दुनिया में सभी लोगों का अपना एक लक्ष्य होता है, कि वो जीवन में क्या बनना चाहते हैं, किस पोस्ट को प्राप्त करना चाहते और देश में अपना नाम कैसे रोशन कर सकते हैं | इसी तरह बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो खेलों में अधिक रूचि रखते हैं, जिसमे से कुछ लोग ऐसे होते है, जिन्हे कुश्ती करना बेहद पसंद होता है, क्योंकि यह भी एक खेल होता है, लेकिन यह एक खतरनाक और अधिक कमाई करने वाला खेल होता है, जिसमें कई बार ऐसा होता है, कि कुश्ती में भाग लेने वाले खिलाड़ी की मौत भी हो जाती है |

वहीं इस खेल को टेलीविज़न पर भी दिखाया जाता है, जिसमें बड़े – बड़े खिलाड़ी भाग लेते है और एक दूसरे से कुश्ती लड़ते है | इस खेल को मुख्य रूप से डब्लूडब्लूई (WWE) के नाम से जाना जाता है, जिसे लोगों द्वारा बहुत अधिक देखा जाता है | यदि आप भी डब्लूडब्लूई (WWE) के विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ अपर आपको WWE Full Form in Hindi , डब्लूडब्लूई (WWE) का क्या मतलब है ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
डब्लूडब्लूई (WWE) का फुल फॉर्म | WWE KA FULL FORM
डब्लूडब्लूई (WWE) का फुल फॉर्म “World Wrestling Entertainment” होता है, इसे हिंदी भाषा में “अंतर्राष्ट्रीय कुस्ती प्रतियोगिता” के नाम से जाना जाता है | WWE एक तरह से Professional wrestling होता है, जिसमे दो लोगो की लड़ाई आमने सामने होती है, और इन दोनों में से जो भी लड़ाई में जीत को प्राप्त कर लेता है, उसको उसकी जीत की रकम प्रदान की जाती है, यह रकम लाखों करोड़ों में विजेता बनने वाले खिलाड़ी को प्रदान की जाती है |
डब्लूडब्लूई (WWE) का क्या मतलब है ?
WWE आज दुनिया की सबसे बड़ी Wrestling Promotion बन गई है, क्योंकि वर्तमान समय में इस खेल के दुनिया भर में लाखों करोड़ों प्रसंशक मौजूद हैं | ये Wrestling Promotion कई Wrestling Events भी करती है | वहीं चल रहे इस दौर में लगभग 180 देशों में इसके 36 Million दर्शक मौजूद है | यदि हम इसके मुख्यालय की बात करें, तो इस कंपनी का मुख्य ऑफिस Connecticut के Stamford में स्थित है | WWE का खेला जाने वाला यह खेल अधिकतर टेन स्पोर्ट्स पर दिखाया जाता है, और इसके पॉपुलर शो होते हैं WWE Raw और WWE Smackdown होती है |
ओके (OK) का फुल फॉर्म क्या होता है
डब्लूडब्लूई (WWE) की स्थापना कब की गई ?
डब्लूडब्लूई (WWE) की स्थापना 21 फरवरी 1980 में के नाम से की गई थी लेकिन पहले इसका नाम “Titan Sports Corporation” रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर साल 1988 में WWF कर दिया गया था | इस खेल में जो खिलाड़ी भाग लेते हैं, उनका जीवन खेल के दौरान खतरे में ही होता है, क्योंकि इसमें कई खिलाड़ियों की जाने भी चली जाती है |
डब्लूडब्लूई (WWE) कंपनी का मालिक कौन है ?
वर्तमान समय में डब्लूडब्लूई कंपनी के CEO या चेयरमैन या मालिक विंस मैकमैहन है | वहीं विंस मैकमैहन इस कंपनी को अपनी पत्नी अनाम लिंडा मैकमैहन, बेटे शेन मैकमैहन, बेटी स्टेफ़नी मैकमैहन और दामाद ट्रिपल एच के साथ मिलकर मिलकर चलाते है |
डब्लूडब्लूई (WWE) कंपनी के ब्रैंड्स?
डब्लूडब्लूई (WWE) कंपनी के तीन बड़े ब्रैंड है |
- Monday Night RAW,
- SmackDown Live
- WWE NXT
इसके अलावा अभी कुछ समय ही कंपनी WWE NXT UK नाम से एक और नए ब्रैंड की शुरुत कर दी है | वहीं वर्तमान में इस Company के रॉ रोस्टर में कुल मिलकर 5 Championship है, जिसमें यूनिवर्सल Championship, IC Championship, रॉ विमेंस Championship, Tag Team Championship और Cruiser weight Championship शामिल हो चुकी है | वहीं स्मैकडाउन ब्रैंड में चार Championship हैं, जिसमें WWE Championship, United States Championship, स्मैकडाउन विमेंस Championship और स्मैकडाउन टैग टीम Championship शामिल है वहीं NXT डिवीज़न में चार खिताब NXT Championship, NXT Wimens Championship, NXT टैग टीम Championship और NXT नॉर्थ अमेरिकन Championship है ।
VIP और VVIP का फुल फॉर्म क्या होता है
यहाँ पर हमने आपको डब्लूडब्लूई (WWE) का क्या मतलब है ? इसके विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |