Fd Full Form In Hindi | एफडी फुल फॉर्म हिंदी में

Fd Full Form In Hindi | एफडी के बारे में पूरी जानकारी आप में से ज़्यादातर लोगों ने FD का नाम सुना होगा, यदि आप किसी भी प्रकार की सरकारी या प्राइवेट नौकरी करते हैं तो अपने FD का Form जरूर Fill किया होगा| इसके अलावा आज लगभग सभी Bank अपने Costumes को FD की सेवा प्रदान कर रहे हैं और आपमें से ही बहुत लोग FD में पैसे भी निवेश करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं की Fd Full Form In Hindi क्या होता है? भारत के ज़्यादातर लोग FD के बारे में जानते हैं, और इसमें अपने पैसे भी FD में निवेश करते हैं, क्यूंकि यह सुरक्षित होता है, और आपके पैसे पर 5 से 7% तक का रिटर्न भी दे देता है.

अगर आपको नहीं पता कि FD का फुल फॉर्म क्या होता है, और अगर आप FD की पूरी जानकारी के लिए हमारे इस पोस्ट पर आए हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं| आज के इस लेख में आप FD से संबंधित बहुत कुछ जानने वाले हैं जैसे:- एफडी फुल फॉर्म हिंदी में क्या है, FD खाता कैसे खोलें, FD के लाभ, इत्यादि| तो दोस्तों आप इस आर्टिकल को आखिर तक पूरा पढ़े ताकि आप भी इसके बारे में सब कुछ अच्छे से जान सकें|

BSF FULL FORM IN HINDI 

एफडी फुल फॉर्म हिंदी में

Fixed Deposit” FD का फुल फॉर्म होती हैं|

  • F – Fixed
  • D – Deposit

FD Full Form In Hindi

FD को हिन्दी भाषा में “सावधि जमा” के नाम से जानते हैं|

  • F – Fixed (सावधि)
  • D – Deposit (जमा)

FD क्या है?

FD निवेश करने का बेहद सुरक्षित और आसान तरीका है। अगर आप अपना पैसा बिना जोखिम के निवेश करना चाहते हैं तो एफडी आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है|

FD में आप एक निश्चित समय के लिए अपना पैसा बैंक में जमा करते हैं और बैंक आपके पैसे पर ब्याज देता है, इसे Fixed Deposit (FD) कहते हैं|

आज के समय में एफडी खाता खुलवाना बहुत आसान हो गया है और एफडी पर आपको 5 से 7 फीसदी तक का रिटर्न मिलता है। सभी बैंक अलग-अलग ब्याज दर देते हैं और वरिष्ठ नागरिकों को आम नागरिकों से ज्यादा ब्याज मिलता है|

OLED FULL FORM IN HINDI 

FD (एफडी) अकाउंट खोलनें हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पता प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • Fixed Deposit (एफडी) फोरम

BPO FULL FORM IN HINDI 

FD (एफडी) अकाउंट कैसे खोले?

  • आज के समय में FD Account खोलना बहुत आसान हो चुका है क्योंकि आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आप बैंक में FD खाता खोल सकते हैं|
  • अगर आप ऑफलाइन तरीकों से अपने बैंक खाते में एफडी खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको बैंक जाना होगा|
  • अपना FD खाता खोलने के लिए आपको बैंक में एक फॉर्म दिया जाएगा जिसे भरकर आपको कुछ दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा और एफडी होने वाली राशि भी जमा करनी होगी|
  • अगर आप ऑनलाइन FD Account खोलना चाहते हैं तो आपको इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना होगा क्योंकि इसकी मदद से ही आप अपना FD Account बना सकते हैं|
  • जिस बैंक में आपका खाता है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इंटरनेट बैंकिंग की मदद से घर बैठे ऑनलाइन एफडी खाता बना सकते हैं|

FD (एफडी) पर कितना इंटरेस्ट मिलता है

  • FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट सभी बैंकों में अलग-अलग रिटर्न देता है। आमतौर पर एफडी पर आपको 5 से 7 फीसदी के बीच रिटर्न मिलता है|
  • FD पर सामान्य नागरिक और वरिष्ठ नागरिक को प्रति वर्ष अलग-अलग रिटर्न मिलता है और वरिष्ठ नागरिक को सामान्य नागरिक से ज्यादा रिटर्न मिलता है|
  • अगर आप अपना पैसा किसी सेविंग या करंट अकाउंट में रखते हैं तो उस पर आपको सिर्फ 2 से 3 फीसदी का ही ब्याज मिलता है, लेकिन अगर इतना ही पैसा आपको एफडी में मिलता है तो आपको कम से कम 5 फीसदी का रिटर्न मिलेगा|

FD (एफडी) के लाभ

  • FD में पैसे निवेश करना बिल्कुल सुरक्षित रहता है|
  • FD में आपके पैसे का कोई नुकसान नहीं होता है|
  • FD में आपको सेविंग अकाउंट से ज्यादा रिटर्न मिलता है|
  • FD में आपको बिना किसी रिस्क के 5 से 7 फीसदी तक का रिटर्न मिलता है|
  • पांच साल के लिए FD में पैसा जमा करना आपके जमा मूलधन पर टैक्स फ्री है|
  • जब भी आपको पैसों की जरूरत हो आप अपने FD खाते से पैसा निकाल सकते हैं|

FD और RD में क्या अंतर होता है?

FD और RD में कई अंतर हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:-

FDRD
FD का पूरा नाम ‘Fixed deposit’ होता है.RD का पूरा नाम ‘Recurring deposit’ होता है.
अगर आपके पास एकमुश्त पैसे हैं तो आप एफडी में निवेश कर सकते हैं.अगर आपके पास एकमुश्त पैसे नहीं है और आप एक निश्चित समय पर एक तय पैसे जमा कर सकते हैं तो आप आरडी में पैसे निवेश कर सकते हैं.
FD का टेन्योर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की होती है.RD का टेन्योर 6 महीने से लेकर 10 साल तक की होती है.
मेच्योरिटी के समय एफडी पर आरडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलती है.मेच्योरिटी के समय आरडी पर एफडी के मुकाबले कम ब्याज मिलती है.
FD पर ब्याज मेच्योरिटी के समय मिलती है.RD पर ब्याज तिमाही या मासिक आधार पर मिलती है.
FD में जमा राशि के 90 फीसदी तक का लोन लिया जा सकता है.RD में भी जमा राशि के 90 फीसदी तक का लोन लिया जा सकता है.

अगर आप आगे भी इसी तरह ओर अन्य शब्दों की फुल फॉर्म जानना चाहते हैं, तो आप हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे| क्योंकि हम हर रोज आपको नए-नए शब्दों की Full Form के बारे में बताएंगे|  मैं उम्मीद करता हूं कि आपको हमारी आज की यह पोस्ट भी अच्छी लगी होगी.