Veto Full Form in Hindi देश आजादी से लेकर वर्तमान समय तक विश्व में दो बार विश्व युद्ध किया जा चुका है | ये दोनों ये ऐसे विश्व युध्द हुए है, जिनमे लाखों की संख्या में नरसंहार हुआ है | इन दोनों युध्दों को देखने के बाद आगे भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना न घट सके | इसके लिए कई देशों ने मिलकर तैयारियां करनी शुरू कर दी, जिसके बाद शामिल हुए सभी देशों ने वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कर दी | जब संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई, तो उस समय इसके 51 सदस्य मौजूद थे और वहीं अब वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य हो चुके है |

यहाँ पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्य है, जिन्हें वीटो पावर प्रदान कर दिया गया है | इसलिए यदि आपको वीटो पॉवर से सम्बंधित अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको वीटो पावर का फुल फॉर्म, Veto Full Form in Hindi – वीटो पॉवर क्या होता है ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
वीटो पावर क्या है (WHAT IS VETO POWER ) ?
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जब कोई प्रस्ताव विचार के लिए पेश किया जाता है, तो पेश किये जाने वाले विचार पर स्थायी सदस्य विचार करते है | इसके साथ ही यदि इसमें से कोई भी देश उस प्रस्ताव पर असहमति दे देता है, तो वह प्रस्ताव वहीं पर रोक दिया जाता है और फिर उसे आगे के लिए पास नहीं किया जाता है | इस प्रकार की शक्ति को ही वीटो पावर कहते है|
वीटो पावर का फुल फॉर्म | VETO POWER FULL FORM
वीटो लैटिन भाषा का एक शब्द होता है, यह एक ऐसा शब्द होता है, जिसका मुख्य रूप से अर्थ होता है, ‘मैं निषेध करता हूँ’ | वहीं वीटो का प्रयोग संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के सदस्यों के द्वारा किया जाता है, वीटों का फुल फॉर्म ‘I forbid’ होता है|
वीटो पावर वाले देश (COUNTRIES WITH VETO POWER)
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रमुख रूप से 5 स्थायी सदस्य देश है | जिनके नाम पहला देश संयुक्त राज्य अमेरिका या यूएस , दूसरा देश इंग्लैण्ड या यूनाइटेड किंगडम, तीसरा देश फ़्रांस, चौथा देश रूस और पांचवा देश चीन है | ये पांच ऐसे देश बन चुके है, जिन्हे मुख्य रूप से वीटों पावर की शक्ति प्रदान की गयी है | अब वीटो पावर शक्ति प्राप्त होने जाने के बाद इन देशों के सहमति के बिना सुरक्षा परिषद में किसी भी प्रकार का कोई भी प्रस्ताव पास नहीं किया जा सकता है |
वीटों का प्रयोग (USE OF VETO)
वीटों का प्रयोग सबसे अधिक सोवियत संघ या रूस के द्वारा किया गया है, और भी कई देश जिसने इसका प्रयोग किया है, लेकिन रूस ने वीटों का प्रयोग 120 बार किया है, इसके बाद वीटों का प्रयोग 76 बार संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वारा भी किया गया है | फिर ब्रिटेन ने भी इसका प्रयोग 32 बार किया है, और वहीं फ़्रांस ने 18 बार इसका प्रयोग किया | चीन ने सबसे कम 5 बार वीटो का प्रयोग किया है |
यहाँ पर हमने आपको वीटो पावर के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |