NDRF Full Form In Hindi देश में कई ऐसी आपदाएं होती है, जिनका निपटारा करने के लिए किसी बड़ी टीम का गठन किया जाता है | इसी तरह भारत में कुछ आपदाओं का निपटारा करने के लिए एनडीआरएफ का गठन किया किया गया था | यह एक Force होती है, जो Natural Calamity आने पर काम करती है जैसे भूकम्प, बाढ़ जैसे हालत आ जाने पर सबसे पहले NDRF Force की एक स्पेशल टीम तैयार की जाती है|
जिसके बाद उस पूरी टीम को हालातों का सामना कर रहें लोगो की मदद करने के लिए भेज दिया जाता है | यदि आपको इस तरह की टीम के विषय में जानकारी नहीं है और आप भी एनडीआरएफ के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको एनडीआरएफ का फुल फॉर्म क्या है , NDRF Kya Hai , NDRF Full Form In Hindi की पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है.

NDRF Full Form
एनडीआरएफ का फुल फॉर्म “National Disaster Response Force” होता है इसे हिंदी भाषा में “राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल” कहा जाता है| यह टीम भी एसडीआरएफ की तरह ही एक टीम होती है, जो कई आपदाओं का डटकर सामना करती है | इसलिए इसे राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल नाम दिया गया है |
एनडीआरएफ क्या है?
एनडीआरएफ एक फोर्स टीम है, जिसमें 12 बटालियन की Paramilitary Lines Force तैयार की जाती है | इसमें तीन BSF, दो CRPF दो CISF दो आइटीबीपी और दो एसएसबी के जवान शामिल किये जाते है | इस टीम में शामिल किये जाने वाले सभी जवान आपदा के समय, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर वहां पर राहत कार्य को पूर्ण से करने की अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते है | इसके साथी ही इस Force में शामिल किये जाने वाले सभी सैनिकों को आपदा से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है , जिसकी सहायता से वह बचाव कार्य बहुत ही आसानी के साथ पूरा कर सकते है | एनडीआरएफ टीम की स्थापना 2005 में की गई थी | यह गृह मंत्रालय के समर्थक में आती है |
एनडीआरएफ की क्षमता क्या है
वर्तमान समय में NDRF की क्षमता 12 बटालियनों की है | हर बटालियन में 1149 जवान शामिल किया जाते है | ये ऐसे जवान होते हैं, जिनकी तैनाती केवल आपदा संबंधी स्थितियों से निपटने के लिए की जाती हैं | हालांकि पहले इनकी तैनाती कभी- कभी कानून और व्यवस्था की स्थिति को संभालने के लिए भी की जाती थी, लेकिन बाद में NDRF के नियमों में परिवर्तन कर दिया गया | इसके बाद 14 फरवरी 2008 से यह केवल आपदा संबंधी दायित्वों के लिए निर्धारित कर दिये गए है |
एनडीआरएफ की भर्ती
एनडीआरएफ की तैनाती मुख्य रूप से अद्धसैन्य बलों से बटालियनों को डेपुटेशन के आधार पर की जाती है | वहीं वर्तमान समय में अर्द्धसैनिक बल की बटालियन में तैनात होने वाले सैनिक इस प्रकार है-
सीमा सुरक्षा बल – तीन बटालियन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल – तीन बटालियन
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल – दो बटालियन
इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस – दो बटालियन
शस्त्र सीमा बल – दो बटालियन
एनडीआरएफ के बटालियन
NDRF में कुल 12 बटालियन शामिल किये जाते है इन 12 Battalion मे 3 BSF, 3 CRPF, 2 CISF, 2 ITBP और 2 SSB की Force शामिल की जाती हैं और ये देश के 12 सबसे अधिक आपदाग्रस्त इलाकों मे तैनात रहते है |
01) Bn NDRF, Guwahati, Assam – BSF
02) Bn NDRF, Kolkata, West Bengal – BSF
03) Bn NDRF, Mundali, Odisha – CISF
04) Bn NDRF, Arakkonam, Tamil Nadu – CISF
05) Bn NDRF, Pune, Maharashtra – CRPF
06) Bn NDRF, Gandhinagar, Gujarat – CRPF
07) Bn NDRF, Ghaziabad, Uttar Pradesh – ITBP
08) Bn NDRF, Bhatinda, Punjab – ITBP
09 Bn NDRF, Patna, Bihar – BSF
10) Bn NDRF, Vijayawada, Andhra Pradesh – CRPF
11) Bn NDRF, Varanasi, Uttar Pradesh – SSB
12) Bn NDRF, Itanagar, Arunachal Pradesh – SSB
यहाँ पर हमने आपको एनडीआरएफ के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है |