विश्व में कई ऐसी धरोहर है जो बहुत ही पुरानी है, यह धरोहरें ऐतिहासिक और संस्कृति के विषय में पूरी जानकारी प्रदान करती है | यह देखने में बहुत ही आकर्षक होती है, इसलिए इनका संरक्षण करना अति आवश्यक है | ठीक प्रकार से देख भाल ना होने पर यह विलुप्त या नष्ट हो जाती है |

ऐसी धरोहरों को संरक्षण प्रदान करने के लिए एक ऐसी संस्था की आवश्यकता हुई जो विश्व स्तर पर यह कार्य कर सके | इस पेज पर UNESCO Ka Full Form in Hindi , यूनेस्को (UNESCO) का क्या मतलब होता है, के विषय में बताया जा रहा है |
यूनेस्को की स्थापना (Establishment)
विश्व शांति के लिए वर्ष 1945 में यूनाइटेड नेशंस में एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में 44 देशों के द्वारा भाग लिया गया | इन सभी देशों ने यूनेस्को को शांति के प्रतीक के रूप में स्थापित करने के लिए अपना समर्थन दिया | इसमें 37 देशों ने मिलकर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी | 16 नवंबर 1945 को यूनेस्को के संविधान पर हस्ताक्षर किये गए | 4 नवंबर 1946 को इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया | यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है |
यूनेस्को (UNESCO) का फुल फॉर्म (Full Form)
यूनेस्को का फुल फॉर्म “United Nations Educational Scientific and Cultural Organization” है | हिंदी में इसे “संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन” के नाम से जाना जाता है | इस संगठन को संक्षिप्त में यूनेस्को (UNESCO) कहा जाता है | यह संयुक्त राष्ट्र का एक भाग है | यह एक ऐसा संगठन है जो पूरे विश्व में शांति बनाए रखने की दिशा में कार्य कर रहा है | इस संस्था के द्वारा विश्व की बहुत सी आकर्षक चीजों को संरक्षण प्रदान किया जाता है |
यूनेस्को (UNESCO) क्या है (What is UNESCO)?
यूनाइटेड नेशन्स की एक विशेष एजेंसी UNESCO अथवा “संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन” है | इसके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, सुरक्षा और शांति को बढ़ावा दिया जाता है | इस संगठन की स्थापना वर्ष 1946 में की गयी थी | इसके द्वारा मौलिक स्वतंत्रता के साथ शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और मानवाधिकारों को बढ़ावा दिया जाता है | इसके 195 देश सदस्य है और 9 सहयोगी देश हैं, इसके कुछ सदस्य स्वतंत्र देश भी नहीं है |
यूनेस्को (UNESCO) का उद्देश्य (Purpose)
यूनेस्को का अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के द्वारा शिक्षा एवं संस्कृति को सुरक्षा प्रदान करना है | जिससे संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुसार न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए | इसका मुख्य कार्यालय “विश्व धरोहर केंद्र” के रूप में जाना जाता है |
NRI (एनआरआई) FULL FORM IN HINDI
यूनेस्को (UNESCO) के कार्यक्रम (Program)
यूनेस्को (UNESCO) के पांच मुख्य कार्यक्रम है, इसके द्वारा वह अपने उद्देश्य को प्राप्त करता है-
- शिक्षा |
- प्राकृतिक विज्ञान |
- सामाजिक या मानव विज्ञान |
- संस्कृति |
- संचार या सूचना |
यूनेस्को द्वारा संचालित परियोजनाएं (Projects)
- यूनेस्को द्वारा संचालित परियोजनाएं इस प्रकार है-
- मानवाधिकार संरक्षण |
- विश्व साहित्य का अनुवाद |
- टेक्निकल प्रशिक्षण कार्यक्रम |
- शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम |
- क्षेत्रीय और सांस्कृतिक विविधता संवर्धन |
- सुरक्षित विश्व विरासत स्थल |
- अंतरराष्ट्रीय सहयोग |
- साक्षरता कार्यक्रम |
- प्रेस की स्वतंत्रता |
यूनेस्को द्वारा मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day)
यूनेस्को के द्वारा मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस इस प्रकार है-
27 जनवरी | प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए |
13 फरवरी | विश्व रेडियो दिवस |
21 फरवरी | अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस |
8 मार्च | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस |
20 मार्च | अंतर्राष्ट्रीय फ्रैंकोफ़ोन डे |
21 मार्च | Nowruz का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
21 मार्च | विश्व कविता दिवस |
21 मार्च | वर्ण भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
22 मार्च | विश्व जल दिवस |
23 अप्रैल | विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस |
30 अप्रैल | अंतर्राष्ट्रीय जैज दिवस |
3 मई | विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस |
21 मई | संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता के लिए विश्व दिवस |
22 मई | जैविक विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
25 मई | अफ्रीका दिवस / अफ्रीका सप्ताह |
5 जून | विश्व पर्यावरण दिवस |
8 जून | विश्व महासागरीय दिवस |
17 जून | मरुस्थलीकरण और अनावृष्टि का मुकाबला के लिए विश्व दिवस |
9 अगस्त | विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
12 अगस्त | अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस |
23 अगस्त | दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
8 सितंबर | अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस |
15 सितंबर | लोकतंत्र का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
21 सितंबर | शांति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
28 सितंबर | सूचना का सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
2 अक्टूबर | अहिंसा का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
5 अक्टूबर | विश्व शिक्षक दिवस |
अक्टूबर का दूसरा बुधवार | आपदा न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
17 अक्टूबर | गरीबी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
20 अक्टूबर | विश्व सांख्यिकी दिवस |
27 अक्टूबर | ऑडियोविजुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस |
2 नवंबर | पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के अंत के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
10 नवंबर | विश्व विज्ञान दिवस शांति और विकास के लिए |
नवंबर का तीसरा गुरुवार | विश्व दर्शन दिवस |
16 नवंबर | सहिष्णुता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
19 नवंबर | अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस |
25 नवंबर | महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
29 नवंबर | फिलीस्तीनी लोगों के एकजुटता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
1 दिसंबर | विश्व एड्स दिवस |
10 दिसंबर | मानव अधिकार दिवस |
18 दिसंबर | अंतरराष्ट्रीय निराश्रय दिवस |