NRI (एनआरआई) Full Form in Hindi

अपने देश से किसी कारणवश दूसरे देश में चले जाने के पश्चात अपना निवास स्थान दूसरे देश में बना लेने वाले व्यक्ति को एनआरआई के नाम से जाना जाता है | भारत के बहुत से व्यक्ति दूसरे देश में अपना जीवन- यापन कर रहे है | इन लोगों का जन्म स्थान भारत ही है | अब इन व्यक्तियों में कई लोग अन्य देशों की नागरिकता प्राप्त कर चुके है | यह व्यक्ति भारत की सभ्यता और संस्कृति का विस्तार करने का प्रयास करते रहते है | इस पेज पर NRI (एनआरआई) Full Form in Hindi , एनआरआई (NRI) का क्या मतलब होता है, के विषय जानकारी प्रदान की जा रही है |

VISA KA FULL FORM IN HINDI

एनआरआई (NRI) का फुल फॉर्म (Full Form)

एनआरआई (NRI) का फुल फॉर्म “Non- Resident Indian” होता है, हिंदी में इसे “प्रवासी भारतीय” कहा जाता है | इसका अर्थ है कि वह भारतीय लोग जिनका जन्म तो भारत में हुआ है, लेकिन अब वह भारत छोड़ कर दूसरे देश में रहने लगे है | ऐसे व्यक्तियों को ही NRI कहा जाता है | अधिकतर एनआरआई व्यापार या रोजगार के लिए विदेश में जाते है और जब उनको अच्छी जॉब मिल जाती है अथवा उनका व्यापार अधिक बड़ा हो जाता है तब वह वहीं पर सेट हो जाते है |

एनआरआई (NRI) का क्या मतलब होता है?

एनआरआई का मतलब उन व्यक्तियों से है, जिनका जन्म भारत में हुआ है लेकिन वह उच्च शिक्षा या रोजगार अथवा व्यापार के लिए किसी अन्य देश में बस गए है | भारत का एक बहुत ही बड़ा समूह विदेशों में रहता है | इस समूह ने विदेश में भारत के सम्मान में वृद्धि की है | यह लोग अमेरिका और कनाडा में अधिक रहना पसंद करते है | इस समूह की संख्या लगभग दो करोड़ से भी अधिक मानी जाती है |

भारतीय मूल के प्रसिद्ध एनआरआई (NRI)

भारतीय मूल के कुछ प्रसिद्ध एनआरआई (NRI) इस प्रकार है-

  • Lilly Singh
  • Kalpana Chawla
  • Hashim Amla
  • Sundramoorthy
  • Anand Satyanand
  • Waheed Alli
  • Manoj Punjabi
  • Sri Prakash Lohia

USA KA FULL FORM IN HINDI

एनआरआई (NRI) बनने के कारण

एनआरआई (NRI) बनने के कारण इस प्रकार है-

  • रोजगार प्राप्त करने हेतु
  • यात्रा और अवकाश हेतु
  • भारत के बाहर उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु
  • प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु
  • मेडिकल कारण
  • व्यावसायिक उद्देश्य

NOC FULL FORM IN HINDI

एनआरआई (NRI) के नियम

यदि कोई व्यक्ति 6 महीने या इससे अधिक भारत के बाहर रहता है, तो ऐसे व्यक्ति को एनआरआई (NRI) कहा जाता है | यह व्यक्ति भारतीय नागरिक तो होते है लेकिन किसी कारण वह विदेशों में रहते है | एनआरआई का यूज ऐसे व्यक्तियों के लिए भी किया जाता है जो भारतीय है लेकिन उन्होंने अन्य देशों की नागरिकता प्राप्त कर ली है |

BHARAT FULL FORM IN HINDI

Leave a Comment