वीएफएक्स एक टेक्नोलॉजी है, पूर्व में इसका प्रयोग हॉलीवुड फिल्मों में किया जाता था | कुछ समय पहले से इस टेक्नोलॉजी का प्रयोग बॉलीवुड की फिल्मों में भी किया जाने लगा है | वीएफएक्स के द्वारा फिल्म को आई-कैचिंग और अट्रैक्टिव बनाया जाता है |

इसका प्रयोग करने के बाद फिल्म को देखते समय ऐसा प्रतीत होता है कि पूरी घटना देखने वाले के सामने ही घटित हो रही है, इस प्रकार से कहा जा सकता है, इसके प्रयोग से क्लियरिटी अधिक बढ़ जाती है | इस पेज पर VFX Ka Full Form in Hindi – मूवीज में वीएफएक्स का क्या मतलब होता है, के विषय में बताया जा रहा है |
वीएफएक्स (VFX) का फुल फॉर्म (Full Form)
वीएफएक्स (VFX) का फुल फॉर्म “Visual Effects” होता है, हिंदी भाषा में इसे दृश्य प्रभाव के नाम से जाना जाता है | वर्तमान समय में इसका प्रयोग मूवी बनाने में किया जाता है | मूवी में जब कोई सीन बहुत महंगा हो या खतरनाक हो तो उस सीन को शूट करने के लिए कुछ स्पेशल इफेक्ट का उपयोग किया जाता है | इसे वह सीन बहुत की कम खर्च में पूरा हो जाता है | अधिकांश मूवी मेकर इसका उपयोग करते है |
मूवीज में वीएफएक्स का क्या मतलब होता है
भारत में प्रत्येक सप्ताह नयी- नयी मूवी लांच होती है | यह करोड़ों रूपये की कमाई करती है | मूवी बनाने के लिए कई शूट करने पड़ते है | इन शूटों में कुछ वास्तविक होते है और कई काल्पनिक होते है | काल्पनिक शूट करने के लिए वीएफएक्स का प्रयोग किया जाता है | वीएफएक्स का मतलब विजुअल इफेक्ट्स है | इसका प्रयोग महंगे और खतरनाक शूट करने में किया जाता है | वास्तविक रूप से इन शूट को करना असम्भव होता है, इसके लिए विजुअल इफेक्ट्स का प्रयोग किया जाता है |
मूवी बनाने में वीएफएक्स (VFX) के लिए सॉफ्टवेयर
वीएफएक्स (VFX) के लिए सॉफ्टवेयर इस प्रकार है-
- Celtx
- Final Draft
- Apple’s Pages (It Includes A Useful Screenplay Template
- Final Cut Pro
- Adobe Premiere
- Avid
- Protocols
- Adobe Sound booth
- Audacity
- Adobe After Effects
- Adobe Photoshop
- Nuke
- Blender
- 3D Studio Max
- Maya
- Cinema 4D
वीएफएक्स (VFX) के लाभ (Benefits)
वीएफएक्स (VFX) के लाभ इस प्रकार है-
- वर्तमान समय में वीडियो एडिटिंग के क्षेत्र में विजुवल इफेक्ट्स का बहुत ही अधिक उपयोग किया जाता है | इसका सबसे बड़ा लाभ समय और पैसे दोनों की बचत होती है |
- विजुवल इफेक्ट्स से खतरनाक स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होती है, इससे किसी दुर्घटना होने की सम्भावना नहीं होती है |
- कंप्यूटर ग्राफिक्स के द्वारा नए-नए इफेक्ट्स का प्रयोग किया जाता है |
- वीएफएक्स के द्वारा जिन शूटों को पहले कर पाना असंभव था वह अब आसानी से शूट किया जा सकता है |
वीआरएस (VRS) का फुल फॉर्म क्या होता है
VFX कैसे काम करती है?
जब फिल्म का निर्माण किया जाता है, उस समय विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को उस सीन से अलग रखा जाता है | इसमें किसी छोटी चीज को बड़ा बना दिया जाता है अथवा कल्पना करके किसी अन्य सीन को दिखा दिया जाता है | इस प्रकार के सीन पर आसानी से यकीन किया जा सकता है | इन्हें कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी के नाम से सम्बोधित किया जाता है | इसमें Eyeon Fusion, Autodesk Maya, Stop Motion Pro, Adobe After Effects जैसे सॉफ्टवेयर्स का प्रयोग किया जाता है | VFX की सहायता से कटे हुए सर, लंबे होते हाथ दिखाए जा सकते है |