AMUL Ka Full Form in Hindi

अमूल देश का एक बहुत ही प्रसिद्ध ब्रांड है | डेयरी क्षेत्र में लगभग इसका अधिपत्य है, यह दूध और दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ का निर्माण करती है | भारत के लगभग सभी व्यक्ति अमूल से भलीभांति परिचित है | इस कम्पनी के द्वारा भारत के शहरों में दूध की सप्लाई की जाती है |

इस कम्पनी के अथक प्रयासों से वर्ष 1990 से भारत दूध आयातक देश से दूध निर्यातक देश बन गया है | इस पेज पर AMUL Ka Full Form in Hindi , Meaning , “अमूल” ब्रांड क्या है, के विषय में बताया जा रहा है |

केएफसी (KFC) KA FULL FORM IN HINDI

अमूल का फुल फॉर्म (Full Form )

अमूल का फुल फॉर्म “Anand Milk Union Limited” है | हिंदी में इसे “आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड” कहते है | वर्तमान समय में अमूल भारत की सबसे बड़ी दूध उत्पादक कम्पनी है | इसके द्वारा भारतीय बाजार में दूध से बनी हुई खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जाता है | अमूल का दूध, मक्खन, घी बाजार में उपलब्ध है |

अमूल ब्रांड क्या है (What is Amul Brand)?

अमूल एक दूध उत्पाद सहकारी डेयरी कंपनी है | यह गुजरात के छोटे से शहर आनंद में स्थापित है | इस कम्पनी को भारत में श्वेत क्रांति लाने का श्रेय प्रदान किया जाता है | अभी तक यह एक सफल सहकारी व्यवसाय मॉडल के रूप में प्रतिष्ठित हुई है | इस कम्पनी ने गांव के पुरुषों और महिलाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करा कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया है | इसके द्वारा छोटे-छोटे गाँव की महिलाओं को मिनी उद्यमी के रूप में प्रदर्शित किया है |

NBFC FULL FORM IN HINDI

अमूल का मतलब (Meaning)

अमूल का मतलब “Anand Milk Union Limited” या आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड है | वर्तमान समय में अमूल एक प्रसिद्ध ब्रांड है, इसका मैनेजमेंट गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के द्वारा किया जाता है | इस संस्था के तीन मिलियन से अधिक दुग्ध उत्पादक केंद्र है | इस कम्पनी का व्यापार चालीस से अधिक देशों में है | वर्ष 2014 और 2015 में इसका रेवेनुए तीन बिलियन डॉलर से अधिक पहुँच गया था |

अमूल की स्थापना (Establishment)

वर्ष 1946 में गुजरात के खैरा जिले के एक छोटे से शहर आनंद में सहकारी डेयरी की आधारशिला रखी गयी थी | इसकी स्थापना डॉ वर्गीज कुरियन के द्वारा की गयी थी | उस समय श्वेत क्रांति का आरम्भ था | वर्तमान समय में आर.एस. सोढ़ी इस कंपनी के सीईओ हैं |

अमूल का नाम (Name)

अमूल कम्पनी ने वर्ष 1954 में मिल्क पाउडर लांच किया उस समय मार्केट में लाने से पहले उसे एक नाम की आवश्यकता थी | कम्पनी ने अपने कर्मचारियों से सुझाव मांगे तो एक कर्मचारी ने एक संस्कृत के शब्द Amulya (अमूल्य) नाम का सुझाव दिया था | अमूल के प्रबंधक ने Amulya में ya को हटा दिया और इस प्रकार से इस कम्पनी का नाम अमूल हो गया |

NAAC FULL FORM IN HINDI

Leave a Comment