IFS Ka Full Form – आईएफएस का फुल फॉर्म क्या है

IFS Ka Full Form – आईएफएस का फुल फॉर्म क्या है देश में सभी लोगों का अपना अलग-अलग एक लक्ष्य होता है, क्योंकि कुछ लोग ऐसे होते है, जिन्हे डॉक्टर, वकील, इंजीनियर या फिर अध्यापक बनने का शौक होता है तो वहीं कुछ लोग ऐसे होते है, जो एक आईएफएस का पद प्राप्त करना चाहते है, क्योंकि यह पद भी एक बड़ा पद होता है, जिसे प्राप्त करने के लिए लोगों को बहुत ही अधिक परिश्रम करना होता है, क्योंकि इसके लिए उम्मीदारो को कई परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करनी होती है |

IFS Ka Full Form

इसके अलावा इस पद के लिए कम से कम एक विषय में स्नातक की डिग्री Animal Husbandry & Veterinary Science, Botany, Chemistry, Geology, Mathematics, Physics, Statistics and Zoology में या किसी भी विश्वविद्यालय की Agriculture, Forestry या इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री होनी भी अतिआवश्यक है | वहीं इस पद के लिए उम्मीदावार का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार  के आधार पर किया जाता है | इसलिए यदि आपको आईएफएस के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको आईएफएस का फुल फॉर्म क्या है | IFS Ka Full Form, Meaning in Hindi | इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |

POLICE FULL FORM IN HINDI

IFS Ka Full Form आईएफएस (IFS) का फुल फॉर्म

आईएफएस का फुल “Indian Forest Service” होता है | वहीं इसका हिंदी में उच्चारण “इंडियन फारेस्ट सर्विस” होता है और इसे हिंदी भाषा में भारतीय वन सेवा के नाम से जाना जाता है | यह एक महत्वपूर्ण और बड़ा पद होता है | 

एसएचओ (SHO) फुल फॉर्म क्या है

IFS Ka Full Form आईएफएस (IFS) का क्या मतलब है

भारतीय वन सेवा (IFS) की शुरुआत 1864 में ब्रिटिश काल में इम्पीरियल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के रूप में की गई थी और 1866 में एक जर्मन वन अधिकारी डॉ. … 1951 के अखिल भारतीय सेवा अधिनियम के तहत भारत सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा का 1966 में गठन किया गया था | भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के साथ भारतीय वन सेवा (आई.एफ.एस.) तीन अखिल भारतीय सेवाओं में से एक मानी जाती है। भारतीय वन सेवा अखिल भारतीय सेवा अधिनियम 1951’ के अंतर्गत 1966 में समाने लाई गई थी। वहीं इस सेवा की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य वनों का वैज्ञानिक प्रबंधन था, जिसका लाभ प्रधानतः काष्ठ उत्पादों की प्राप्ति में स्थाई रूप से प्राप्त किया जा सके।

जिस प्रकार से ब्रिटिश काल में वन प्रबंधन का मुख्य बल काष्ठ उत्पादों की प्राप्ति में था, वह 1966 में भारतीय वन सेवा के पुनर्गठन के पश्चात भी उसी प्रकार जारी रखा गया था, उसमें किसी भी प्रकार का कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया था | फिर 1976 में राष्ट्रीय कृषि आयोग ने वन प्रबंधन में एक मील का पत्थर परिवर्तन करने के लिए सिफारिश की थी |  

डीएसपी, एसएसपी का फुल फॉर्म क्या होता है

आईएफएस (IFS) से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी 

विशिष्ट वन अधिकारी का पद प्राप्त करने वाले अधिकारी को संरक्षणवादी होना आवश्यक होता है , उसके बाद सुपरवाइजर, अर्थशास्त्री, तकनीशियन एवं योग्य प्रशासक होना चाहिए। उसे उस समय संवेदन शील होना जरूरी होता है, जब उसे वन्यजीवन तथा प्रकृति को समझने की आवश्यकता होती है। इस कार्य में तस्करों और शिकारी चोरों का थोड़ा खतरा बना ही रहता है। भारतीय वन अधिकारी के संवर्ग में निम्नलिखित रैंक होते हैं – सहायक वन संरक्षक, जिला वन संरक्षक, वन संरक्षक, प्रमुख वन संरक्षक, प्रधान वन संरक्षक, वन महानिरीक्षक आदि |

ACP, DCP FULL FORM IN HINDI

आईएफएस (IFS) के कार्य 

  1. इस पद को प्राप्त करने वाले व्यक्ति को उच्च स्तरों पर नीतिगत निर्णय लेने होते हैं।
  2. इसके अलावा उम्मीदवार की नेशनल पार्क, प्राणि/वनस्पति उद्यानों में तैनाती की जा सकती है।
  3. इन्हे कभी-कभी वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए भी तैनात कर दिया जाता है, साथ ही उम्मीदवार की फील्ड में भी ड्यूटी प्रदान कर दी जाती  है।

CRPF FULL FORM IN HINDI

यहाँ पर हमने आपको आईएफएस का फुल फॉर्म क्या  है ? इसके विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ADM FULL FORM IN HINDI