलन के पहलू (Aspects of EIA in Hindi)

  1. संकट का आकलन
  2. पर्यावरणीय प्रबंधन
  3. उत्पाद की निगरानी (Monitoring of Post Product)

पर्यावरण प्रभाव आकलन के महत्वपूर्ण कार्य 

  1. EIA प्रमुख रूप से उचित निर्देशों के साथ पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य करता है।
  2. यह वैज्ञानिक उपायों का उपयोग एवं किसी पर्यावरण संकट को कम करने के लिए सुझाव प्रदान करने का काम करता है |
  3. यह ऐसे सारे प्रावधानों का ध्यान विशेष ध्यान रखता है, जिससे पर्यावरण पर थोड़े या अधिक समय के लिए प्रभाव पड़ सकता है ।
  4. यह उन सभी उपायों का ध्यान रखता है, जिससे जीव जंतुओं की रक्षा आसानी की जा सके | 
  5. वह EIA  ही होता है, जो कोई भी निर्णय लेने से पहले जनता की सलाह लेता है |

LDC, UDC FULL FORM IN HINDI

पर्यावरण प्रभाव आकलन के प्रमुख लाभ 

पर्यावरण प्रभाव आकलन के निम्नलिखित लाभ है, जो इस प्रकार से है-

  1. EIA प्रमुख रूप से विकास परियोजनाओं के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए या मिटाने के लिए कम लागत वाले तरीके अपनाता है।
  2. यह विकास परियोजना के शुरू हो जाने के बाद इनका पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका विश्लेषण करता है।
  3. यह मुख्य रूप से विकास के प्लान में न्यूनीकरण रणनीतियां (Mitigation Strategies) हो, इस बात का पूरा ध्यान रखता है | 
  4. यह विकास का जो प्लान बना है, वो पर्यावरण को ध्यान में रख के बना हो और पारिस्थिकी तंत्र का संतुलन बना रहे, इस पर विशेष ध्यान देता है |
  5. यह पर्यावरण और विकास परियोजना को जोड़ने का काम करते हैं। इनका यह उद्देश्य है कि विकास पर्यावरण के प्रतिरूप में हो।

HCL FULL FORM IN HINDI

पर्यावरण प्रभाव आकलन के पर्यावरणीय अवयव (EIA – Environmental Components)

EIA के अंतर्गत पर्यावरण के निम्नलिखित अवयव की देखभाल की जाती है, जो इस प्रकार से है-

हवा

  1. हवा के गुणवत्ता का मानक (Air Quality Standard), प्रदूषण का मानक |
  2. किसी क्षेत्र में प्रदूषण उत्सर्जन (Emmission) का प्रभाव |
  3. किसी विकास परियोजना से कितना प्रदूषण मात्रा हवा में उत्सर्जित होने वाला है |
  4. मौसम सम्बन्धी तथ्य जैसे कि हवा की गति, दिशा, नमी आदि।
  5. प्रदूषण का आसपास के वातावरण पर कितना प्रभाव पड़ने वाला है |

शोर

  1. शोर का कितना स्तर रहेगा
  2. शोर के स्तर को कैसे कम किया जा सकता है | 

 पानी के स्रोत

  1. किसी क्षेत्र में पाए जाने वाले पानी के स्रोत, उनका स्तर एवं भूजल (Groundwater) स्तर
  2. प्रस्तावित परियोजना का जल स्रोतों पर क्या प्रभाव दिखाई देने वाला है |

जैविक पर्यावरण

  1. प्रस्तावित क्षेत्र में पाए जाने वाले वनस्पति और जीव |
  2. जब वे परियोजना स्थापित हो जायँगे तो उनका जैविक वातावरण पर क्या प्रभाव पड़ सकता है |
  3. जैविक तनाव |

 भूमि

  1. मिट्टी की विशेषता, भूभाग का उपयोग, जल निकासी पैटर्न – यह सब विकास परियोजना के कारण प्रभावित होंगे।
  2. ऐतिहासिक स्मारक एवं स्थलों पर होने वाले प्रभाव |

MNC FULL FORM IN HINDI

भारत में पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA Assessment Procedure in India in Hindi)

  1. भारत सरकार के पर्यावण मंत्रालय द्वारा एक मूल्यांकन समिति का गठन किया जाता है, जो किसी विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा परियोजना से सम्बंधित तथ्यों की जाँच करने का काम पूरा करता है | 
  2. वहीं आवश्यकता अनुसार, मंत्रालय निवेशकों एवं पर्यवरण विषय के अन्य विशिष्ट जानकारों की भी सलाह लेता है। जब परियोजना के सभी तथ्यों की जाँच पूर्ण से कर ली जाती है, तो पर्यावरण के लाभ को ध्यान में रखते हुए उस आधार पर मंजूरी प्रदान कर दी जाती है।
  3. यदि परियोजना से सम्बंधित पूरी जानकारी जमा कर दी गई है, तो 90 दिनों के ही अंतर्गत परिणाम भी जारी कर दिए जाते है |
  4. मंत्रालय के ऐसे छह दफ्तर हैं, जो इस प्रकार के विकास परियोजनाओं को मंजूरी देना का काम करते हैं जैसे – लखनऊ, भोपाल, बंगलौर, चंडीगढ़, शिलांग और भुवनेश्वर।

WWE FULL FORM IN HINDI

यहाँ पर हमने आपको EIA  के फुल फॉर्म के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

एनआईए का फुल फॉर्म क्या है