Ok Full Form In Hindi – ओके का फुल फॉर्म क्या होता है

Ok Full Form In Hindi – ओके का फुल फॉर्म क्या होता है विश्व की लगभग सभी भाषाओं में ओके शब्द सबसे अधिक बोला जाने वाला शब्द है | यह शब्द बहुत ही अधिक चलन में आ चुका है | इसका उपयोग कई अलग-अलग ढंग से किया जाने लगा है | अंग्रेजी और प्रचलित भाषाओं में ओके शब्द बहुत ही कॉमन हो चुका है |

 Ok Full Form In Hindi

इसका प्रयोग किसी बात की सहमति देने अथवा किसी चीज की आज्ञा देने के लिए प्रयोग किया जाता है | इस पेज पर ओके (OK) का फुल फॉर्म क्या होता है , ओके का क्या मतलब होता है, के विषय में बताया जा रहा है |

केएफसी (KFC) KA FULL FORM IN HINDI

Ok Full Form In Hindi ओके का फुल फॉर्म

ओके (OK) का फुल फॉर्म “All Correct” होता है, हिंदी में इसे “सब ठीक” के लिए प्रयोग किया जाता है | जब कोई अन्य व्यक्ति आपका हाल- चाल पूछता है, तो आप कहते है I am OK इसका अर्थ हुआ कि मै ठीक हूँ | इस प्रकार से यह शब्द अधिक से अधिक जगह पर उपयोग होने लगा है | यह शब्द अंग्रेजी भाषा में सबसे आम अभिव्यक्तियों में से एक बन गयी है | इस शब्द को विशेषण, संज्ञा, और क्रिया के रूप में भी प्रयोग किया जाने लगा है |

Ok Full Form In Hindi ओके शब्द का इतिहास (History Of OK)

विश्व में सबसे अधिक बाले जाने वाले शब्द ओके की शुरुआत एक जोक के रूप में हुई थी | इस शब्द के लिए मान्यता है कि यह शब्द 180 वर्ष पुराना है | इसका प्रारम्भ 19वीं शताब्दी में अमेरिका के बोस्टन में मानी जाती है | यहाँ पर एक समय ऐसा था जब लेखकों के द्वारा प्लेफुल अब्बरेविएशन्स का उपयोग करना एक ट्रेंड बन गया था | इसका उपयोग सर्वप्रथम वर्ष 1839 में एक व्यंग्यात्मक लेख Charles Gordon Greene में किया गया था | यह 23 मार्च 1839 को Boston Morning Post में एक संपादकीय आर्टिकल में Oll Korrect का उपयोग किया था | इस लेख को व्याकरण पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी के रूप में किया गया था | कुछ समय के बाद इस शब्द को बहुत पसंद किया जाने लगा था | इस शब्द का अधिक प्रचलन तब किया जाने लगा जब इसके नाम का एक राजनीतिक संगठन का निर्माण किया गया था | इस राजनीतिक संगठन का नाम O.K. Club रखा गया था |

ASAP FULL FORM IN HINDI

वर्ष 1840 में अमेरिका राष्ट्रपति का चुनाव हुआ था | यहां पर  Martin Van Buren को “Old Kinderhook” के उपनाम से सम्बोधित किया जाने लगा यह उपनाम इनका जन्म स्थान था | संक्षिप्त में इनके प्रचार को O.K कैंपेन कहा जाने लगा था | इससे यह शब्द पूरे अमेरिका में बहुत ही लोकप्रिय हो गया था | तब से अमेरिका की आम बोलचाल की भाषा में ओके शब्द का प्रयोग होने लगा था | इसके बाद यह शब्द अन्य देशों में भी प्रयोग होने लगा था | धीरे- धीरे सम्पूर्ण विश्व में इसका प्रयोग होने लगा |

ओके का क्या मतलब होता है ?

ओके शब्द को सब ठीक है के लिए प्रयोग किया जाता है | जब हमें किसी चीज के लिए अपनी सहमति देनी होती है तो ठीक है बोलते है, इसको अब संक्षिप्त में ओके कहा जाता है | यह अभी तक का सबसे अधिक बोला जाने वाला शब्द है | इस शब्द को आप किसी दूर- दराज के क्षेत्र में भी बोलते है तो यह शब्द सामने वाले व्यक्ति के समझ में आ जाता है | चैटिंग करते समय सबसे अधिक लोग इसी शब्द का प्रयोग करते है | अब लोग ओके (OK) का भी संक्षिप्त केवल K ही प्रयोग करने लगे है |

UNESCO KA FULL FORM IN HINDI

ओके शब्द प्रयोग (Use Of OK)

ओके (OK) शब्द को संज्ञा, विशेषण और क्रिया के रूप में किया जाने लगा है, यह इस प्रकार है-

  • संज्ञा

उदाहरण- मैंने शादी के लिए OK कह दिया है |

  • क्रिया (स्वीकृति या आज्ञा के रूप में )

उदाहरण- कंपनी ने मेरे प्रोजेक्ट को ओके कर दिया है |

  • क्रिया विशेषण (संतोषजनक के रूप में)

उदाहरण- मेरे 4G नेटवर्क की स्पीड ओके है।

  • विशेषण

उदाहरण- मूवी बस OK थी, कोई खास एक्शन नहीं था |

  • विस्मयादिबोधक

उदाहरण – ओके, मैं तुम्हारा काम कर दूंगा !

  • कोई उच्चारण शुरू करने के लिए

उदाहरण – ओके फिर मिलेंगे |

  • किसी स्टेटमेंट के अंत में

उदाहरण- यह तुम्हारा घर नहीं है OK !

WTO KA FULL FORM IN HINDI