MRF Ka Full Form in Hindi

एमआरएफ का प्रचार टीवी चैनलों पर बहुत ही बड़े स्तर पर किया जाता है | यह विश्व की 14 वीं सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है | इसके द्वारा कई प्रोडक्ट का निर्माण किया जाता है जोकि विश्व स्तर पर अपनी गुणवत्ता के प्रसिद्ध है | इस कंपनी का आरंभ वर्ष 1946 में K.M. Mammen Mappillai के द्वारा किया गया था | यदि आपको एमआरएफ के विषय में जानकारी नहीं है, तो इस पेज पर MRF Ka Full Form in Hindi – MRF का क्या मतलब है, के विषय में बताया जा रहा है |

USB KA FULL FORM IN HINDI

एमआरएफ (MRF) का फुल फॉर्म (Full Form)

एमआरएफ का फुल फॉर्म “Madras Rubber Factory” है | हिन्दी में इसे “मद्रास रबर फैक्ट्री” कहा जाता है | यह भारत की मल्टीनेशनल कम्पनी है, इसका मुख्यालय चेन्नई में है | यह मुख्य रूप से टायर का निर्माण करती है इसके अतिरिक्त यह कई प्रोडक्ट का निर्माण करती है | रैंकिंग के अनुसार यह विश्व की 14 वीं सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी है | इसके द्वारा निर्मित क्रिकेट बैट बहुत ही चर्चित रहता है | इस कंपनी की शुरुआत K.M. Mammen Mappillai के द्वारा वर्ष 1946 में की गयी थी |

एमआरएफ (MRF) का इतिहास (History)

एमआरएफ कंपनी का प्रारम्भ के.एम. माममेन मपिल्लई के द्वारा किया गया था | उन्होंने इसकी शुरुआत एक स्टार्टअप के रूप में वर्ष 1946 में मदुरस (चेन्नई) के तिरुवोट्टियूर में एक खिलौना और गुब्बारा बनाने वाली कंपनी के रूप में किया था | वर्ष 1952 में एमआरएफ ने ट्रेड रबर के क्षेत्र में अपनी शुरुआत की | इसके बाद वर्ष 1960 में एमआरएफ को एक प्राइवेट लिमिटेड के रूप में पंजीकृत किया गया |

AMUL KA FULL FORM IN HINDI

एमआरएफ (MRF) की गुणवत्ता (Quality)

एमआरएफ ने अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया इससे उसके ग्राहकों संतुष्टि को प्राप्त हुई और वर्तमान समय में यह एक बहुत ही बड़ा ब्रांड बन चुका है | अभी तक इसने 12 बार जेडी पावर अवार्ड को प्राप्त किया है | इसके अतिरिक्त इसने सबसे भरोसेमंद टायर कंपनी के रूप में TNS और CAPEXIL पुरस्कार को भी प्राप्त किया है |

एमआरएफ (MRF) के प्रोडक्ट्स (Products)

यह इस प्रकार है-

  • Tyres
  • Treads
  • TubesPaints
  • Toys
  • Cricket Equipments
  • Conveyor Belts

WTO KA FULL FORM IN HINDI

अन्य जानकारी (Other Information)

एमआरएफ के लिए कहा जाता है कि इन्होंने 14000 रुपये से रबर बैलून फैक्ट्री को स्थापित किया था | वर्तमान समय में इस कम्पनी के पास भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मल्टीबिलियन की विरासत है | इसने पेंट, कोट, खिलौने, मोटरस्पोर्ट्स और क्रिकेट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है | इसके टायर की गुणवत्ता के कारण यह एक बहुत प्रसिद्ध कंपनी बन गयी है |

OPEC KA FULL FORM IN HINDI

Leave a Comment