VVPAT Full Form in Hindi -वीवीपीएटी फुल फॉर्म हिंदी में

VVPAT Full Form in Hindi -वीवीपीएटी फुल फॉर्म हिंदी में हैलो दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये से VVPAT Full Form in Hindi के बारे में जानकारी देने वाले हैं, VVPAT एक मशीन है, जिसका इस्तेमाल चुनाव के लिए  किया जाता हैं | यह एक ऐसी मशीन होती हैं, जिसके माध्यम से चुनाव के लिए वोटिंग की जाती है | इस मशीन की खासियत यह है कि, जब कोई वोटर  वोट डालने के लिए किसी भी चुनाव चिन्ह के सामने का बटन दबाता है,

तो उसने  किस पार्टी को वोट दिया वह मशीन के स्क्रीन पर 7 सेकंड तक दिखाई देता है और इसके साथ ही एक पर्ची भी जनरेट होती  है, जिसमें वोटर किस पार्टी को वोट दिया उसका नाम और चुनाव चिन्ह छपा हुआ दिखाई देता है | इस मशीन का प्रयोग हमेशा चुनाव के समय ही किया जाता है | यदि आप भी वीवीपीएटी मशीन के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको VVPAT Full Form in Hindi, वीवीपीएटी (VVPAT) क्या होता है? और VVPAT Full Form in Hindi की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है| 

VVPAT Full Form in Hindi

जीएमटी का फुल फॉर्म क्या होता है

VVPAT Full Form in Hindi

VVPAT का फुल फॉर्म  “Voter Verified Paper Audit Trail” होता है | चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए वीवीपीएटी (VVPAT) मशीन का  इस्तेमाल किया जा रहा है| इस मशीन का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा है, ताकि वोटो में हो रही धोखाधड़ी को रोका जा सके. इस मशीन से वोटिंग की जाने पर कोई भी पार्टी किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं कर सकते है|

वीवीपीएटी (VVPAT) क्या होता है?

अभी तक चुनाव प्रकिया के लिए ईवीएम मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन उसमें पार्टियों को धोखाधड़ी की शंका बनी रहती हैं, जिसकी वजह से  भारत सरकार ने 14 अगस्त, 2013 को चुनाव कराने सम्बन्धी नियम 1961 में संसोधन करने के बाद चुनाव आयोग को  चुनाव प्रक्रिया अच्छे से सफल बनाने के लिए EVM ( Electronic Voting Machines ) के स्थान पर VVPAT का इस्तेमाल करने के लिए कह दिया था | भारत सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला अधिकतर लोगों को पसंद आया है,  क्योंकि अब यह  इलेक्ट्रॉनिक मशीन  ईवीएम मशीन के साथ अटैच रहती है, और अब जब कोई भी मतदाता वोट डालता है, तो उस समय वीवीपीएटी में एक पर्ची जनरेट  हो जाती है , जिसको स्क्रीन पर मतदाता सात सेकंड के लिए देख सकता है, क्योंकि सात सेकेण्ड बाद  यह पर्ची बॉक्स में लॉक हो जाती है, लेकिन इस प्रकिया से मतदाता को इस बात की जानकारी हो जाती है, कि उसकी वोट उसी पार्टी को गई है, जिसको वह देना चाहता है | यह जानने के बाद मतदाता को पूर्ण रूप से संतुष्टी भी मिल जाती है | 

यह मतदान करने का बहुत ही आसान तरीका है, जिससे किसी पार्टी के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी नहीं हो सकती है और यदि इस मशीन का इस्तेमाल करने के बाद भी किसी पार्टी को धोखाधड़ी की शंका होती है, तो उसका समाधान करने के लिए इस मशीन में जनरेट हुई पर्चियों की गणना कर ली जाती हैं, जिससे मतगणना का सही अनुमान लगा लिया जाता है | 

ATM KA FULL FORM IN HINDI

VVPAT Full Form in Hindi मशीन के फायदे 

  1. एक ऐसी मशीन है, जो मतदान की पारदर्शिता सुनिश्चित  करने का काम करता  है। यदि किसी कारण से पुनः  मतगणना का प्रश्न उठता है, तो वोटिंग मशीन के साथ VVPAT स्लिप भी  का इस्तेमाल करके भी इस प्रश्न का हल निकाला जा सकता है| 
  2. मशीन वोटों को गोपनीय रूप संग्रहित  करने का काम करता है और इसे किसी भी तरीके से हैक नहीं किया जा सकता है | 
  3. इस मशीन को लेकर किसी  पार्टी या  प्रत्याशी  को इसके परिणामो में फर्क दिखाई देता है तो इसके लिए मतदाता सम्बंधित अधिकारी को  जानकारी प्रदान की जाती है औरइसके बाद  VVAPT में संग्रहित इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग के  जरिये इसकी जांच भी हो सकती है |

VVPAT मशीन का सर्वप्रथम इस्तेमाल कहाँ किया गया

सबसे पहले इस मशीन का इस्तेमाल  2013 में नागालैंड के नोकसेन विधान सभा क्षेत्र के त्वेनसांग मतदान केंद्र में किया गया था | इस मशीन का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( Bharat Electronics Limited ) और इलेक्ट्रोनिक कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ( Electronics Corporation of India Limited ) ने  द्वारा किया गया था | 

VVPAT मशीन का प्रयोग क्यों किया जाने लगा 

वीवीपीएटी का इस्तेमाल इसलिए किया जाने लगा, ताकि चुनाव में इस मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक  पारदर्शिता लाइ जा  सके और मतदाता का विश्वास चुनाव आयोग और होने वाली चुनाव प्रणाली पर हमेशा बना रहे क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव और 2014 के आसपास हुए राज्य चुनावों में  भारतीय जनता पार्टी को बहुत अधिक वोटो से जीत  प्राप्त  हुई थी, जिसका विरोधी पार्टियों ने जमकर विरोध किया था और साथ ही में EVM में गड़बड़ी होने की आशंका  जताते हुए हंगामा भी किया | इसके अलावा विरोधी पार्टियों भाजपा की जीत हो जाने के बाद भविष्य में होने वाले चुनावों में VVPAT का इस्तेमाल  करने के लिए कहा | 

VETO FULL FORM IN HINDI

यहाँ पर हमने आपको वीवीपीएट (VVPAT) मशीन के विषय में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

जेसीबी (JCB) का फुल फॉर्म क्या है